DASTAKTIMES - April 2024Add to Favorites

DASTAKTIMES - April 2024Add to Favorites

Magzter GOLDで読み放題を利用する

1 回の購読で DASTAKTIMES と 8,500 およびその他の雑誌や新聞を読むことができます  カタログを見る

1 ヶ月 $9.99

1 $99.99 $49.99

$4/ヶ月

保存 50% Hurry, Offer Ends in 13 Days
(OR)

のみ購読する DASTAKTIMES

1年 $9.99

保存 16%

この号を購入 $0.99

ギフト DASTAKTIMES

7-Day No Questions Asked Refund7-Day No Questions
Asked Refund Policy

 ⓘ

Digital Subscription.Instant Access.

Digital Subscription
Instant Access

Verified Secure Payment

検証済み安全
支払い

この問題で

April-2024 Edition

दलतंत्र को लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए

वाणी की शक्ति अपरिमित है। संस्कृति मनुष्य को उदात्त बनाती है। संस्कृत देववाणी है। इसमें संस्कृति के विकास की विराट क्षमता है। भारतीय संस्कृति में वाणी और शब्द के आश्चर्यजनक सदुपयोग मिलते हैं लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में सामान्य वक्तव्य भी हिंसक हो जाते हैं। भारतीय सुभाषितों में कहा गया है कि सत्य बोलो-सत्यम ब्रूयात। प्रिय बोलो-प्रियं ब्रूयात। लेकिन अप्रिय सत्य मत बोलो। यहां सत्य को भी अप्रिय होने के कारण उचित नहीं कहा गया।

दलतंत्र को लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए

4 mins

देशभक्ति की भावना भरेंगे 'योद्धा' सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी अभिनित ऐक्शन फिल्म 'योद्धा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक विशेष टास्क फोर्स अधिकारी अरुण कात्याल (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की यात्रा की कहानी पर आधारित है, जो देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए कुछ भी करेगा।

देशभक्ति की भावना भरेंगे 'योद्धा' सिद्धार्थ मल्होत्रा

2 mins

धोनी का जलवा बरकरार!

आईपीएल के अपने पहले ही मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी से जीता दिल

धोनी का जलवा बरकरार!

5 mins

बदल रहे मौसम में अपने खान-पान का रखें ध्यान

कहा जाता है कि तंदुरुस्ती हजार नियायत है, सेहत ठीक रहेगी तभी हर काम फिट होगा। पंचतत्व से बना मानव शरीर ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है पर इसका संचालन खुद मानव के हाथ में है।

बदल रहे मौसम में अपने खान-पान का रखें ध्यान

3 mins

समुद्री डकैतों के लिए खौफ बन कर उभर रही भारतीय नौसेना

हिंद महासागर के कई इलाकों में समुद्री डकैती जारी है । सोमालिया, इथोपिया, इरिट्रिया और जिबूती जैसे देशों के समुद्री डकैत समंदर में सामानों से भरे जहाज लूटने में लगे हैं और अब भारतीय नौसेना इनके लिए एक काल बनके उभरी है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी जैसे क्षेत्रों में मैरीटाइम सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 35 समुद्री लुटेरों को पकड़कर उन्हें मुंबई लेकर आई। इस कार्यवाही को आईएनएस कोलकाता ने अंजाम दिया है।

समुद्री डकैतों के लिए खौफ बन कर उभर रही भारतीय नौसेना

8 mins

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम से मिल रही नई ऊर्जा

उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने केन्द्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर-घर बिजली पहुंचाने और फाल्ट की समस्या के निस्तारण के लिए ठोस पहल की। उत्तराखंड ऊर्जा निगम का दावा है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को 99 प्रतिशत विद्युतीकृत कर दिया गया है। हालांकि पहाड़ों के कुछ दुर्गम क्षेत्रों तक बिजली पहुंचना बाकी है।

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम से मिल रही नई ऊर्जा

4 mins

बसपा फिर से सोशल इंजीनियरिंग की राह पर

बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना पूरा दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है। किसी भी चुनाव में मायावती की उपस्थिति इसलिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि उनके पास दलितों का अच्छा खासा वोट है। मायावती की पहचान एक सशक्त दलित नेता के रूप में भी होती है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है इस बार है मायावती नहीं, उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने प्रचार की शुरुआत की। मायावती के भतीजे आकाश अब बीएसपी में नंबर 2 की हैसियत पर हैं।

बसपा फिर से सोशल इंजीनियरिंग की राह पर

4 mins

यूपी में पेंडुलम की तरह झूलते ओबीसी वोटर!

केन्द्र में मोदी को शीर्ष तक पहुंचाने में ओबीसी की बड़ी भूमिका रही है। राज्यों में मुलायम, लालू एवं नीतीश की राजनीति भी ओबीसी की फैक्ट्री से ही निकली। आज भी कई राज्यों में राजनीतिक दलों का भविष्य ओबीसी वोटरों के मूड पर निर्भर करता है। यह तब है जबकि चुनाव आयोग के पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है, जो बता सके कि किस वर्ग ने किस दल को वोट किया।

यूपी में पेंडुलम की तरह झूलते ओबीसी वोटर!

5 mins

पश्चिमी यूपी के मुसलमान इस बार किसके साथ?

पश्चिमी यूपी की 27 सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान होना है, जहां मुस्लिम वोटर की बड़ी आबादी किसी भी चुनाव का परिणाम बदलने का माद्दा रखती है। सपा, बसपा ने पिछले चुनाव में इसी समीकरण के जरिए आठ सीटें जीती थीं। वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाटों और मुस्लिमों के बीच जो दूरी बढ़ी, वह रालोद के लगातार प्रयास से कम हुई थी।

पश्चिमी यूपी के मुसलमान इस बार किसके साथ?

3 mins

पहला द्वार पश्चिमी यूपी तो 7वां पूर्वांचल में खुलेगा

19 और 26 अप्रैल को प्रथम एवं द्वितीय चरण का मतदान होगा। इन दोनों चरणों में पश्चिमी यूपी की 16 सीटों पर वोटिंग होगी। प्रथम और दूसरे चरण के मतदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्रमशः आठ-आठ सीटों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 07 मई को भी तीसरे चरण में दस सीटों पर मतदान होगा। इसमें भी 10 में से पश्चिमी यूपी की चार सीटें शामिल होंगी।

पहला द्वार पश्चिमी यूपी तो 7वां पूर्वांचल में खुलेगा

5 mins

धामी के कंधों पर उत्तराखंड का मिथक तोड़ने की चुनौती

प्रदेश की धामी सरकार ने पिछले दो साल में कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इसमें सबसे पहले आता है समान नागरिक संहिता कानून जो लागू होने जा रहा है। बताते चलें कि यूसीसी से महिला सशक्त होगी, उनकी सुरक्षा होगी, बच्चों की सुरक्षा होगी, लिव इन रिलेशनशिप का भी ध्यान रखा गया है। इसके बाद दूसरा नंबर आता है नकल रोकने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून भी राज्य सरकार लेकर आयी है।

धामी के कंधों पर उत्तराखंड का मिथक तोड़ने की चुनौती

6 mins

भाजपा ने रिकार्ड दोहराने को दिग्गजों पर खेला दांव

भाजपा ने जीत की गारंटी पर ही टिकट तय किए। प्रदेश की टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल यूएसनगर सीट पर सिटिंग सांसदों को ही एक बार फिर मौका दिया गया जबकि हरिद्वार और पौड़ी संसदीय सीट पर नये चेहरों को मौका दिया गया है। अब प्रदेश में पांचों सीटों पर सभी प्रत्याशी नामांकन भी कर चुके हैं। पौड़ी संसदीय सीट पर इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री के करीबी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मौका दिया गया। वहीं हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा गया है।

भाजपा ने रिकार्ड दोहराने को दिग्गजों पर खेला दांव

7 mins

'नेता मुक्त' होती कांग्रेस

10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 से 12 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। इन सभी नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की वजह नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली में कमियां गिनायीं । जाहिर है बड़े और जनाधार वाले नेताओं का कांग्रेस से बाहर जाना पार्टी के लिए परेशानी का सबब है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबियों में शुमार होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता भी पार्टी को अलविदा कह भगवा खेमे में जा चुके हैं।

'नेता मुक्त' होती कांग्रेस

3 mins

2024 का चक्रव्यूह भेदने की बेताबी

अब भाजपा ने मोदी की गारंटी को लोकसभा चुनावों के लिए अपना मुख्य नारा बना लिया है। इसके साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में संपन्न हुए राम मंदिर में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य और दिव्य आयोजन से देश में जो राममय माहौल बना, भाजपा को उससे भी अपना चुनावी बेड़ा पार होने की उम्मीद है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में सपा व कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग से भाजपा ने जिस तरह अपने अतिरिक्त उम्मीदवारों को जिताया है, उससे जाहिर होता है कि जीत के लिए भाजपा हर रणनीति अपनाने से पीछे नहीं हटती है। उधर, भाजपा को सत्ताच्युत करने के लिए विपक्ष एकजुट तो जरूर हुआ है लेकिन बावजूद इसके उसमें बिखराव जारी है।

2024 का चक्रव्यूह भेदने की बेताबी

10+ mins

लोकतंत्र को धारदार बनाने के लिए जरूरी है शत-प्रतिशत मतदान

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान महज वोट करने के लिए चुनावी बटन को प्रेस करने की प्रक्रिया का ही नाम नहीं है। मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है जो देश में जन आकांक्षा को मूर्तमान बनाने का माध्यम है, शासन को सुशासन तक पहुंचाने वाला उपकरण है, प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र को मजबूत करने का आधार है, देश की सत्ता में जन साझेदारी का आयाम है। भारत जैसे देश में शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता है क्योंकि मतदान का स्तर जितना बढ़ेगा, राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक लोगों के द्वारा उतनी ही अच्छी सरकार का चयन किया जाएगा।

लोकतंत्र को धारदार बनाने के लिए जरूरी है शत-प्रतिशत मतदान

4 mins

बोपन्ना ने देश को किया गौरवान्वित

भारतीय स्टार रोहन बोपन्ना ने पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन का ग्रैंड स्लैम जीतकर देश को गौरवान्वित कर दिया। बोपन्ना-एब्डेन ने इटली के सिमोन और एंड्रिया को 7-6, 7-5 से पराजित किया। इस जीत के साथ बोपन्ना ने युगल में ग्रैंड स्लैम जीतने सपने को पूरा कर लिया। यह उनके पेशवर करियर का युगल में पहला बड़ा खिताब है। इससे पहले पिछले साल बोपन्ना एब्डेन के साथ ही यूएस ओपन के उपविजेता रहे थे।

बोपन्ना ने देश को किया गौरवान्वित

2 mins

भारतीय संस्कृति में वसंत पंचमी का महत्व

वसंत पंचमी को पर्व के रूप में मनाए जाने के पीछे कई तरह की मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही देवी सरस्वती का अवतरण हुआ था। मान्यता है कि ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना करने के बाद मनुष्य की रचना की। इसके बाद उन्होंने अनुभव किया कि मनुष्य की रचना मात्र से ही सृष्टि की गति को संचालित नहीं किया जा सकता।

भारतीय संस्कृति में वसंत पंचमी का महत्व

5 mins

आत्मरक्षा की आड़ में 'नरसंहार' - वैश्विक निकाय बना मूकदर्शक, कहां मिलेगा न्याय?

मानवाधिकार, ऐसा संवेदनशील विषय है जिसका महत्व समूचे विश्व के प्रत्येक देश के नागरिकों के लिए एकसमान है, परंतु दुर्भाग्य से वैश्विक शक्तियों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीतिक हथकंडे के रूप में अपनाने का काम किया है। निष्पक्ष न होकर प्रभावशाली देशों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन पर हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। परिणास्वरूप, मानवाधिकार उल्लंघन की सीमा आज स्वतंत्रता छीनने से भी आगे बढ़कर नरसंहार तक पहुंच गई है।

आत्मरक्षा की आड़ में 'नरसंहार' - वैश्विक निकाय बना मूकदर्शक, कहां मिलेगा न्याय?

5 mins

हेमंत की गिरफ्तारी से 'इंडिया' पर आफत, एनडीए में राहत

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं और अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब भ्रष्टाचार के मामले में फंस चुके हैं। नौबत यहां तक आ गयी कि उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एक के बाद एक सहयोगी दलों के फंसने से इंडिया गठबंधन की मुसीबत बढ़ गयी है, वहीं एनडीए ने राहत की सांस ली है।

हेमंत की गिरफ्तारी से 'इंडिया' पर आफत, एनडीए में राहत

5 mins

चौवालीस साल के सशस्त्र संघर्ष का हुआ अंत

अल्फा हुआ अतीत, जातीय विकास मंच के जरिए करेंगे विकास

चौवालीस साल के सशस्त्र संघर्ष का हुआ अंत

5 mins

'पलटीमार' फिर भी नीतीश सरकार

यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार ने ऐसा किया। इससे पहले वे 2013 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग हुए थे। तब उन्होंने भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर यह निर्णय लिया था। भाजपा के साथ चल रही सरकार से अलग होने के बाद कांग्रेस, सीपीआइ व निर्दलीय के भरोसे अपनी सरकार बचाई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को महज दो सीटें मिलने पर पद छोड़ जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। कुछ महीने बाद ही उन्हें हटा दोबारा सीएम बन गए थे।

'पलटीमार' फिर भी नीतीश सरकार

4 mins

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटा कद, बड़ा रुतबा

एक हिंदू नेता के रूप में योगी का बढ़ता कद, एक प्रशासक के रूप में उनकी सख्त छवि और उनका सर्वव्यापी करिश्मा 2024 के लोकसभा चुनावों में न केवल यूपी, बल्कि और राज्यों में भी भाजपा के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करेगा। चुनाव प्रचार के लिए मोदी के बाद योगी की ही सबसे अधिक मांग होती है। यह विपक्ष के नेता भी स्वीकार करते हैं कि योगी ने उनके लिए यूपी की राह मुश्किल कर दी है। योगी 80 में 80 सीट जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं, जिससे फिर यह साबित हो जाएगा कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता यूपी से ही होकर जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटा कद, बड़ा रुतबा

6 mins

मायावती ने 'बड़ों' का साथ ठुकराया 'छोटों' को अपनाया

बसपा भले ही इस बार अकेले ही चुनाव मैदान में उतर रही हो, लेकिन बसपा प्रमुख ने यह भी कहा है कि चुनाव बाद अपनी शर्तों पर सरकार में शामिल हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बसपा अपनी रणनीति भी तैयार कर रही है। उसकी कोशिश है कि मजबूत सीटो पर फोकस कर लिया जाए तो प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। बसपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती वो सीटिंग सीटें हैं, जहां वह पिछली बार चुनाव जीती थी। इसमें से वह यदि कुछ सीटें भी जीत लेती हैं तो चुनाव बाद सियासी सौदेबाजी की उनकी ताकत बढ़ जायेगी।

मायावती ने 'बड़ों' का साथ ठुकराया 'छोटों' को अपनाया

8 mins

राममय हुआ भारत

अयोध्या और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मध्य 135 किमी का फासला है। इस लम्बे मार्ग के किनारे-किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ 'जय श्रीराम' का नारा लगा रही थी। सबके चेहरे पर उल्लास और उत्साह। सब आनंदित और सब प्रसन्न। देश और विदेश के तमाम क्षेत्रों में भी अपने-अपने ढंग से उल्लास व्यक्त करने वालों की भीड़ आश्चर्यजनक थी।

राममय हुआ भारत

4 mins

देवभूमि उत्तराखंड का श्रीराम से गहरा नाता

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन ने कुमाऊं क्षेत्र में स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदलकर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह क्षेत्र महर्षि वाल्मीकि, माता सीता और लव-कुश से जुड़ा माना जाता है। वहां स्थित मंदिर की देखरेख का जिम्मा पुरातत्व विभाग के पास है। धामी सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने किसी संरक्षित क्षेत्र का नामकरण माता सीता के नाम पर किया है।

देवभूमि उत्तराखंड का श्रीराम से गहरा नाता

10 mins

मैं हूं, आदि-अनंत प्रभु श्रीराम की अलौकिक नगरी अयोध्या

मोदी अयोध्या को बनाना चाहते हैं 'हिन्दुओं की वेटिकन सिटी'

मैं हूं, आदि-अनंत प्रभु श्रीराम की अलौकिक नगरी अयोध्या

10+ mins

व्यास तहखाने में पूजा की 30 साल बाद मिली अनुमति

एक ओर जहां धार्मिक राजधानी काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वे के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों के अवशेष बरामद हुए, वहीं अब व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर लगी रोक समाप्त करने के मामले में भी हिंदू पक्ष की एक और जीत हासिल हो गई है।

व्यास तहखाने में पूजा की 30 साल बाद मिली अनुमति

3 mins

हमारे राम आ गए

ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा भारत के उत्कर्ष का, भारत के उदय का। यह भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा भव्य भारत के अभ्युदय का, विकसित भारत का संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। न्याय के पर्याय प्रभु श्रीराम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से बना

हमारे राम आ गए

10+ mins

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव - सीएम धामी के मिशन को पूरा करेंगी राधा रतूड़ी

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राधा रतूड़ी को शासन का नया बॉस बनाना खास मिशन का हिस्सा माना जा रहा है। हर मंच पर उत्तराखंडियत की बात करने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी अब उत्तराखंडियत से जुड़े हर मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। उत्तराखंडियत व लोक कल्याण से जुड़े 4 बड़े संकल्प ऐसे हैं, जो सीएम धामी की प्राथमिकता में हैं और इन्हें पूरा करने में सीएम देरी करने के पक्ष में कतई नहीं हैं।

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव - सीएम धामी के मिशन को पूरा करेंगी राधा रतूड़ी

3 mins

बेरोजगारी पर कड़ा प्रहार, धामी सरकार में रोजगार की भरमार

बीते वर्ष धामी सरकार ने बेरोजगारी को नियंत्रित करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की, मगर अब आने वाले एक से दो वर्षों में उत्तराखंड में रोजगार का नया रिकॉर्ड बनने के आसार हैं। दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू हस्ताक्षर किए थे, अब उनकी ग्राउंडिंग होनी शुरू हो गई है। इससे प्रदेश में उद्योग व सेवा क्षेत्र का तेजी से विकास एवं विस्तार हो रहा है। इनसे निजी क्षेत्र में लाखों की संख्या में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसके लिए सीएम धामी निवेश की ग्राउंडिंग की हर महीने समीक्षा भी कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेश को धरातल पर उतारा जा सके। वहीं, 'डेस्टिनेशन उत्तराखंड' भी कई अवसर पैदा करेगा।

बेरोजगारी पर कड़ा प्रहार, धामी सरकार में रोजगार की भरमार

2 mins

DASTAKTIMES の記事をすべて読む

DASTAKTIMES Magazine Description:

出版社DASTAK TIMES

カテゴリーNews

言語Hindi

発行頻度Monthly

Latest Hindi news and political reviews.

  • cancel anytimeいつでもキャンセルOK [ 契約不要 ]
  • digital onlyデジタルのみ
MAGZTERのプレス情報:すべて表示