DASTAKTIMES Magazine - June 2024Add to Favorites

DASTAKTIMES Magazine - June 2024Add to Favorites

Go Unlimited with Magzter GOLD

Read DASTAKTIMES along with 9,000+ other magazines & newspapers with just one subscription  View catalog

1 Month $9.99

1 Year$99.99 $49.99

$4/month

Save 50%
Hurry, Offer Ends in 16 Days
(OR)

Subscribe only to DASTAKTIMES

1 Year$11.88 $6.99

Fall Sale - Save 41%
Hurry! Sale ends on October 25, 2024

Buy this issue $0.99

Gift DASTAKTIMES

7-Day No Questions Asked Refund7-Day No Questions
Asked Refund Policy

 ⓘ

Digital Subscription.Instant Access.

Digital Subscription
Instant Access

Verified Secure Payment

Verified Secure
Payment

In this issue

DASTAKTIMES - June 2024

जानलेवा तापमान तोड़े सारे रिकॉर्ड

भारत ही नहीं दुनिया के तमाम शहरों में कुछ समय पूर्व चढ़ते पारे ने नया रिकॉर्ड बनाया। साल-दर-साल बढ़ती गर्मी ने हीटवेव को और जानलेवा बना दिया। दुनिया के तमाम देशों में लगातार तापमान बढ़ता ही गया। 2022 में इंग्लैंड का तापमान जुलाई में 40 डिग्री सेल्सियस के पार था। चीन में पिछले साल अधिकतम तापमान 52 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इटली में तो 2021 में ही पारा 48.8 डिग्री पहुंच चुका था। इस साल भारत में भी तापमान के सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आये।

जानलेवा तापमान तोड़े सारे रिकॉर्ड

6 mins

कहीं मोहरा तो नहीं बन गयीं स्वाती मालीवाल!

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि बीजेपी ने साजिश रची। इसी साजिश के तहत बीजेपी ने स्वाति को केजरीवाल के आवास पर भेजा। इस साजिश का मकसद था केजरीवाल पर झूठा आरोप लगाना। स्वाति इस साजिश का चेहरा थीं। स्वाति बिना अपॉइंटमेंट लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं। उनका इरादा था कि सीएम पर आरोप लगाए जाएं मगर वो उस समय उपलब्ध नहीं ये तो वो बच गए। इसलिए स्वाति ने बिभव कुमार पर आरोप लगाए।

कहीं मोहरा तो नहीं बन गयीं स्वाती मालीवाल!

7 mins

पलायन व पर्यावरण की चिंता नहीं बना मुद्दा

उत्तराखंड में वर्तमान में नगरीय क्षेत्रों की संख्या 102 है। इनमें नौ नगर निगम और शेष नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत हैं। इसके अलावा लगभग आठ नए नगरीय क्षेत्रों के लिए निकायों के गठन की प्रक्रिया गतिमान है। राज्य के इन शहरों की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो यह अनियोजित विकास की मार से अछूते नहीं है। पहाड़ के गांवों से पलायन के चलते इन शहरों पर जनदबाव अत्यधिक है।

पलायन व पर्यावरण की चिंता नहीं बना मुद्दा

6 mins

देवभूमि में जनजातियों पर भी भाजपा की नजर

जनसंख्या के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड में जनजातियों की आबादी तीन लाख के लगभग है, लेकिन भाजपा का प्रयास है कि वह प्रत्येक जनजाति परिवार तक पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए दस्तक देनी भी शुरू कर दी है। वे जनजाति बहुल गांवों व क्षेत्रों में जाकर उनके उत्थान को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान अति पिछड़ी जनजातियों के उत्थान को केन्द्र के प्रधानमंत्री जनजातीय एवं आदिवासी महाभियान (पीएम-जनमन) का विशेष तौर पर उल्लेख किया जा रहा है।

देवभूमि में जनजातियों पर भी भाजपा की नजर

4 mins

चुनाव और चारधाम यात्रा - धामी ने बेहतर तरीके से संभाला

मई महीने में धामी ने यूपी, झारखंड, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल राज्य की विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की।

चुनाव और चारधाम यात्रा - धामी ने बेहतर तरीके से संभाला

4 mins

अबकी बार एनडीए सरकार

भाजपा ने 'राम' नाम के सहारे यूपी ही नहीं देश फतह करने के मंसूबे पाल रखे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूपी में भाजपा मात्र 33 सीटों पर सिमट गयी। यूपी में भाजपा और एनडीए को सबसे ज्यादा नुकसान विपक्ष के इण्डिया गठबंधन ने पहुंचाया। यहां 2019 में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस ने इस बार छह सीटों पर जीत का परचम लहराया तो वहीं समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर चौंका दिया।

अबकी बार एनडीए सरकार

10+ mins

देवभूमि में भाजपा की हैट्रिक से बढा धामी का कद

इस बार के लोकसभा चुनाव में भी राज्य की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी रही और पांचों सीटें फिर से उसकी झोली में डालने का काम किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राज्य में डबल इंजन का दम अभी भी बरकरार है। बीते 10 वर्षों के कालखंड में ही राज्य को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से लगभग डेढ़ लाख करोड़ की लागत वाली तमाम परियोजनाएं, योजनाएं हासिल हुई हैं। इनके काम धरातल पर दिख भी रहे हैं, जिसने मतदाताओं के मन में विश्वास भरने का काम किया।

देवभूमि में भाजपा की हैट्रिक से बढा धामी का कद

10+ mins

योगी के साथ किसने कर दिया 'खेला'!

राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि एक समय जब बीजेपी आलाकमान ने काफी गंभीरता के साथ यह तय कर लिया था कि उत्तर प्रदेश में खराब छवि वाले करीब ढाई दर्जन सांसदों के टिकट काटे जायेंगे तो फिर ऐसा क्या हुआ, जो ऐन वक्त पर करीब-करीब सभी खराब और दागी छवि वाले सांसदों को टिकट थमा दिया गया। कुछ लोग इसे योगी के खिलाफ साजिश बता रहे हैं। यह साजिशकर्ता कौन हैं?

योगी के साथ किसने कर दिया 'खेला'!

8 mins

अब मंथन का दौर

जाति, धर्म, राम मंदिर, आरक्षण, मुस्लिम आरक्षण, संविधान, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ईवीएम, किसान से लेकर वो जिहाद, मंगलसूत्र, मुजरा, कानून व्यवस्था, बाहुबली, मिट्टी में मिल गये माफिया, मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनायें, सब छाये रहे। एनडीए सरकार की सभी योजनाओं में से प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज प्रभावी और दूरगामी प्रतीत हुआ।

अब मंथन का दौर

5 mins

नीतीश कुमार का साथ एनडीए पर भरोसा

एनडीए से भाजपा ने 17 तो जदयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों ही दलों को 12-12 प्रत्याशी जीते। लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें बंटवारे में मिली थीं। चिराग पासवान के नेतृत्व उसने सभी सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए के अन्य सहयोगी जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को एक सीट दी गई थी। गया की एकमात्र सीट पर मांझी लड़े और उन्हें जीत मिली।

नीतीश कुमार का साथ एनडीए पर भरोसा

5 mins

लालू की रणनीति से गठबंधन के सहयोगी भी चित

बिहार में पूरे लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो इंडिया गठबंधन जिस तरह के जीत के दावे कर रहा था, वैसी सफलता नहीं मिली। हालांकि, उसे नौ सीटों मिली जीत छोटी नहीं है, क्योंकि पिछली बार महज एक सीट पर जीत मिली थी। इस जीत में बड़ी भूमिका तेजस्वी यादव की रही। पिता लालू प्रसाद की पूरी रणनीति पर उन्होंने काम किया और पूरे चुनाव प्रचार में वे बड़े स्टार प्रचारक के रूप में रहे। चुनाव प्रचार के दौरान पूरे इंडिया गठबंधन में राजद को छोड़ अन्य किसी बड़े नेता ने चुनाव प्रचार को बहुत गंभीरता से नहीं लिया।

लालू की रणनीति से गठबंधन के सहयोगी भी चित

5 mins

एनडीए ने 9, इंडिया ने 5 सीटों पर जमाया कब्जा

भाजपा को रांची, धनबाद, पलामू, कोडरमा, चतरा हजारीबाग, जमशेदपुर और गोड्डा सीट पर सफलता मिली तो आजसू एक बार फिर गिरिडीह सीट बचाने में सफल रहा। वहीं इस बार दुमका, राजमहल और सिंहभूम सीट झामुमो के खाते में गई तो वही लोहरदगा और खूंटी सीट कांग्रेस ने जीत ली। एनडीए और इंडिया के लिए प्रतिष्ठा बनी खूंटी और दुमका भी भाजपा ने गंवा दी। यहां से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और हाल ही में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन दुमका सीट नहीं बचा सकी। दो बार चुनाव जीतने वाली लोहरदगा संसदीय सीट भी भाजपा ने गंवा दी।

एनडीए ने 9, इंडिया ने 5 सीटों पर जमाया कब्जा

3 mins

एनडीए की जीत पर पाकिस्तान सदमे में!

भारत में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले दम पर बहुमत आंकड़ा पार नहीं कर पाई तो सबसे ज्यादा खुश पाकिस्तानी नेता नजर आए। 2019 के मुकाबले भाजपा की सीटें घटने पर पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने खुशी जताई। फवाद ने कहा कि उनको उम्मीद थी कि भारत की जनता नरेंद्र मोदी और उनकी विचारधारा को खारिज करेगी।

एनडीए की जीत पर पाकिस्तान सदमे में!

5 mins

बच्चों को गैजेट नहीं, टाइम दें!

आजकल कम उम्र में बच्चे आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठाने से भी परहेज नहीं करते। इसकी बड़ी वजह है परिवार, संयुक्त परिवार की जगह एकांकी परिवार का बढ़ता चलन। बात यहीं तक सीमित नहीं है, समस्या यह भी है घर में रहते हुए भी लोगों का अधिकांश समय आपसी बातचीत से अधिक मोबाइल, टीवी में गुजरता है। इस वजह से आपस में सामाजिक दूरियां भी बढ़ रही हैं।

बच्चों को गैजेट नहीं, टाइम दें!

5 mins

पिता एक रिश्ता है तो जिम्मेदारी का नाम भी

अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस (16 जून) पर विशेष

पिता एक रिश्ता है तो जिम्मेदारी का नाम भी

4 mins

जीवन में प्रसाद का अभाव और अवसाद का प्रभाव

जीवन में प्रसाद का अभाव है और अवसाद का प्रभाव। अवसाद वस्तुतः पराजित मानसिकता का परिणाम है। मित्रता सुख देती है। मित्र परस्पर सुख-दुख बांटते हैं लेकिन मित्रता भी स्वार्थ निरपेक्ष नहीं है। एकाकी होने में दुख है। एकाकी अनुभव होने में और ज्यादा दुख है। बृहदारण्यक उपनिषद में सृष्टि के विकास का सुन्दर वर्णन है। ऋषि कहते हैं, पहले वह अकेला था। अकेला होने के कारण उसे आनंद नहीं मिला।

जीवन में प्रसाद का अभाव और अवसाद का प्रभाव

5 mins

सुपर-8 में भारत की हो सकती है ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में 28 दिन तक 55 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में 2 से 18 जून तक 17 दिन में 40 मैच होंगे। सुपर-8 स्टेज में 19 से 25 जून तक 7 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे। 27 जून को दोनों सेमीफाइनल, वहीं 29 जून को फाइनल होगा। टी-20 वर्ल्ड कप की होस्टिंग अमेरिका और वेस्टइंडीज को मिली है। अमेरिका के 3 वेन्यू पर कुल 16 मैच होंगे। न्यूयॉर्क में 8, वहीं डलास और फ्लोरिडा में 4-4 मैच खेले जाएंगे।

सुपर-8 में भारत की हो सकती है ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

5 mins

अदा शर्मा ने रैंप पर शेयर किया ऊप्स मोमेंट

अदा शर्मा इस पीढ़ी की सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने द केरल स्टोरी के साथ अपने यथार्थवादी अभिनय कौशल को साबित किया और इसके बाद कॉमेडी सनफ्लावर सीज़न 2 के साथ आईं और अब वह बस्तर द नक्सल स्टोरी में एक शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ आई हैं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिल रही है।

अदा शर्मा ने रैंप पर शेयर किया ऊप्स मोमेंट

1 min

आईपीएल से दूर रहकर उर्वशी ने किया मायूस

उर्वशी रौतेला को निश्चित रूप से देश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली, सम्मानित और चहेती शख्सियतों में से एक माना जाता है। इस साल कान्स में उर्वशी रौतेला का जलवा बरकरार रहा।

आईपीएल से दूर रहकर उर्वशी ने किया मायूस

1 min

अपनी तमिल फिल्म के बारे में दिलचस्प अपडेट देगी सनी लियोनी

सनी लियोनी अपनी आगामी फिल्म 'कोटेशन गैंग' पर एक रोमांचक अपडेट का अनावरण करने को तैयार हैं।

अपनी तमिल फिल्म के बारे में दिलचस्प अपडेट देगी सनी लियोनी

1 min

Read all stories from DASTAKTIMES

DASTAKTIMES Magazine Description:

PublisherDASTAK TIMES

CategoryNews

LanguageHindi

FrequencyMonthly

Latest Hindi news and political reviews.

  • cancel anytimeCancel Anytime [ No Commitments ]
  • digital onlyDigital Only
MAGZTER IN THE PRESS:View All