
सुमि की सभी सहेलियों नए साल के आगमन से अति उत्साहित थीं, मगर सुमि को समझ नहीं आ रहा था कि इसमें इतनी उत्साहित होने की क्या बात थी। जो हर साल होता है, वही तो इस बार भी होगा। फिर क्यों इतना हल्ला मचाया जा रहा है इस विषय को लेकर। ये सब सोचतेसोचते वह ख्यालों में गुम हो गई कि इस नए वर्ष में हमारी जिंदगी कितनी नई होगी?
सबसे पहले विचार सुमि के मन में आया कि हम सभी को जिंदगी की अहमियत समझनी चाहिए। हम सभी अपना जीवन जी रहे हैं, मगर क्या हम ईश्वर की दी हुई इस खूबसूरत जिंदगी की कीमत करते हैं? ईश्वर के कीमती तोहफे को कहीं हम टेकन फॉर ग्रांटेड तो नहीं लेते? क्या कभी दो मिनट भी हम इस बात पर विचार करते हैं कि हम जिंदा हैं, तभी उससे जुड़ी हर बात का आनंद ले पा रहे हैं? अगर हम इस अनमोल जीवन का मोल समझते हैं तो फिर हमें इस नव वर्ष पर जैसे हम किसी काम को किसी भी हाल में करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं, ठीक उसी तरह हमको अपनी जिंदगी संवारने के लिए भी कुछ संकल्प लेने होंगे।
सबसे पहले तो हमें मान लेना चाहिए कि कुछ भी बिना मेहनत किए नहीं मिलता। इस तरह अगर हम चाहते हैं कि हमारे जीवन में इस नए साल में बीते हुए साल से कुछ अलग और बेहतर हो तो इसके लिए हमें पूरे मनोयोग से प्रयास करना होगा। अगर हम लंबे समय से कोई सपना देख रहे हैं तो हम इस दिशाहीन सपने को एक नई मंजिल देने का काम करें, जिससे कि इस साल जीवन में नयापन आ सके।
अगर हम अपनी जिंदगी को नई दिशा देना चाहते हैं तो हमें अपनी सेहत का ख्याल रखने का संकल्प लेना होगा। सबसे पहले तो यह विचार करें कि हमने बीते वर्ष में अपने शरीर के साथ क्या-क्या ज्यादतियां कीं और उसके साथ क्या-क्या अन्याय किया। अगर हमें यह समझ आ गया तो हम अपनी सेहत को सुधार लेंगे। अगर हमारी दिनचर्या सही नहीं है तो उसे इस साल सही कीजिए। समय पर सोएं, समय पर जागें। नियमित व्यायाम करें। व्यायाम दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा होना चाहिए। अगर कोई भी अंग तकलीफ में है तो उसे नजरअंदाज न करें। चिकित्सक के पास जाकर उसका इलाज कराएं। जैसे अगर आंखें थकी-थकी रहती हैं या कमर अथवा पैर में दर्द है तो इन तकलीफों के साथ जिंदगी को घसीटिए मत। अंगों को दुरुस्त करने का प्रयास कीजिए, क्योंकि अगर स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा तो जिंदगी भी कष्टों से भर जाएगी।
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 05, 2023 من Rupayan.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 05, 2023 من Rupayan.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

लगाती हैं आर्टिफिशियल नेल?
हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं नाखून। नेल एक्सटेंशन इसकी सुंदरता को और अधिक निखार देते हैं। लेकिन कहीं ये आपके नेचुरल नाखूनों को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे !

अपनी राह अपनी मा जिल
कई महिलाएं अपने दम पर अलग पहचान बनाती हैं। वे समाज के उन लोगों के लिए हाथ बढ़ाती हैं, जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। वे उन्हें राह दिखाती हैं और सशक्त बनाती हैं। ऐसी महिलाएं प्रेरक होती हैं।

झूठे ख्वाबों की दुनिया
हमारा आने वाला कल खूबसूरत हो, इसके लिए हम तमाम योजनाएं बनाते हैं। मगर हमेशा आने वाले कल की ही बातें करना और लुभावने वादों में फंस जाना 'फ्यूचर फेकिंग' हो सकता है।

अगर निकलवाना पड़ जाए यूट्रस
यूस यानी गर्भाशय निकलवाने का विचार किसी भी महिला के लिए बेहद डरावना होता है। ऐसे में इसकी प्रक्रिया, जोखिम और पुनः स्वस्थ होने की प्रक्रिया को समझना बहुत जरूरी है।

उम्र क्या चीज है ...
आप बेहद खूबसूरत हैं, फिर चाहे आपकी उम्र 40 हो या उससे ज्यादा। ऐसे में क्यों केवल सूट-सलवार तक सिमट कर रहना? आप हर उम्र में अपने स्टाइल का जलवा बिखेर सकती हैं।

डिलीवरी बॉय
क्या हुआ, कुछ दिक्कत है क्या?\" पीछे से किसी ने आवाज दी। रश्मि ने पलटकर देखा तो एक फूड डिलीवरी बॉय था।

सजी-संवरी घर की दीवारें
घर की खाली दीवारें उबाऊ-सी लगती हैं, जिन पर किसी का कोई खास ध्यान नहीं जाता। लेकिन अगर इन्हें सुंदर वॉल आर्ट डिजाइन से सजा दिया जाए तो ये आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।

फंकी मेकअप आप हो जाएंगी खास
अगर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो फंकी मेकअप आपके लिए ही है। यह बोल्ड लुक, अनोखे रंग, टेक्सचर और स्टाइल चुनने का विकल्प देता है।

घर का करें 'ड्रेसअप'
आप जैसे ही घर में थोड़ा-सा भी परिवर्तन करती हैं तो मेहमानों से लेकर सबका ध्यान बदलाव पर जाता है। इसलिए समय-समय पर घर का ड्रेसअप करती रहें।

दोस्त नहीं और दुश्मन भी नहीं
कुछ दोस्त ऐसे होते हैं, जो कहने को तो दोस्ती का रिश्ता रखते हैं, मगर आपकी पीठ पीछे आपसे दुश्मनी निभाते हैं। ऐसे दोस्तों को 'फ्रेनेमी' नाम दिया गया है।