
ब्यूटी ट्रेंड्स
ब्यूटी ट्रेंड्स भी फैशन की तरह जल्दी बदलते हैं। कई नए रंग ट्रेंड से हट जाते हैं, तो कई पुराने रंग लौट आते हैं।
ब्यूटी की दुनिया में बैक टू बेसिक का ट्रेंड आनेवाला है। मेकअप आर्टिस्ट कनिका टंडन बता रही हैं कि आनेवाले साल में पेस्टल कलर्स और यूनिकॉर्न शेड्स ट्रेंड में रहेंगे। पिछले कुछ सालों से चले नियॉन कलर्स की जगह अब पेस्टल कलर्स ले रहे हैं। मेकअप भी मिनिमल ही पसंद किया जा रहा है। ब्राइडल से ले कर पार्टी लुक तक मेकअप जितना हल्का हो, उतना अच्छा माना जा रहा है। आई लाइनर पतला और विंग छोटा रखें, काजल भी हाफ आउटलाइन करें। जीयोलिफ्ट आइब्रो ट्रेंड में हैं। इस लुक को क्रिएट करने के लिए आईब्रो को ऊपर की ओर ब्रश करें और लाइट शेड से फिल करें।
पहले ग्लिटर का आई मेकअप में बहुत इस्तेमाल होता था, लेकिन अब ग्लिटर्स ट्रेंड में नहीं हैं। नाइट मेकअप लुक परफेक्ट करने के लिए शिमर की जगह ब्राउन के शेड्स चुनें, जो चलन में हैं। जैसे स्टोन ब्राउन, वुड ब्राउन, टीक ब्राउन, हेजल ब्राउन और प्लम। मेकअप रूल को फॉलो करें। अगर आई मेकअप लाइट है, तो लिप डार्क करें। रिलेंटलेस्ली रेड शेड ट्रेंड में टॉप पर है। यह शेड डीप पिंक और रेड का ब्लेंड है, लेकिन रेड से बचें।
ब्राइडल मेकअप में भी अब रेड की जगह पिंक न्यूड और लाइट कलर्स ने ली है। सॉफ्ट कंटूर हल्का हाईलाइटर ही पसंद किए जा रहे हैं। केकी फुल कवरेज फाउंडेशन से बच कर लोग अब अपनी स्किन को नेचुरल रखना पसंद कर रहे हैं। मेकअप की दुनिया में सोशल रेवोल्यूशन इस तरह आ रहा है, जो बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देता है। लोग अपनी फ्लॉड स्किन को अपना रहे हैं, केकी मेकअप से छुपाना अब लिस्ट में नहीं है। आनेवाले साल में कई बदलाव देखे जाएंगे। स्किन केअर में लोग ऑर्गेनिक और नेचुरल प्रोडक्ट्स पसंद कर रहे हैं। मेकअप से स्किन की कमियां छुपाने से ज्यदा स्किन को रिपेअर करना जरूरी माना जा रहा है। मिनिमल मेकअप से न्यूड लुक और हेअर स्टाइलिंग से फेस की सही फ्रेमिंग जिससे कंटूर की जरूरत नहीं पड़ती। मिनिमलिज्म और बेसिक मेकअप आनेवाले साल में हिट रहेंगे।
हेअर ट्रेंड्स
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

जुनैद खान लव के चक्कर से दूर हूं
लव के चक्करों से दूर रहने वाले जुनैद को फिल्म लवयापा में दर्शक प्रेम में डूबे देख रहे हैं।

खुशी कपूर बहन से ज्यादा मेरी दोस्त है जान्हवी
श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी ने भी एक्टिंग को ही अपनाया, जबकि उनकी मां ऐसा नहीं चाहती थीं।

टूटा दिल कैसे संभालें
सुधार और बदलाव में समय लगता है। धैर्य रखें, लेकिन अपने भाई को लगातार सहयोग और प्रोत्साहन देते रहें। इससे स्थितियां संभल जाएंगी।

खौफ के साये में क्यों रहें स्त्रियां
आजादी के सात दशक बाद भी स्त्री सुरक्षा हमारे समाज के लिए एक चुनौती है। स्त्रियां घर-बाहर, कहीं 'खुद को महफूज नहीं मानतीं। वर्कप्लेस सेफ्टी भी के लिए 2013 में पॉश एक्ट बना । वर्कप्लेस में स्त्री सुरक्षा कैसे संभव है और सेक्सुअल हैरासमेंट में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी कैसे लागू की जाए, इसके लिए कुछ सुझाव।

मुंह में घुलते रसगुल्ले
सफेद रसगुल्ला ही नहीं, कई और तरह के रसगुल्ले भी बंगाल और उड़ीसा में काफी फेमस हैं। आपनार रौशोगुल्ला खाबे?

Early PUBERTY क्या है वजह
बच्चों में जब समय से पहले प्यूबर्टी के लक्षण दिखायी देने लगें तो इसे अर्ली प्यूबर्टी कहा जाता है। लेकिन अब यह और जल्दी शुरू हो रही है। डॉक्टर्स इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और मोटापे को मानते हैं। ऐसी स्थिति में क्या करें और बच्चों को इसके लिए कैसे तैयार करें, इस विषय पर डॉक्टर्स की सलाह—

Japanese Exam Prepration Tips
एग्जाम का प्रेशर अकसर बहुत ज्यादा होता है। कई टॉपिक्स को याद रखना, हर सवाल का जवाब पता होना आसान नहीं, लेकिन पढ़ाई करने के लिए कुछ जैपनीज टिप्स इस तरह के प्रेशर को मैनेज करने में सक्षम माने गए हैं। फ्रेश माइंड और ध्यान के साथ हंसते-खेलते भी पढ़ाई की जा सकती है।

बदलते मौसम में कैसे बैठे प्रेम के सुर ताल
मौसम का रुख बदलने पर कपल्स एक-दूसरे के व्यवहार में आए बदलाव पर कैसे गौर करें? अपने आप पर रूखे-सूखे मौसम को कैसे हावी ना होने दें? करें एक्सपर्ट द्वारा सुझायी कुछ बातों पर अमल—

स्लो मेटाबॉलिज्म कैसे तेज करें
शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है मेटाबॉलिज्म, जिससे शरीर के अंग सही काम करते हैं। इसके धीमे होने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं और इसे कैसे दुरुस्त कर सकते हैं, जानते हैं—

Best Out of Waste
प्लास्टिक वेस्ट जैसे बोतल के ढक्कन बायोडिग्रेडेबल नहीं होते, इन्हें ऐसे करें इस्तेमाल।