![भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की सब्जी किस्मों पर भरोसा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की सब्जी किस्मों पर भरोसा](https://cdn.magzter.com/1400326928/1695121994/articles/9875yFw7h1695300351339/1695300589365.jpg)
बढ़ती जनसंख्या व मौसम की मार से सब्जियों की उपलब्धता व मूल्य पर अकसर प्रभाव देखा जाता है, जिस से छोटे और मध्यम किसान कम भूमि उपलब्धता व तकनीकी जानकारी के अभाव में परिवार का पोषण बाजार की क्रय सब्जियों से करते हैं. किसानों की आय में वृद्धि उन्नत विधियों द्वारा प्रति इकाई क्षेत्र से अधिक उत्पादन एवं लाभ बढ़ा कर प्राप्त की जा सकती है.
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के प्रसार केंद्रों के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित सूचना का प्रसार, उन्नतशील किस्मों के बीज का वितरण एवं विक्रय किया जा रहा है, जिस के माध्यम से शहरी, ग्रामीण व माली रूप से कमजोर किसान अपने घर के पास की भूमि या परती भूमि में सब्जी की खेती कर के अपने परिवार को स्वास्थवर्धक व पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता पूरी कर सकते हैं.
सब्जी की बेहतर पैदावार व गुणवत्ता वाली प्रजातियों का प्रसारण जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र, भदोही की ओर से काफी गंभीरतापूर्वक निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं. केंद्र के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिकी प्रशिक्षण दे कर उन्हें परंपरागत फसलों के बदले नकदी फसलों व व्यावसायिक फसलों की ओर आकर्षित कर उन की आय में वृद्धि भी की गई.
भदोही जनपद के किसानों को प्राकृतिक व जैविक उत्पाद उगाने पर जोर दिया गया. किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों से अवगत करा कर खेतों में ड्रिप सिंचाई पद्धति का समायोजन किया गया, जिस के माध्यम से सिंचाई को आसान और पानी की बचत व पोषक तत्त्व प्रबंधन का काम आसान हुआ. खरपतवारों का संक्रमण भी सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों में कम देखा गया और कीटनाशक, खरपतवारनाशी का प्रयोग भी इन यंत्रों के माध्यम से करने से श्रम व पैसों की बचत होने लगी.
هذه القصة مأخوذة من طبعة September Second 2023 من Farm and Food.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September Second 2023 من Farm and Food.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![मुरगीपालन से आमदनी में इजाफा मुरगीपालन से आमदनी में इजाफा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/Auq90EGmB1739259079600/1739259414266.jpg)
मुरगीपालन से आमदनी में इजाफा
मुरगीपालन किसानों की माली दशा को सुधारने का महत्त्वपूर्ण अंग है. मुरगीपालन से कम समय व कम खर्च में अधिक आमदनी हासिल की जा सकती है
![औषधीय फसल चंद्रशूर की उन्नत खेती औषधीय फसल चंद्रशूर की उन्नत खेती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/REGSurlO11739257419124/1739257727941.jpg)
औषधीय फसल चंद्रशूर की उन्नत खेती
सेहत के लिहाज से फायदेमंद मानी जाने वाली कई फसलें खेती न किए जाने से विलुप्त होने के कगार पर हैं. इन में कुछ ऐसी फसलें हैं, जो न केवल अपने औषधीय गुणों के चलते खास पहचान रखती हैं, बल्कि इन में उपलब्ध पोषक गुण व्यावसयिक नजरिए से भी बेहद खास माने जाते हैं.
![बस्तर से निकला 'ब्लैक गोल्ड' छत्तीसगढ़ को मिला खास तोहफा बस्तर से निकला 'ब्लैक गोल्ड' छत्तीसगढ़ को मिला खास तोहफा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/6ji-DiTAf1739259417869/1739259570179.jpg)
बस्तर से निकला 'ब्लैक गोल्ड' छत्तीसगढ़ को मिला खास तोहफा
देश के इतिहास में अब एक और नया अध्याय जुड़ गया है. नक्सली हिंसा के लिए कुख्यात बस्तर अब अपनी एक नई पहचान बना रहा है. छत्तीसगढ़ का यह इलाका अब 'हर्बल और स्पाइस बास्केट' के रूप में दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
![कुट्टू उगाने की नई तकनीक कुट्टू उगाने की नई तकनीक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/YFjGsDdFa1739258746865/1739259071421.jpg)
कुट्टू उगाने की नई तकनीक
कुट्टू की खेती दुनियाभर में की जाती है. चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, यूरोप, कनाडा समेत अन्य देशों में भी इस की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. वहीं भारत की बात करें, तो उत्तरपश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में इस की खेती अधिक की जाती है.
![फरवरी महीने में खेती के खास काम फरवरी महीने में खेती के खास काम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/-SxoiENYJ1739255745033/1739256092887.jpg)
फरवरी महीने में खेती के खास काम
फरवरी का महीना खेतीबारी के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यह मौसम फसल और पशुओं के लिए नाजुक होता है, इसलिए किसानों को कुछ एहतियात बरतने चाहिए:
![पथरीली जमीन पर उगाया अमरूद का बगीचा पथरीली जमीन पर उगाया अमरूद का बगीचा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/qPjpuT0p91739258048832/1739258211998.jpg)
पथरीली जमीन पर उगाया अमरूद का बगीचा
पथरीली जमीन पर खेती करना हमेशा से चुनौती भरा होता है, लेकिन सतना जिले के कृष्ण किशोर ने 30 साल से बंजर पड़ी जमीन पर अमरूद का बगीचा लगाया और अब हर साल लाखों रुपए की आमदनी ले रहे हैं.
![वर्मी कंपोस्ट का कारोबार : कमाई के हैं इस में मौके अपार वर्मी कंपोस्ट का कारोबार : कमाई के हैं इस में मौके अपार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/0pmdicyrI1739255593639/1739255743408.jpg)
वर्मी कंपोस्ट का कारोबार : कमाई के हैं इस में मौके अपार
खेती में अंगरेजी खाद के साथ ही जहरीली दवाओं, रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से पैदावार तो बढ़ी, लेकिन इन का असर हवा, पानी, मिट्टी समेत पूरे माहौल पर पड़ा है.
![मटर की जैविक खेती, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार मटर की जैविक खेती, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/Pr0AClHyI1739257748620/1739258042325.jpg)
मटर की जैविक खेती, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार
मटर एक महत्त्वपूर्ण दलहनी एवं सब्जी फसल है. यह दूसरी नकदी फसलों की तुलना में अधिक उगाई जाती है. हरी मटर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन जैसे कई खनिज का प्रमुख स्रोत है. मटर की जैविक खेती आज की जरूरत है.
![नीम से निमेटोड का समाधान नीम से निमेटोड का समाधान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/wSveXkiGj1739258544580/1739258652023.jpg)
नीम से निमेटोड का समाधान
निटोड एक तरह का बहुत ही सूक्ष्म धागानुमा कीट होता है, जो जमीन के भीतर पाया जाता है. वैसे, निमेटोड कई तरह के होते हैं.
![बछड़े में डायरिया, ऐसे बचाएं बछड़े में डायरिया, ऐसे बचाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/6498/1989963/9ztC1qbP31739258658047/1739258730422.jpg)
बछड़े में डायरिया, ऐसे बचाएं
यदि बछड़े को दस्त हो जाए, तो सब से पहले शरीर में पानी और इलैक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करना जरूरी है.