आम की अनेक व्यावसायिक किस्में
Farm and Food|May First 2024
अपने ही देश में तकरीबन आम की 1,000 किस्में ऐसी हैं, जिन का व्यावसायिक तौर पर उत्पादन किया जा सकता है, लेकिन इस में से बहुत कम ऐसी किस्में हैं, जिन का उत्पादन व्यावसायिक निर्यात के नजरिए से किया जाता है.
बृहस्पति कुमार पांडेय
आम की अनेक व्यावसायिक किस्में

अगर देखा जाए, तो देश में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और केरल आम का सब से ज्यादा उत्पादन करते हैं.

गवरजीत

अलग तरह की मिठास और सुगंध के लिए पूरी दुनिया में विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में उगाया जाने वाला गवरजीत आम, जो भी एक बार खाता है, इस का मुरीद हो जाता है.

आम की यह प्रजाति सब से पहले बाजार में पक कर आ जाती है यानी यह आम की अर्ली प्रजाति है. इस की आवक दशहरी के पहले शुरू होती है. जब तक डाल की दशहरी आती है, तब तक यह खत्म हो जाता है.

यह आम देखने में देशी आम के साइज का होता है, लेकिन इस का रेट दशहरी से 3 गुना ज्यादा होता है पूर्वांचल के बस्ती जिले से प्रसारित हुआ यह आम आज पूरे पूर्वांचल में अपनी महक बिखेर रहा है.

गवरजीत आम की एक खासीयत यह भी है कि इसे कार्बाइड से नहीं पकाया जाता है. ठेले पर आम पत्तों के साथ नजर आता है, जिस से उस की अलग पहचान होती है. अपने स्वाद और क्वालिटी के चलते गवरजीत आम दूसरी किस्मों से महंगा भी होता है.

पूर्वांचल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती और संतकबीर नगर जिलों के लाखों लोगों को आम के सीजन में इस का इंतजार रहता है.

जर्दालू

आम की यह किस्म बिहार की एक प्रसिद्ध किस्म है ऐसा माना जाता है कि इस की उत्पत्ति बिहार के भागलपुर जिले में हुई है. भागलपुर एवं इस के आसपास के इलाकों में इस की बागबानी बड़े पैमाने पर की जाती है. फल की उच्च गुणवत्ता के कारण यह किस्म भी पड़ोसी राज्यों में काफी लोकप्रिय है.

इस के पेड़ बड़े एवं पेड़ों यानी छत्रक का फैलाव सामान्य से थोड़ा अधिक होता है. यह एक अगेती किस्म है. पेड़ों में मंजर जनवरी के अंतिम सप्ताह में निकलना शुरू होता है एवं 20-25 फरवरी तक निकलते रहते हैं. जून के प्रथम सप्ताह में फल पकने लगते हैं.

इस के फल काफी बड़े एवं स्वादिष्ठ होते हैं. फल मध्यम आकार से थोड़े बड़े, लंबे (साधारणतया 10.6 सैंटीमीटर लंबे एवं 6.6 सैंटीमीटर चौड़े या मोटे) होते हैं. औसतन एक फल 205 210 ग्राम वजन का होता है. फल का ऊपरी भाग चौड़ा और निचला भाग पतला एवं गोलाकार होता है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة May First 2024 من Farm and Food.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة May First 2024 من Farm and Food.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من FARM AND FOOD مشاهدة الكل
स्वाद का खजाना आम कलाकंद
Farm and Food

स्वाद का खजाना आम कलाकंद

आम को यों ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है, बल्कि इस की खूबियां और अलगअलग तरह के रंग, रूप और लाजवाब जायका इसे फलों के राजा का खिताब दिलाता है.

time-read
2 mins  |
June First 2024
राजस्थान की रेत में बागबानी से लखपति बनी महिला किसान संतोष देवी
Farm and Food

राजस्थान की रेत में बागबानी से लखपति बनी महिला किसान संतोष देवी

हमारे देश में महिला किसानों और खेत में काम करने वाली महिलाओं की संख्या पर अगर गौर करें, तो इन की कुल संख्या 84 फीसदी है. लेकिन मुख्य धारा की मीडिया में इन महिला किसानों की चर्चा बहुत कम होती है या कह लिया जाए कि न के बराबर होती है, जबकि देश में मुट्ठीभर बिजनैस वुमन की खबरें अकसर मीडिया के जरीए हम लोगों के सामने आती रहती हैं.

time-read
10+ mins  |
June First 2024
जून महीने में खेतीकिसानी के काम
Farm and Food

जून महीने में खेतीकिसानी के काम

जून का महीना खेती के लिहाज से खासा अहम है. खरीफ फसलों को बोने के साथसाथ जानवरों का खास खयाल रखना जरूरी हो जाता है.

time-read
3 mins  |
June First 2024
ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई खेती के लिए लाभकारी
Farm and Food

ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई खेती के लिए लाभकारी

ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई से खेतों की उर्वराशक्ति, जल संवर्धन में वृद्धि एवं कीटों व रोगों के आक्रमण में भी कमी आती है.

time-read
2 mins  |
June First 2024
'नवोन्मेषी किसान सम्मेलन' का आयोजन
Farm and Food

'नवोन्मेषी किसान सम्मेलन' का आयोजन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली

time-read
2 mins  |
June First 2024
धान की खेती में महिलाओं के लिए सस्ते सुलभ कृषि यंत्र
Farm and Food

धान की खेती में महिलाओं के लिए सस्ते सुलभ कृषि यंत्र

जिन किसानों के पास खेती की कम जमीन है और वे उस पर धान की खेती करना चाहते हैं, उन के लिए धान की बोआई व रोपाई के ये दोनों यंत्र खासा मददगार हो सकते हैं, खासकर महिलाओं को ध्यान में रख कर इन यंत्रों को संस्थान ने बनाया है.

time-read
1 min  |
June First 2024
खेती के विकास में स्मार्ट तकनीक
Farm and Food

खेती के विकास में स्मार्ट तकनीक

स्मार्ट खेती, वैज्ञानिक भाषा में परिशुद्ध या सटीक कृषि या प्रिसिजन फार्मिंग कहलाती है, जिस में उत्पादन क्षमता और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मौजूद कृषि पद्धतियों में उन्नत प्रौद्योगिकियों का एकीकरण किया जाता है. अतिरिक्त लाभ के रूप में किसानों के भारी श्रम और ज्यादा मेहनत वाले कामों को कम कर के उन के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है.

time-read
10 mins  |
June First 2024
बांस एक फायदे अनेक
Farm and Food

बांस एक फायदे अनेक

बांस की बांसुरी से तो हम सब ही परिचित हैं. बांस को लोग आमतौर पर लकड़ी मान लेते हैं. बांस एक तरह की विशेष घास है. आज यह मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है.

time-read
2 mins  |
June First 2024
मूंगफली की खेती
Farm and Food

मूंगफली की खेती

भारत में मूंगफली के उत्पादन का तकरीबन 75 से 85 फीसदी हिस्सा तेल के रूप में इस्तेमाल होता है. खरीफ और जायद दोनों मौसमों में इस की खेती की जाती है. जायद के समय जहां पर ज्यादा बारिश होती है, वहां पर भी मूंगफली की खेती की जा सकती है. इस के लिए शुष्क जलवायु की जरूरत होती है.

time-read
2 mins  |
June First 2024
पावर टिलर: खेती के करे कई काम
Farm and Food

पावर टिलर: खेती के करे कई काम

समय के साथ-साथ खेती करने के तरीकों में बदलाव आया है. अब ज्यादातर छोटेबड़े सभी किसान अपनी जरूरत के मुताबिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करने लगे हैं.

time-read
3 mins  |
June First 2024