
परमात्मा ने मनुष्य जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति का निर्माण किया जो किसी भी चमत्कार से कम नहीं है। मानव शरीर स्वयं में अनमोल है। श्वास का आना और संपूर्ण शरीर के रोम-रोम में ऑक्सीजन का पहुंचना (respiration), भोजन खाना और उसका रक्त, रस, मज्जा, अस्थि व मल में परिवर्तन होना (digestion or egestion), वीर्य रस का भ्रूण में परिवर्तित होना और संतान का उत्पन्न होना (reproduction), ये सभी कार्य मनुष्य के मस्तिष्क द्वारा संचालित होते हैं । तंत्रिका तंत्र में विचारों का आना-जाना, फिर शरीर का उस आदेश पर क्रियात्मक हो जाना (creativity) ये सभी क्रियाएं शरीर में अनवरत चलती रहती हैं। मानव भले ही सोता हो परंतु शरीर के अंदर ये सभी अंग अपना काम निरंतर करते रहते हैं।
प्रभु ने मानव को पूर्ण बनाया है। पहले पांच तत्त्वों से प्रकृति का निर्माण हुआ। इन्हीं पांच तत्त्वों से प्रभु के द्वारा इस चमत्कारिक शरीर की सुंदर रचना की गई, जिसे मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में आत्मा का वास होता है। इस मंदिर रूपी शरीर की अपनी ही प्रकृति होती है। व्यक्तिगत, शारीरिक तथा मानसिक बनावट की विशिष्टताओं को प्रकृति कहा गया है। प्रत्येक व्यक्ति की मूलत: तीन प्रकार की प्रकृति होती है।
1. कफ प्रकृति।
2. पित्त प्रकृति।
3. वात प्रकृति।
आयुर्वेद के अनुसार-
वायु पितं कफश्चेति त्रयों समासतः विकृता अ विकृता देहं हनन्ति ते वर्त्तयन्ति च।
ते व्यापिनो अपि हन्नाभ्योरचोम ध्योह वर्सश्रयाः ॥
अर्थात्-
वात, पित्त और कफ ये तीन दोष शरीर में जाने जाते हैं। ये दोष यदि विकृत हो जाएं तो शरीर को हानि पहुंचाते हैं और कभी-कभी मृत्यु का कारण बन जाते हैं । यदि ये वात, पित्त और कफ सामान्य रूप से संतुलन में रहें तो शरीर की सभी क्रियाओं का संचालन करते हुए शरीर का पोषण करते हैं । यद्यपि ये वात, पित्त और कफ शरीर के सभी भागों में रहते हैं। लेकिन विशेष रूप से वात नाभि से नीचे वाले भाग में, पित्त नाभि और हृदय के बीच में, कफ हृदय से ऊपर वाले भाग में रहता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।

त्वचा के लिए जरूरी हैं ये विटामिन और मिनरल्स
त्वचा के भीतरी पोषण के लिए ज़रूरी है कि इसे पोषणयुक्त दुलार दिया जाए। त्वचा किस प्रकार की है, इस आधार पर ही किसी के शरीर की कार्यशीलता का पता लगाया जा सकता है। तो आइए, इसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं

गर्भपात के बाद की कमज़ोरी से ऐसे निपटें!
किसी महिला का गर्भपात होना शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तर पर बेहद मुश्किल होता है, इसलिए जानिए कि किसी महिला को इसके बाद अपना विशेष ध्यान कैसे रखना चाहिए।

आर्य संस्कृति के प्रतीक-शिव
देवों के देव महादेव भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं।

पाचन तंत्र को ठीक करने के 21 उपाय
अच्छा पाचनतंत्र बेहतर स्वास्थ्य की निशानी है। अगर आपका पाचनतंत्र ठीक नहीं है तो जरूरी है कि इन बातों का ध्यान रखें

राशि अनुसार करें रंगों का चयन
रंगों का महत्त्व केवल होली तक ही सीमित नहीं, बल्कि मनुष्य के स्वभाव, उसके भविष्य एवं उसके स्वास्थ्य से भी इसका सीधा संबंध होता है।

होली एक रंग अनेक
रंगों का पर्व होली पूरे भारत में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के हर क्षेत्र में होली के विविध रूप रंग, प्रथा, मेले आदि देखने को मिलते हैं। आइए लेख के माध्यम से इस पर्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।

धरती का बैकुंठ है पुरी का जगन्नाथ धाम
चार धामों में एक प्रमुख धाम, ओडिशा का जगन्नाथ धाम है। जगन्नाथ धाम की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए भक्तगण देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। आइए जगन्नाथ धाम की महिमा पर लेख में विस्तार से चर्चा करें।

ऊर्जा का रूपांतरण
जिसे तुम 'जीवन' कहते हो या जिसे तुम ‘मैं” कहते हो, वह ऊर्जा है। तुम जितने जीवंत हो, तुम जितने जागृत हो, उतने ही तुम ऊर्जावान होते हो।

क्यों की जाती है चार धाम यात्रा?
3 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है।