![कसरत से पहले लें सेहतमंद आहार कसरत से पहले लें सेहतमंद आहार](https://cdn.magzter.com/Sadhana Path/1715165828/articles/s9ff4eeNV1715771023776/1715771263062.jpg)
अगर आप भी वर्षों से खाली पेट वर्कआउट करने की गलती करती आ रही हैं तो आज ही इस भूल को सुधार लें। वर्कआउट करने से आधा घंटा पहले कुछ सेहतमंद आहार लेने की आदत डाल लें, जिससे कि आपके शरीर में वर्कआउट के दौरान ऊर्जा का स्तर बना रहे और आप जमकर वर्कआउट कर सकें।
आजकल युवाओं में फिल्मी सितारों की तर्ज पर खुद को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने की चाह काफी बलवती हो रही है। इस चाह के परिणामस्वरूप युवा पीढ़ी जिम में वर्कआउट कर स्वयं को फिट रखने का प्रयास कर रही है। ये क्रेज धीरे-धीरे सभी उम्र की महिला-पुरुषों में देखने को मिल रहा है। लोग सुबह-सवेरे उठकर जिम में जाकर घंटों पसीना बहा रहे हैं, लेकिन ये क्या! उन्हें अपनी बॉडी को लेकर मनचाहे परिणाम हासिल करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। हो भी क्यों नहीं, क्योंकि केवल जिम में जैसे-तैसे कुछ समय के लिए पसीना बहाने से कुछ होने वाला भी नहीं हैं। इसके लिए आपको वर्कआउट से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना भी आवश्यक है, जैसे- कब, किस समय, कौन सा वर्कआउट करें, कितने समय तक करें और वर्कआउट के बाद में और पहले क्या खाएं, इत्यादि। आप सोच रहे होंगे कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन वर्कआउट से पहले खाना? जी वर्कआउट करके अपनी बॉडी के लिए मनचाहे परिणाम पाने के लिए वर्कआउट से पहले उचित आहार लेना उतना ही आवश्यक है, जितना कि वर्कआउट करने के बाद आवश्यक होता है। हमारा शरीर पूरी तरह से एक मशीन की तरह है। जैसे एक मशीन को सही ढंग से कार्य करने के लिए तेल - ईंधन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर को भी अपने मशीन रूपी शरीर को चलाने के लिए सही समय पर सही ईंधन की आवश्यकता होती है, इसलिए किसी भी समय खाली पेट वर्कआउट करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।
वर्कआउट करने से कम से कम आधा या एक घंटा पहले हल्का-फुल्का आहार अवश्य लें, जिससे कि शरीर को वर्कआउट के दौरान ऊर्जा मिलती रहे और आपको थकान भी ना हो। ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप कुछ भी उठाकर पेट भर लें। आहार विशेषज्ञ बता रही हैं आखिर वर्कआउट से पहले कौन-कौन से आहार लेना उचित रहता है, ताकि आपको वर्क आउट करने पर मनचाहे परिणाम मिल सकें और उस दौरान आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे।
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 2024 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 2024 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![देश-विदेश में बसंत पंचमी के विभिन्न रंग देश-विदेश में बसंत पंचमी के विभिन्न रंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/gV-FyTk9x1739190779440/1739190952868.jpg)
देश-विदेश में बसंत पंचमी के विभिन्न रंग
विविधता में एकता वाले हमारे इस देश में कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। हालांकि यहां विभिन्न क्षेत्रों में त्योहार मनाने के ढंग अलग होते हैं, पर सभी त्योहारों के पीछे उद्देश्य एक ही होता है अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-आराधना कर उन्हें प्रसन्न करना तथा हर्षोल्लास से एक साथ मिलकर अपनी खुशियों को बढ़ाना।
![बसंतोत्सव का महत्त्व बसंतोत्सव का महत्त्व](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/7pBn6ogGq1739190352290/1739190631507.jpg)
बसंतोत्सव का महत्त्व
बसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जो अपने साथ प्राकृतिक सौंदर्य हीं नहीं लाती बल्कि मनुष्य के मन में उमंग और हर्षोल्लास भी लाती है। ऋतुओं के राजा बसंत के साथ और क्या-क्या जुड़ा है ? जानिए इस लेख से।
![आदर्श प्रेम के प्रतीक देवी-देवता आदर्श प्रेम के प्रतीक देवी-देवता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/a7fg6DpO91739190966096/1739191179742.jpg)
आदर्श प्रेम के प्रतीक देवी-देवता
यूं तो हर इंसान का प्रेम अपने आप में सम्पूर्ण व अनुकरणीय होता है परन्तु कुछ लोगों का प्रेम इतिहास के पन्नों पर सदा के लिए स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाता है। आइये नमन करें कुछ ऐसे ही प्रेम के प्रतीकों को।
![आपकी गृहस्थी में सेंध लगा सकती है ऐसी अपेक्षायें? आपकी गृहस्थी में सेंध लगा सकती है ऐसी अपेक्षायें?](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/P3QI5qf8y1739189637697/1739189819833.jpg)
आपकी गृहस्थी में सेंध लगा सकती है ऐसी अपेक्षायें?
अपने पारिवारिक जीवन की चर्चा या कोई उलझन कभी किसी पुरुष सहयोगी के सामने बयां न करें अन्यथा वह सहानुभूति दर्शाकर सहयोग देने की पेशकश करेगा और अंततः आपके दुख, जो दुख न होकर सिर्फ क्षणिक क्रोध था, को हवा देगा।
![इन 5 घरेलू चीज़ों से सफर में होगा सेहत का साथ इन 5 घरेलू चीज़ों से सफर में होगा सेहत का साथ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/Q-y88iwqE1739187878474/1739187993996.jpg)
इन 5 घरेलू चीज़ों से सफर में होगा सेहत का साथ
कई लोगों को घूमने का शौक तो होता है, पर वह सफर में होने वाली मोशन, सिकनेस के डर से कहीं बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में परेशान होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि आपके किचन में ही इनके समाधान मौजूद है।
![बसंत पंचमी से जुड़ी कथाएं और घटनाएं बसंत पंचमी से जुड़ी कथाएं और घटनाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/x4P5clb0t1739189900000/1739190116329.jpg)
बसंत पंचमी से जुड़ी कथाएं और घटनाएं
विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का पर्व बसंत पंचमी पवित्र हिन्दू त्योहार है। एक इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।
![महिलाओं में कैंसर के सामान्य प्रकार महिलाओं में कैंसर के सामान्य प्रकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/2n2giPHWM1739189432533/1739189598497.jpg)
महिलाओं में कैंसर के सामान्य प्रकार
अभी तक ज्यादातर मामलों में कैंसर को आनुवंशिक माना गया था | नए अनुसंधानों में पता चला है कि कैंसर के कारण काफी हद तक अस्वस्थ जीवनशैली और असंतुलित आहार में होते हैं।
![सेहत के लिए फायदेमंद है अखरोट सेहत के लिए फायदेमंद है अखरोट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/47N-3kTtx1739187481403/1739187663561.jpg)
सेहत के लिए फायदेमंद है अखरोट
अखरोट खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद भी होता है। आखिर अखरोट खाने के क्या हैं फ़ायदे, यह किस तरह से और किस समय खाना चाहिए, आइए जानें-
![इन स्वास्थ्यवर्धक टिप्स से बनाएं सफर सुहाना इन स्वास्थ्यवर्धक टिप्स से बनाएं सफर सुहाना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/GwxJw7Orj1739188257129/1739188495770.jpg)
इन स्वास्थ्यवर्धक टिप्स से बनाएं सफर सुहाना
सफर के दौरान खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि सफर का लुत्फ तभी लिया जा सकता है जब आपका स्वास्थ्य अच्छा हो।
![नूतन उत्साह का प्रतीक बसंत पंचमी नूतन उत्साह का प्रतीक बसंत पंचमी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1987985/-0nOoUj1E1739190651994/1739190760632.jpg)
नूतन उत्साह का प्रतीक बसंत पंचमी
प्रकृति में बसंत के आगमन की टोह मन में एक नए उल्लास, आशा एवं अचानक ही लगता है कि मन प्रसन्न एवं प्रफुल्लित हो उठा है। परिवर्तन में भावों की पावन धाराएं बहने लगी हैं और हमारे तन, मन और व्यवहार में सुंदर एवं सुमधुर अभिव्यक्तियां झलकने लगती हैं। कहते हैं, प्रकृति जब मुस्कुराने लगती है, तब उसके अंतर्गत आने वाले सभी जड़-जीव एवं मनुष्यों में मुस्कुराहट फैल जाती है।