![कारोबारी साम्राज्यों के सम्राट कारोबारी साम्राज्यों के सम्राट](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1672058182/articles/96qm6_Dak1672126754361/1672127324217.jpg)
जी. डी. बिरला (1894-1988)
बिरला ग्रुप के पितृपुरुष
घनश्याम दास बिरला, या जीडी जैसा कि उन्हें अक्सर कहा जाता है, भारत के औद्योगिक विकास के वास्तुकारों में से एक थे. 5 अप्रैल, 1894 को जब जीडी का जन्म हुआ, तब तक उनके परिवार का कारोबार जम चुका था. बाद में एक युवा के तौर पर वे पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाकर उसमें मैन्युफैक्चरिंग शामिल करना चाहते थे. जीडी बंगाल प्रेसिडेंसी में कलकत्ता रवाना हो गए और वहां जूट दलाल के रूप में स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर दिया. उन्होंने 1918 में बिरला जूट मिल्स की स्थापना की और 1919 में 50 लाख रुपए के निवेश के साथ बिरला ब्रदर्स लिमिटेड का गठन किया गया. उन्होंने कारों के क्षेत्र में कदम रखा और हिंदुस्तान मोटर्स की स्थापना की आजादी के बाद बिरला ने कई तत्कालीन यूरोपीय कंपनियों के अधिग्रहण के जरिए चाय और कपड़ा कारोबार में निवेश किया. उन्होंने सीमेंट, रसायन, रेयॉन और स्टील ट्यूब में भी विस्तार किया और विविधीकरण किया. उनके दिमाग में हमेशा कारोबार की बातें छाई रहती थीं लेकिन उनका दिल शुरू से ही महात्मा गांधी और देश की आजादी के आंदोलन में लगा रहता था.
जे. आर. डी. टाटा (1904-1993)
पूर्व चेयरमैन, टाटा संस
जेआरडी टाटा राष्ट्रवादी होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीयवादी भी थे. जेआरडी ने एयर इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के अलावा अपने ग्रुप को नए क्षेत्रों में आगे बढ़ाया, जिसमें टाटा मोटर्स, टाइटन इंडस्ट्रीज, टाटा टी और वोल्टास शामिल थे. जेआरडी ने 1988 में सेवानिवृत्त होने तक विरासत में मिले 14 उद्यमों से 95 कंपनियों का एक साम्राज्य खड़ा कर लिया. जब उन्होंने कार्यभार संभाला था तब टाटा ग्रुप का कारोबार 10 करोड़ डॉलर था, जिसे उन्होंने पांच अरब डॉलर से ऊपर पहुंचा दिया. एक ट्रस्टी के रूप में उनके मार्गदर्शन में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने 1941 में बॉम्बे में एशिया का पहला कैंसर अस्पताल, टाटा मेमोरियल सेंटर की स्थापना की. जेआरडी ने कई अन्य संस्थानों के अलावा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च और नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की भी स्थापना की.
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर