एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी
(1916-2004)
गरीब देवदासी परंपरा से ताल्लुक रखने वालीं एम.एस. की भावपूर्ण और दैवी आवाज पहेली जैसी है. उन्होंने कर्नाटक संगीत को ऐसी आवाज दी, जो पहले नहीं सुनी गई। और उसे विश्व संगीत मंच पर स्थापित कर दिया. वे संयुक्त राष्ट्र में गाने वाली पहली भारतीय संगीतकार और भारत रत्न से सम्मानित होने वाली भी पहली महिला संगीतकार थीं. एम. एस. आध्यात्मिक मंत्रों और कर्नाटक कृतियों के गायन से घर-घर में पहचानी गईं.
पंडित रविशंकर
(1920-2012)
समूचे भारत में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने और फिर उसे दुनिया के बाकी हिस्सों में ले जाने वाले पंडित रविशंकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी और किसी पहेली की तरह हैं. भारतीय संगीत की उनकी नई व्याख्या आज भी मंचीय संगीतकारों के लिए मंत्र बनी हुई है. भारतीय और पश्चिमी वाद्ययंत्रों और कलाकारों के साथ युगलबंदी, आर्केस्ट्रा रचनाएं, मूल रागों की रचना और सबसे बढ़कर, बड़े पैमाने पर संगीत शिक्षा में उनका योगदान बेजोड़ है. आज उनके शिष्य पूरी दुनिया में हैं, भारतीय संगीत को और आगे ले जा रहे हैं और उनकी बेजोड़ विरासत को करीने से संभाले हुए हैं.
पंडित मलिकार्जुन मंसूर
(1910-1992)
एकदम जमीन के आदमी मंसूरजी दुर्लभ रागों और बंदिशों को अपनी सरल पर विचारोत्तोजक प्रस्तुति, विस्तार और व्याख्या के साथ संगीत मंच पर ले आए. मंसूरजी के अनुयायी अनेक थे और उन्हें हिंदुस्तानी संगीत गायिकी के एक सच्चे साधक के रूप में पूजा जाता था. वे जयपुर-अतरौली घराने के सच्चे प्रतिनिधि थे.
बेगम अख्तर
(1914-1974)
अपने सुर में उदासी का स्पर्श लिए महान गायिका गजल और ठुमरी गायन की सर्वोच्च शख्सियत बनी हुई हैं. उनके सुर मानो सीधे दिल से निकलते थे, जिनमें उनके जीवन के अनुभव गुंथे हुए थे. उनकी आवाज निराली और अमर है. बेगम अख्तर ने गजल गायन की एक अलग शैली विकसित की. उनमें बोल एकदम शुद्ध और साफ होते थे. उनकी शैली आज के गायकों के लिए पथ-प्रदर्शक बनी हुई है.
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
भुवन की बम-बम
भुवन बाम 27 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर ताजा खबर के नए सीजन के साथ वापसी कर रहे
हरित ऊर्जा की तरफ कूच
जीवाश्म ईंधन से सोलर सेल तक भारत की ऊर्जा क्रांति रोमांचकारी है, मगर क्या इसकी मौजूदा रफ्तार कायम रखी जा सकती है? नीति निर्माता, उद्योग के अगुआ और विशेषज्ञ बता रहे हैं अपना-अपना नजरिया और चिंताएं
मुश्किल में मुखर्जी नगर की विरासत
हिंदी माध्यम में सिविल सेवा तैयारी के सबसे बड़े केंद्र दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग संस्थानों के सामने अस्तित्व का संकट
सोने के प्रति नई ललक
देश में बढ़ते जेवरात बाजार के मद्देनजर बड़े कॉर्पोरेट घराने हिस्सेदारी ने की होड़ में उपभोक्ताओं की खातिर खांटी माल और आकर्षक डिजाइन लेकर हाजिर
अवधपुरी में धांधली की गहराती धमक
अयोध्या में जमीन की खरीद और मुआवजा वितरण में धांधली पर समाजवादी पार्टी का आक्रामक रुख. विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने में आखिर कमजोर क्यों साबित हो रही भाजपा सरकार?
शिंदे की रेवड़ी बांटने वाली चाल
क्या इससे उन्हें अधर में लटके महायुति के भविष्य को नई दिशा देने में मदद मिलेगी?
जन सुराज प्रशांत किशोर का पोलिटिकल वेंचर!
दो साल से बिहार में चल रहा जन सुराज अभियान गांधी जयंती के दिन पार्टी की शक्ल लेने जा रहा. पहली बार कोई पार्टी रिसर्च, स्ट्रैटजी और पेशेवर प्रबंधनों से बन रही. कहीं न कहीं इसके पीछे पैसों की ताकत भी है. प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में सफल रहने पर इस प्रयोग को देश के दूसरे इलाकों में भी आजमाया जाएगा
केजरीवाल ने चल दिया तुरुप का इक्का
जमानत पर जेल से बाहर आते ही आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर विरोधियों को चौंका दिया
वादे, इरादे और खतरे
मायूसी लंबे वक्त से जम्मू और कश्मीर के स्वभाव में रच-बस गई थी, वहीं यह विधानसभा चुनाव राज्य में उम्मीद की सरगर्मियां लेकर आया है. आठ प्रमुख सियासतदानों ने ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से अपनी नाइत्तेफाकी और आकांक्षाओं के बारे में बात की
कितना कुछ दांव पर
दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की अब राज्य में वर्चस्व हासिल करने की चाहेत. दूसरी ओर घाटी के नेता अपनी पहचान और स्वायत्तता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे