![चौसा में खटास क्यों चौसा में खटास क्यों](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1674828280/articles/FbjEGnqBm1675074235453/1675074523649.jpg)
यह 11 जनवरी की सर्द सुबह थी, जब बिहार के बक्सर जिले का चौसा अचानक सुलग उठा. आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान यहां बन रहे थर्मल पावर प्लांट में घुस गए. उन्होंने जबरदस्त तोडफोड़ और आगजनी की और आरोप है कि इन गांव वालों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की. पिछले छह महीने से आंदोलन कर रहे ये किसान इससे एक रात पहले हुई पुलिस बर्बरता की वजह से काफी उग्र हो गए थे. उनका कहना है कि 10 जनवरी की रात 11 बजे के आसपास अचानक बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस ने बनारपुर गांव में भीषण तांडव मचाया. पुलिस कर्मी किसानों के घर में घुस गए, उनसे मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें पुलिसकर्मी एक घर में महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान के बेटे को को नंगा करके उसकी पिटाई की थी. किसान अपनी नाराजगी की यही वजह बताते हैं.
चौसा में सतलुज थर्मल पावर लिमिटेड नाम की सरकारी कंपनी के निर्माणाधीन विद्युत ताप गृह के परिसर में आधा दर्जन से अधिक बसें और कारें बुरी तरह जली हुई नजर आती हैं. परिसर के कई दफ्तरों में भी भीषण आगजनी के निशान दिखते हैं. कंपनी के सीईओ मनोज कुमार बताते हैं, "चार से पांच सौ लोग सुबह-सुबह यहां पहुंच गए थे. पहले उन्होंने यहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को जलाने की कोशिश की. मगर 15-20 की संख्या में वे लड़कियां कंटेनर में छिप गईं. फिर लोगों ने बसों और गाड़ियों को जलाना शुरू किया. वे निर्माण कार्य का जिम्मा संभाल रही कंपनी एलऐंडटी के ऑफिस में घुस गए, वहां आगजनी की. उस वक्त परिसर में कंपनी के सात सौ के करीब कर्मी काम पर थे. हमारा दफ्तर परिसर में सबसे पीछे है. उन लोगों ने हमारे पास आकर शरण ली. भीड़ हमारे परिसर तक भी पहुंच गई थी. यह अच्छा हुआ कि एक समझदार व्यक्ति ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया, नहीं तो जो होता, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती."
वहीं किसान आंदोलन से जुड़े एक प्रमुख नेता अंशु चौबे कहते हैं, "पावर प्लांट परिसर में क्या हुआ, हमें मालूम नहीं. उस सुबह हम रात की मारपीट का विरोध करने वहां गए थे. मगर हममें से कोई कंपनी के परिसर में नहीं घुसा. हमें तो ऐसा लगता है कि यह कोई साजिश है, जो हमें बदनाम करने के लिए की गई है."
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 08, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 08, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर