![कांग्रेस का पंजा बना मुक्का कांग्रेस का पंजा बना मुक्का](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1677846429/articles/Y5M-JvfpM1678086721893/1678086934393.jpg)
राजनेताओं और कारोबारियों के पूंजीवादी गठजोड़ के जिस निकृष्टतम रूप को देश और दुनिया देख रही है, उसके खिलाफ जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा. 'कार्रवाई का आह्वान' दस्तावेज के ये अंतिम वाक्य स्पष्ट रूप से 2024 के आम चुनाव के लिए कांग्रेस की योजना को रेखांकित करते हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित 85वें पूर्ण अधिवेशन के समापन दिवस पर कांग्रेस की ओर से जारी दस्तावेज में चार-आयामी रणनीति का ऐलान हुआ. सबसे प्रमुख यह विचार था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उत्पन्न ऊर्जा का इस्तेमाल करें. यह तीन अन्य में फैला हुआ है: इस साल के अंत में होने वाले छह विधानसभा चुनाव जीतने का प्रयास करें; कांग्रेस-शासित राज्यों के सामाजिक न्याय व समावेशी दृष्टि पर आधारित शासन मॉडल लोगों के सामने रखें; और कांग्रेस को केंद्र में रखकर समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने के लिए जोर लगाएं.
पार्टी के संदेश की सामग्री और स्वर में नया आत्मविश्वास दिख रहा था, और भारत जोड़ो यात्रा उसका स्रोत है. उसकी रणनीति की धुरी में उस संदेश का विस्तार करना है- भाजपा के कथित विभाजनकारी और हिंदुत्व की राजनीति के खिलाफ समावेशी, प्रगतिशील भारत का विजन पेश करना जिसमें संवैधानिक मूल्य सर्वोपरि हों. राहुल के शब्दों में, यह ऐसे राष्ट्रवाद की बात है जो शक्तिशाली चीन के सामने खड़ा हो सकता हो और आंतरिक कॉर्पोरेट मठाधीशों से भी वैसे ही लड़ सके जैसे कांग्रेस ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ी थी.
इस दस्तावेज ने विपक्ष के बारे में पार्टी के रवैये की अस्पष्टता को भी किया. कांग्रेस के सियासी प्रस्ताव में कहा गया, "साझा वैचारिक आधार पर राजग से मुकाबले के लिए एकजुट विपक्ष की तत्काल जरूरत है. किसी तीसरी ताकत के उभरने से भाजपा/राजग को लाभ होगा.” साफ है कि पार्टी खुद को भाजपा विरोधी गठबंधन की धुरी के रूप में देखती है और किसी अन्य पार्टी के नेतृत्व वाले वैकल्पिक गठबंधन में दूसरे नंबर की भूमिका के लिए तैयार नहीं है. पार्टी का मत है कि देश के सियासी विमर्श को पुनर्परिभाषित करने के लिए उसे राजनीति में फिर केंद्रीय स्थान हासिल करना होगा.
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 15, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 15, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर