![असमंजस में मायावती असमंजस में मायावती](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1691407985/articles/l6dwyXKTf1691473234395/1691473628253.jpg)
उत्तर प्रदेश में दलित वोटों की सबसे बड़ी झंडाबरदार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती फिलवक्त अपने राजनैतिक जीवन के सबसे कठिन दौर में हैं. पिछले साल के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी एक सीट पर सिमट चुकी है. बसपा का हाथी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बेंगलूरू में 18 जुलाई को विभिन्न विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' यानी 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस' को आकार लेता हुआ बाहर से ही देख रहा था. अगले दिन 19 जुलाई को मायावती ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता करके कांग्रेस, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इनके साथ गठबंधन करने वाले दलों को जातिवादी-पूंजीवादी ठहराते अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की.
इस ऐलान को छह दिन ही बीते थे कि 25 जुलाई को नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में मायावती ने चौंका दिया. मायावती बोलीं, "बैलेंस ऑफ पावर और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए बसपा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सरकार में शामिल होने का फैसला ले सकती है." मिजोरम और इन राज्यों में इसी साल अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. मायावती ने यह भी कहा कि कमजोर वर्गों और मुसलमानों की भलाई के लिए यह महत्वपूर्ण है कि चार राज्यों में मजबूत और अहंकारी सरकार की बजाए एक गठबंधन सरकार सत्ता में हो जो लोगों के कल्याण के काम करने को बाध्य हो. वैसे, इस बदलाव को राजनैतिक विश्लेषक मायावती की असमंजस भरी रणनीति करार दे रहे हैं.
लखनऊ के जय नारायण डिग्री कॉलेज के राजनीतिशास्त्र विभाग में प्रोफेसर ब्रजेश मिश्र बताते हैं, "पिछले कई चुनावों से बसपा के समर्थक वोट बैंक में लगातार गिरावट आ रही है. पार्टी में अपने राजनैतिक भविष्य को असुरक्षित मानकर कई वरिष्ठ नेताओं ने दूसरे दलों को अपना ठिकाना बना लिया है. बसपा के हतोत्साहित कार्यकर्ताओं और नेताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरने की रणनीति के से ही मायावती ने चुनाव बाद गठबंधन की बात कही है."
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 16, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 16, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर