वाहन मालिकों के लिए बेहद जरूरी
India Today Hindi|August 30, 2023
वाहन बीमा जरूरी है और आप जिन जोखिमों से बचाव चाहते हैं, उनके आधार पर कई अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध हैं
वाहन मालिकों के लिए बेहद जरूरी

नोएडा निवासी 37 वर्षीय अरविंद त्रिपाठी कॉम्पैक्ट वैगन आर चलाने के छह साल बाद मारुति ब्रेजा खरीदने की योजना बना रहे हैं. इस क्रॉसओवर एसयूवी की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है और त्रिपाठी अपनी पुरानी कार के बदले नई कार ले रहे हैं, जिससे ब्रेजा की कीमत कुछ लाख रुपए और घट जाएगी. उनका परिवार इस बदलाव को लेकर उत्साहित है, उनके दोनों बच्चे नई गाड़ी में लंबी दूरी की सैर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. त्रिपाठी कहते हैं, “मेरी पुरानी कार पर मामूली-सा डाउन पेमेंट और कार एक्सचेंज के साथ डीलर की ओर से दिए गए कुछ लॉयल्टी डिस्काउंट के साथ ब्रेजा के लिए फंडिंग आसान लगती है, जिससे ईएमआइ अफोर्डेबल हो जाती है."

त्रिपाठी अच्छी तरह से जानते हैं कि मोटर बीमा को पुरानी कार से नई कार में ट्रांसफर किया जा सकता है. उन्होंने 45 फीसद एनसीबी (नो क्लेम बोनस) अपने वैगन आर पर जमा किया है, उसकी बदौलत वे ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं. इससे ब्रेजा पर प्रीमियम व्यय में काफी कमी आएगी, जो अन्यथा 2,000 रुपए से थोड़ा ज्यादा होता. त्रिपाठी कहते हैं, “लेकिन, मैं सुझाए जा रहे ऐड-ऑन मोटर बीमा को लेकर उलझन में हूं." जिन्हें नहीं मालूम है वे जान लें कि ऐडऑन वाहन बीमा अतिरिक्त और विशिष्ट जोखिम कवर है जिसे कोई भी अपने कार बीमा के साथ जोड़ सकता है.

भारत में हर वाहन मालिक के पास मोटर बीमा होना जरूरी है. इसके दो घटक होते हैं: दायित्व (लाइबिलटी) कवर और अपनी क्षति से सुरक्षा अनिवार्य तृतीय-पक्ष (थर्ड पार्टी) देयता बीमा आपको दुर्घटना की स्थिति में किसी तीसरे पक्ष के व्यक्ति या संपत्ति या वाहन को चोट या क्षति पहुंचाने वाले बीमाकृत वाहन पर उत्पन्न होने वाली कानूनी देनदारियों से बचाता है. खुद को नुक्सान बीमा उन दुर्घटनाओं से बीमा कवर प्रदान करता है जिनमें वाहन को फिर से इस्तेमाल के लायक बनाने के लिए मरम्मत और किसी कल-पुर्जे को बदलने की जरूरत हो सकती है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 30, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 30, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
तन्हाई में तारों से बातें
India Today Hindi

तन्हाई में तारों से बातें

पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
India Today Hindi

धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी

विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
India Today Hindi

पक्ष में सबसे ज्यादा योग

आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
कुछ तो पक रहा है
India Today Hindi

कुछ तो पक रहा है

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
अब पंजाब की पहरेदारी
India Today Hindi

अब पंजाब की पहरेदारी

अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.

time-read
4 mins  |
February 26, 2025
चौकन्ना रहने की जरूरत
India Today Hindi

चौकन्ना रहने की जरूरत

आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
India Today Hindi

हमारे गेहुंएपन का स्वीकार

एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
India Today Hindi

भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
विकास की कशमकश
India Today Hindi

विकास की कशमकश

एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं

time-read
6 mins  |
February 26, 2025
उथल-पुथल का आलम
India Today Hindi

उथल-पुथल का आलम

सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर

time-read
3 mins  |
February 26, 2025