![100 शक्तिशाली महिलाएं : प्रतिरक्षा 100 शक्तिशाली महिलाएं : प्रतिरक्षा](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1703665172/articles/CaWVVCsKd1703678570924/1703679133179.jpg)
सेहत है सबसे पहले
आरती सरीन 59 वर्ष
वाइस-एडमिरल, डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज (नौसेना)
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में कमिशन प्राप्त वाइस-एडमिरल आरती सरीन को करीब चार दशक लंबे शानदार करियर में तीनों सेनाओं में काम करने का गौरव हासिल है. सेना भवन में सर्जन वाइसएडमिरल के कमरे में सर्जरी करते महर्षि सुश्रुत की पेंटिंग टंगी है, जो शायद सेना में डॉक्टर के तौर पर उनकी शानदार सेवा पर मोहर है. सरीन ने आर्ल्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे से एमबीबीएस किया और रेडिएशन आँकोलॉजी का विशेष अध्ययन किया.
वाइस-एडमिरल सरीन का जन्म नौसैन्य अफसरों के परिवार में हुआ. उनके पिता करियर नौसेना अधिकारी थे और उनके भाई भी. वाइस- एडमिरल करीब 7,000 चिकित्सा नौसैन्य कर्मियों की प्रभारी हैं. उन्होंने एएफएमसी पुणे से रेडियोलॉजी में एमडी और टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई से रेडिएशन आँकोलॉजी में डीएनबी किया. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से गामा नाइफ सर्जरी का प्रशिक्षण लिया है.
वाइस-एडमिरल कहती हैं, "नौसेना के अफसर की संतान होने के नाते देश की सेवा करना मेरे खून में है, लेकिन प्रशिक्षण और सेना में काम करने के अनुभव से मेरे भीतर का सर्वश्रेष्ठ बाहर आया. शिखर पर पहुंचने से जिम्मेदारी बेशक और बढ़ जाती है." ऐसी ही एक यादगार जिम्मेदारी आइएनएसएस अश्विनी की कमान संभालना था, जो मुंबई में नौसेना का अस्पताल है और जिसके साथ 250 साल से ज्यादा का इतिहास पैवस्त है. वे कहती हैं, "उस संस्थान की अगुआई से ज्यादा गौरवपूर्ण कुछ नहीं होता जहां से आपने अपना प्रोफेशन शुरू किया था. कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान वहां मैंने अपनी जिंदगी की सबसे कठिन चुनौती का सामना किया." सदर्न कमान की सीएमओ होने के नाते वे विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के अभियान 'ऑपरेशन समुद्रसेतु' के साथ-साथ सात राज्यों में नौसेना प्रशिक्षण अड्डों पर कोविड की स्थिति से निबट रही थीं.
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 03, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 03, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर