![100 शक्तिशाली महिलाएं : मनोरंजन 100 शक्तिशाली महिलाएं : मनोरंजन](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1703665172/articles/Clle8jUxO1703680285797/1703680866637.jpg)
इधर-उधर की न बात कर
दीपिका पादुकोण, 37 वर्ष
अभिनेत्री
दीपिका पादुकोण ने 21 की उम्र में ओम शांति ओम के साथ रुपहले परदे पर पदार्पण किया, जिसका निर्देशन महिला डायरेक्टर (फराह खान) ने किया था. यह बात उनकी नजर से नहीं चूकी कि दूसरी महिला डायरेक्टर (मेघना गुलजार की छपाक) के साथ काम करने में उन्हें करीब 13 साल लगे, जो उनकी प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म भी थी. उनका कहना है कि शुरुआती सालों में उन्होंने लैंगिक गैरबराबरी पर गौर नहीं किया. मगर धीरे-धीरे एहसास हुआ कि 100 साल पुरानी इंडस्ट्री में यह कितनी गहराई से समाई है. चाहे मेहनताने में फर्क हो या हीरो की वैनिटी वैन को लोकेशन के नजदीक पार्क करना या पैक-अप के समय उनके शॉट को अहमियत देना, यह सब आम बात थी. ऐसा नहीं कि दीपिका कार्यस्थल को लेकर टेसुए बहा रही हैं. वे तो बस हकीकत सामने रख रही हैं. उनके शब्दों में, "हमें ख्याल रखना होगा कि यह कोई मर्दों के खिलाफ औरतों की बातचीत नहीं है, बल्कि दोनों की बराबरी के बारे में है."
दीपिका 2013 से चीजों को बदलने में सबसे आगे रहीं. वे कहती हैं, ‘‘अपनी यात्रा और काम के जरिए, और आज मैं जो असर डाल पाती हूं उसके जरिए, मैं समझना चाहती हूं कि मैं नैरेटिव बदलना कैसे शुरू कर सकती हूं." आज भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री विज्ञापनों के लिए भारी-भरकम फीस वसूल करती हैं और अकेले भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्मों (पठान, जवान) में आई हैं. बेहतर भूमिकाओं और सौदों के लिए अब उन्हें मोलभाव नहीं करना पड़ता; वे अब खुद उनकी राह चले आते हैं. वे कहती हैं, "ज्यों ही वे देखते हैं कि आप कामयाब हैं, वे आपको संजीदगी से लेने लगते हैं." फिर भी वे मानती हैं कि जब उन्होंने यथास्थिति को चुनौती देना शुरू किया, तो उसका विरोध हुआ. “लोग आपको प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते हैं. वे बदलाव से भयभीत हैं और टकराव से बचना चाहते हैं. यह 'उसे क्यों हाथ लगाता जो कि ठीकठाक चल रहा है' वाला रवैया है. मगर क्या कोई ठहरकर सोचता है कि हम इसे बेहतर कैसे बना सकते हैं?"
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 03, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 03, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर