रियलिटी का बढ़ता बोलबाला
India Today Hindi|February 14, 2024
भारत में नॉन-फिक्शन शो अब ज्यादा से ज्यादा दर्शक बटोर रहे हैं यही वजह है कि हैं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपनी प्रोग्रामिंग स्लेट भी इसी के अनुरूप तैयार करने में जुटे
सुहानी सिंह
रियलिटी का बढ़ता बोलबाला

साई अभिषेक पिछले करीब एक दशक से डिस्कवरी के लिए नॉन-फिक्शन प्रोग्रामिंग डिजाइन कर रहे हैं. लेकिन उनकी नजर में सही मायने में 2023 इस तरह की स्ट्रीमिंग शैली के लिए निर्णायक साल साबित हुआ. वे वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी के लिए फैक्चुअल ऐंड लाइफस्टाइल क्लस्टर, साउथ एशिया के प्रमुख के तौर पर काम करते हैं, जिसमें नॉन-फिक्शन प्रोग्रामिंग को समर्पित एक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस भी शामिल है. अभिषेक याद दिलाते हैं कि ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय प्रोडक्शन (द एलिफैंट व्हिस्परर्स) एक डॉक्युमेंट्री ही थी. यह भी कि अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के इस मैदान में कूदने से सच पर आधारित कार्यक्रम दिखाने का समय बढ़ रहा है. नेटफ्लिक्स इस लिहाज से प्रतिद्वंद्वियों से आगे नजर आया, जब उसने अपनी फिल्मों से अनूठा समां बांधने वाले फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के जीवन की झलक द रोमांटिक्स के जरिए दिखाई. उसके बाद आई द हंट फॉर वीरप्पन. वहीं, अमेजन प्राइम ने शाकिरा खलीली की सनसनीखेज हत्या पर केंद्रित डांसिंग ऑन द ग्रेव के साथ बाजी मारी और सिनेमा मरते दम तक के जरिए भी सुर्खियां बटोरीं. यह कार्यक्रम 1990 के दशक में चलताऊ फिल्मों के सुनहरे दौर पर केंद्रित था. डिस्कवरी प्लस के हंट फॉर द इंडियन मुजाहिदीन और हिस्ट्री हंटर को लोगों ने काफी पसंद किया. अभिषेक के शब्दों में, "देखकर अच्छा लग रहा है कि इस उद्योग को एक नया मुकाम हासिल करते देखने को बेताब एक तबका आखिरकार इस बदलाव का साक्षी बन रहा है."

هذه القصة مأخوذة من طبعة February 14, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة February 14, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) सजा किस्सों का बड़ा स्टेज
India Today Hindi

महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) सजा किस्सों का बड़ा स्टेज

दलित नर्तकी और ब्राह्मण प्रेमी के ट्रैजिक किस्से से लेकर स्वांग, क्वीयर और इमरजेंसी तक का कथानक, लोक और क्लासिक शैली में. गीत-संगीत-नृत्य-रंग और टेक्नोलॉजी का जादू भी

time-read
2 mins  |
March 19, 2025
हकमारी का शिकार बनते काबिल हाथ
India Today Hindi

हकमारी का शिकार बनते काबिल हाथ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट वाले दिन मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी क्या पहनी, ये साड़ियां फिर से चर्चा में आ गईं और इनकी मांग में भी उछाल आया. मगर क्या इसकी बढ़ी बिक्री का फायदा इन साड़ियों में मिथिला के रंग भरने वाले कलाकारों को भी हुआ?

time-read
9 mins  |
March 19, 2025
शातिराना दाव
India Today Hindi

शातिराना दाव

वीमंस वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियन कोनेरू हंपी अपनी जीत और भविष्य के टूर्नामेंटों, योजनाओं पर

time-read
1 min  |
March 19, 2025
अब बस आखिरी चोट
India Today Hindi

अब बस आखिरी चोट

देश में आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती नक्सलियों के खतरे को जड़ से मिटा डालने के मोदी सरकार के ठोस अभियान की अंदरुनी कहानी

time-read
5 mins  |
March 19, 2025
मन मित्र लाई नायडू सरकार
India Today Hindi

मन मित्र लाई नायडू सरकार

तिरुमला मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए दर्शन और ठहरने की बुकिंग और यहां तक कि दान देना भी जल्द ही व्हाट्सऐप के इस्तेमाल जितना आसान हो जाएगा.

time-read
3 mins  |
March 19, 2025
“मार्च 2026 तक हम देश को नक्सली खतरे से मुक्त कर लेंगे"
India Today Hindi

“मार्च 2026 तक हम देश को नक्सली खतरे से मुक्त कर लेंगे"

अमित शाह ने 2019 में जिस वक्त केंद्रीय गृह मंत्री का पदभार संभाला, वामपंथी उग्रवाद को जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी चुनौती माना जा रहा था.

time-read
9 mins  |
March 19, 2025
भाषा को लेकर अडिग डीएमके
India Today Hindi

भाषा को लेकर अडिग डीएमके

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रति अपने विरोध को और मजबूती मुहैया करते हुए ऐलान किया कि राज्य उसे लागू नहीं करेगा.

time-read
4 mins  |
March 19, 2025
घाटी में भी क्लाइमेट चेंज !
India Today Hindi

घाटी में भी क्लाइमेट चेंज !

श्मीर के लोग इसे चमत्कार मानते हैं-हर साल फरवरी में वासक नाग धारा कुलगाम के कुंड गांव में उस समय प्रकट होती है जब सूफी संत सैयद नूर शाह वली बगदादी का उर्स भरता है.

time-read
2 mins  |
March 19, 2025
"हरियाणा को नई बुलंदी पर पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है"
India Today Hindi

"हरियाणा को नई बुलंदी पर पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है"

पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से लेकर संगठन में अपने अनुभव, कार्यशैली और नए दायित्व के लिए पूरी तरह सचेत रहने समेत कई विषयों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडिया टुडे हिंदी के संपादक सौरभ द्विवेदी से बातचीत की. पढ़िए इसके प्रमुख अंशः

time-read
5 mins  |
March 19, 2025
और अब भारत के अपने एआइ का दौर
India Today Hindi

और अब भारत के अपने एआइ का दौर

भारत की विविधता के हिसाब से विकसित लार्ज लैंग्वेज मॉडल से लेकर तमाम क्षेत्रों में कारगर समाधान देने वाले एआइ एजेंट तक भारत अगली पीढ़ी के नवाचारों की लहर पर सवार, जिसे ताकत दे रहा सरकार का 10,300 करोड़ रु. का इंडिया एआइ मिशन

time-read
7 mins  |
March 19, 2025