तकनीक की डिजिटल कदमताल
India Today Hindi|August 28, 2024
बात चाहे क्वांटम कंप्यूटिंग की हो या फिर एआइ की, भारत सरकार और निजी क्षेत्र के उपक्रम दोनों ही नए जमाने की नई तकनीक को मिशन मोड में आगे बढ़ाने में जुटे. अब किसी तरह की गफलत की कोई गुंजाइश नहीं
अजय सुकुमारन
तकनीक की डिजिटल कदमताल

दरअसल मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआइएफआर) में भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर तैयार करने का काम लगभग पूरा होने वाला है. पूरी तरह तैयार हो जाने पर छोटे पैमाने का यह क्वांटम कंप्यूटर टीआइएफआर की क्वांटम मापन एवं नियंत्रण (क्यूमैक) लैब के लिए मील का एक अहम पत्थर साबित होगा. यह लैब क्वांटम सिस्टम बनाने में मूलभूत चुनौतियों का समाधान तलाशने के मकसद से 12 साल पहले स्थापित किया गया था. क्यूमैक के प्रमुख डॉ. आर. विजयराघवन इस परियोजना को भारत के लिए बेहद अहम मानते हैं जो "हमें इस प्रतिस्पर्धा में उतरने देने" की दिशा में पहला कदम होगा. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से वे जिस परियोजना पर काम कर रहे हैं, उसमें क्वांटम प्रोसेसिंग यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर जैसे प्रमुख कंपोनेंट डिजाइन करना शामिल है और ये सारे काम बेहद जटिल प्रक्रिया का हिस्सा हैं.

क्वांटम बिट या क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम की मूल इकाई है. यह एक तरह से बिट्स के समान होती है, जो पारंपरिक कंप्यूटर में डेटा के मापन की इकाई होती है. बिट बाइनरी (0 या 1 में से कोई भी) की स्थिति को दर्शाती है जबकि क्यूबिट एक ही समय में दोनों मान रख सकता है. एक साथ कई अवस्थाएं रख पाने में सक्षम होने को इसकी सुपरपोजिशन माना जाता है, जिसका सामान्य अर्थ यही है कि क्वांटम कंप्यूटर सैद्धांतिक तौर पर आज के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर की तुलना में कहीं ज्यादा जटिल गणनाएं संभाल सकता है. मसलन, यह आसानी से वे सभी सुरक्षित एल्गोरिद्म कोड तोड़ सकता है, जिन पर आज हमारे बैंकिंग लेन-देन, सैन्य संचार आदि निर्भर हैं. दवा से जुड़ी खोज की बात करें तो अणुओं को विभिन्न अवस्थाओं के अनुकूल ढालने की जरूरत होती है. या फिर लॉजिस्टिक सप्लाइ चेन को देखें तो लक्ष्य इसकी अभीष्ट प्रक्रिया तक पहुंचना होता है-क्वांटम कंप्यूटर इस तरह की जटिल प्रक्रियाओं को चुटकियों में आसान बना देता है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 28, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 28, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
तन्हाई में तारों से बातें
India Today Hindi

तन्हाई में तारों से बातें

पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
India Today Hindi

धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी

विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
India Today Hindi

पक्ष में सबसे ज्यादा योग

आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
कुछ तो पक रहा है
India Today Hindi

कुछ तो पक रहा है

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
अब पंजाब की पहरेदारी
India Today Hindi

अब पंजाब की पहरेदारी

अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.

time-read
4 mins  |
February 26, 2025
चौकन्ना रहने की जरूरत
India Today Hindi

चौकन्ना रहने की जरूरत

आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
India Today Hindi

हमारे गेहुंएपन का स्वीकार

एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
India Today Hindi

भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.

time-read
2 mins  |
February 26, 2025
विकास की कशमकश
India Today Hindi

विकास की कशमकश

एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं

time-read
6 mins  |
February 26, 2025
उथल-पुथल का आलम
India Today Hindi

उथल-पुथल का आलम

सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर

time-read
3 mins  |
February 26, 2025