![रफ्तार के शिकार लोग रफ्तार के शिकार लोग](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1686919742/articles/COIuDUjoC1687859057807/1687859323324.jpg)
ओडिशा के बालेश्वर में 2 जून, 2023 को हुई भयानक रेल दुर्घटना से पूरा देश विचलित है। करुण क्रंदन! हाहाकार ! अपने-अपने घर पहुंचने से पहले ही श्मशान पहुंचा दिए गए लोग! लगभग 300 की मौत और 1000 से ज्यादा अस्पताल में दाखिल 3000 से ज्यादा यात्री दो पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। एक गाड़ी बेंगलूरू से हावड़ा और दूसरी हावड़ा से चेन्नै जा रही थी। ज्यादा दुखद पक्ष यह है कि पिछले दिनों से लगातार ताबड़तोड़ ये खबरें आ रही हैं कि वंदे भारत को इस शहर से उस शहर तक जोड़ दिया गया है, रेल की स्पीड बढ़ा दी गई है, वातानुकूल सुविधाओं के साथ-साथ आप ट्रेन में हल्दीराम और कोई भी ग्लोबल खाना या मिठाई मांग सकते हैं। मानो रेल की यात्रा न हो, यूरोप के किसी देश में पिकनिक की जगह हो ! यह भूलते हुए कि इस देश की करोड़ों जनता जो अपना पेट पालने के लिए मजदूरी के लिए हावड़ा से चेन्नै, केरल, बेंगलूरू भागती है। बहुत दिन नहीं हुए कोरोना के दृश्य को जब ये मजदूर अपने-अपने ठिकानों की ओर हजारों मील दूर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान की तरफ पैदल ही चल पड़े थे। हम बहुत जल्दी भूल जाते हैं।
क्या स्पीड, वातानुकूलित खाने-पीने की, मनोरंजन की सुविधाओं के बीच कभी हमने सोचा है कि देश की करोड़ों जनता कैसी स्थितियों में 24 घंटे से 60 घंटे तक की यात्रा करती है? और सारे दुखों को झेलते हुए भी क्या उन्हें सुरक्षित पहुंचाने की गारंटी है? मैं बात तंत्र से शुरू करना चाहता था लेकिन मेरा इशारा लगातार बढ़ते मध्यवर्गीय लोगों की तरफ भी है जिनके पास पैसा आ गया है और पूरा तंत्र उनके पास है, संसद उनकी मुट्ठी में है, विश्वविद्यालय, शिक्षा संस्थानों पर उनका कब्जा है जहां वे बार-बार इस शिकायती अंदाज में रहते हैं कि जापान की ट्रेन में तो ऐसा होता है जी! यूरोप की ट्रेन में ऐसा होता है! हमारे यहां ऐसी सुविधाएं कब होंगी? लोकतंत्र में इन आवाजों को सुना जाता है और जब वे विशेष वर्ग की हों, अमीरों की हों, उनकी हों जिनका तंत्र और सरकार पर कब्जा है तो उन पर कार्रवाई भी तुरंत होती है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 26, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 26, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही