राज्य में सियासी तपिश बढ़ती जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव सिर पर खड़े हैं। ऐसे में प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव के जादू को बरकरार रखना चाहती है, तो सत्ता से बेदखल कांग्रेस बदला लेने कर फिराक में है।
भाजपा राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों और कांग्रेस 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव से उतारा है। उनके मुकाबले भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय पर दोबारा भरोसा जताया है। संतोष पांडेय 2023 विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग के प्रभारी थे, जिसकी 12 में से 8 सीटों पर भाजपा जीतने में कामयाब रही थी।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा सीट भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यही वजह है कि भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव का शंखनाद इसी इलाके से किया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां विजय संकल्प सभा की।
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले 13 अगस्त 2023 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जांजगीर में पहली सभा को संबोधित किया था और इस हलके की सभी 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली थी। भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे नारायण चंदेल तथा अकलतरा से भाजपा के कद्दावर नेता सौरभ सिंह भी चुनाव हार गए। इन 8 में से 7 सीटों पर कांग्रेस की जीत का अंतर 10 हजार वोटों से ज्यादा का था।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
हिंदी सिनेमा में बलात्कार की संस्कृति
बलात्कार की संस्कृति को हिंदी फिल्मों ने लगातार वैधता दी है और उसे प्रचारित किया है
कहानी सूरमाओं की
पेरिस में भारत के शानदार प्रदर्शन से दिव्यांग एथलीटों की एक पूरी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
शेखपुर गुढ़ा की फूलन देवियां
शेखपुर गुढ़ा और बेहमई महज पचास किलोमीटर दूर स्थित दो गांव नहीं हैं, बल्कि चार दशक पहले फूलन देवी के साथ हुए अन्याय के दो अलहदा अफसाने हैं
महाशक्तियों के खेल में बांग्लादेश
बांग्लादेश का घटनाक्रम दक्षिण एशिया के भीतर शक्ति संतुलन और उसमें अमेरिका की भूमिका के संदर्भ में देखे जाने की जरूरत
तलछट से उभरे सितारे
फिल्मों में मामूली भूमिका पाने के लिए वर्षों कास्टिंग डायरेक्टरों के दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले अभिनेता आजकल मुंबई में पहचाने नाम बन गए हैं, उन्हें न सिर्फ फिल्में मिल रही हैं बल्कि छोटी और दमदार भूमिकाओं से उन्होंने अपना अलग दर्शक वर्ग भी बना लिया
"संघर्ष के दिन ज्यादा रचनात्मक थे"
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लगभग सभी कलाकार आज बड़े नाम हो चुके हैं, लेकिन उसके जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले फैसल मलिक के लिए संघर्ष के दिन कुछ और साल तक जारी रहे। बॉलीवुड में करीब 22 साल गुजारने वाले फैसल से राजीव नयन चतुर्वेदी की खास बातचीत के संपादित अंश:
ग्लोबल मंच के लोकल सितारे
सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल का दौर खत्म होने और मल्टीप्लेक्स आने के संक्रमण काल में किसी ने भी गांव-कस्बे में रह रहे लोगों के मनोरंजन के बारे में नहीं सोचा, ओटीटी का दौर आया तो उसने स्टारडम से लेकर दर्शक संख्या तक सारे पैमाने तोड़ डाले
बलात्कार के तमाशबीन
उज्जैन में सरेराह दिनदहाड़े हुए बलात्कार पर लोगों का चुप रहना, उसे शूट कर के प्रसारित करना गंभीर सामाजिक बीमारी की ओर इशारा
कांग्रेस की चुनौती खेमेबाजी
पार्टी चुनाव दोतरफा होने के आसार से उत्साहित, बाकी सभी वजूद बचाने में मशगूल
भगवा कुनबे में बगावत
दस साल की एंटी-इन्कंबेंसी और परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे समीकरण साधने के चक्कर में सत्तारूढ़ भाजपा कलह के चक्रव्यूह में फंसी