टीम इंडिया के टी20 विश्व कप खिताब जीतने के साथ ही मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। पूर्व भारतीय कप्तान ने उसी वेस्ट इंडीज आइसीसी ट्रॉफी जीत के साथ अपना कार्यकाल समाप्त किया जहां उनकी कप्तानी में भारत आइसीसी विश्व कप 2007 में लीग चरण में ही बाहर हो गया था। 17 साल पहले भारतीय क्रिकेट की बदनामी के उस भयंकर दौर से लेकर आज विश्व चैंपियन बनने तक राहुल ने इस मंजिल तक पहुंचने के दौरान बहुत कुछ झेला। किसी को अंदाजा नहीं था कि तकनीक का धनी बल्लेबाज मॉडर्न डे क्रिकेट कोचिंग के प्रति अपने समर्पण को जिंदा रखते हुए भारत को उसके सबसे फिसड्डी फॉर्मेट में विश्व विजेता बना देगा। क्रिकेट में कहा जाता है, अगर असली आक्रामकता महसूस करनी हो तो राहुल द्रविड़ की आंखों में देखनी चाहिए। बारबाडोस में विश्व कप जीत के बाद सबसे कमाल की तस्वीर कोच साहब की ही थी। प्लेयर ऑफ द फाइनल विराट कोहली ने जब उन्हें ट्रॉफी थमाई, तो राहुल द्रविड़ की खुशी देखने लायक थी। ऐसा लग रहा था जैसे द्रविड़ की जिंदगी पूरा गोल चक्कर घूमकर वापस आ गई हो। जिस भीड़ ने 17 साल पहले उन्हें विलेन मान लिया था, वही भीड़ द्रविड़ की एक झलक पाने के लिए बेताब थी।
2007 के एकदिवसीय विश्व कप में सुपर आठ चरण से बाहर होना भारतीय क्रिकेट के सबसे कठिन दौर में से एक था। सितारों से सजी टीम, जहां सचिन तेंडुलकर अपनी प्रतिभा के साथ चरम पर थे। सौरव गांगुली की वापसी ने टीम को मजबूती दी थी और राहुल द्रविड़ कप्तान के रूप में भारत को वेस्ट इंडीज में विश्व कप जीत दिलाने के लिए उत्साहित थे। इसके साथ टीम में युवा एमएस धोनी और फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह भी मौजूद थे। सभी को लग रहा था कि इस बार टीम कुछ अलग कर के आएगी।
बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपमानजनक हार बाद भारत पहले दौर में बाहर हो गया था। इसके बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में ग्रेग चैपल के उतार-चढ़ाव भरे दौर का अंत हुआ और यह राहुल द्रविड़ की कप्तानी के कार्यकाल में एक भूलने वाला अध्याय साबित हुआ। इसके बाद राहुल को कप्तानी छोड़नी पड़ी, मगर 17 साल बाद समय ने करवट बदल और राहुल द्रविड़ की देखरेख में ही भारत विश्व विजेता बन कर उभरा।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 05, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 05, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
शहरनामा गंगा सागर
अंतहीन सागर की कालातीत कहानी
परदे का पुराना प्यार
पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दे रहीं, नई फिल्मों की नाकामी, व्यावसायिक मुनाफा और पुराने के प्रति दीवानगी ट्रेंड को बढ़ा रही
गरीबों के नायक की सुध
तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मिठुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के सम्मान
'जब तक रहूं, नृत्य के साथ रहूं'
करीब छह दशकों से नृत्य कर रहीं शोभना नारायण अभी थकी नहीं हैं। 75 वर्ष की उम्र में भी उनमें उत्साह और जोश-खरोश भरपूर है । बिरजू महाराज की शिष्या शोभना नृत्यांगना ही नहीं, वरिष्ठ नौकरशाह और लेखिका भी हैं। बिहार के एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार में जन्मी शोभना को संस्कृति और कला से लगाव तथा राष्ट्रीय जीवन-मूल्य विरासत में मिले हैं। वे ऐसे परिवार से हैं जहां दिनकर, धर्मवीर भारती, रमानाथ अवस्थी जैसे साहित्यकारों की मंडली घर पर जमती थी। मां ललिता नारायण लोकसभा का चुनाव पटना से लड़ी थीं। उनका जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से निजी परिचय था। शोभना नारायण के 75वें जन्मदिन पर पिछले दिनों उनके शिष्यों ने नृत्यसमारोह का आयोजन किया। इस मौके पर उनसे विमल कुमार ने खास बातचीत की। संपादित अंशः
वापस पंत नायक
चोटिल खिलाड़ी के लिए फिर मैदान पर शानदार प्रदर्शन करना सबसे बड़ी चुनौती होती है, पंत इस करिश्मे में सफल रहे
पन्ना की तमन्ना हीरा मिल जाए
पन्ना में छोटे-छोटे भूखंडों में मिल रहा हीरे का एक टुकड़ा बदल रहा गरीब आदिवासी किसानों की जिंदगी
अबूझमाड़ में मुठभेड़
यह पहला मौका है जब पुलिसिया दावे के मुताबिक एक ऑपरेशन में इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए
कुर्सी कलाबाजी की मिसाल
पंजाब से टूट कर अलग राज्य बनने के वक्त से ही हरियाणा में कुर्सी के लिए आया गया की दलबदलू राजनीति चल रही
चंपाई महत्वाकांक्षा
कुर्सी जाने पर पाला बदलने और अपने लोगों के खिलाफ खड़े होने का आदिवासी प्रसंग
कुर्सी महा ठगिनी हम जानी
आर्थिक उदारीकरण के पिछले तीन दशक के दौरान भारतीय राजनीति का चरित्र कुछ ऐसा बदला है। कि धन, सार्वजनिक आचरण से लेकर नेताओं का चरित्र तक सब कुछ महज कुर्सी के इर्द-गिर्द सिमट गया है और दलों का फर्क मिट गया है