प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की इस बार अलग-अलग सूचियां जारी करके संभावित बगावत साधने की कवायद सिरे चढ़ती है या नहीं, यह तो 5 अक्टूबर को मतदान के वक्त ही जाहिर होगा। आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन की अटकलें लगभग विराम ले रही हैं। 9 सितंबर को आखिर आप ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके यह संदेश दिया। उधर, कांग्रेस ने 6 सितंबर को 32 उम्मीदवारों की पहली और 8 सितंबर की देर रात जारी 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में घोषित कुल 41 उम्मीदवारों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान (होडल), नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (किलोई) समेत सभी 28 मौजूदा विधायकों को उनके पुराने हलकों से मैदान में उतारकर भाजपा में छिड़ी बगावत के उलट रणनीति अपनाई है।
कांग्रेस की इन सूचियों में शामिल आठ नए चहरे हैं। उनमें ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट अपनी सुसराल जुलाना से सियासी अखाड़े में उतरेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह (चौधरी बीरेंद्र सिंह के पुत्र) को उचाना से, बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी को तोशाम से उम्मीदवार बनाया गया है। बादशाहपुर से नया युवा चेहरा वर्धन यादव राहुल गांधी की पंसद हैं। दलबदलुओं में जजपा के बागी विधायक रामकरण काला (शाहबाद) से इनेलो से कांग्रेस में आई मंजू चौधरी (नांगल चौधरी) और निर्दलीयों में धर्मपाल गोंदर नीलोखेड़ी सीट से और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर शामिल हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 30, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 30, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
हिंदी सिनेमा में बलात्कार की संस्कृति
बलात्कार की संस्कृति को हिंदी फिल्मों ने लगातार वैधता दी है और उसे प्रचारित किया है
कहानी सूरमाओं की
पेरिस में भारत के शानदार प्रदर्शन से दिव्यांग एथलीटों की एक पूरी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
शेखपुर गुढ़ा की फूलन देवियां
शेखपुर गुढ़ा और बेहमई महज पचास किलोमीटर दूर स्थित दो गांव नहीं हैं, बल्कि चार दशक पहले फूलन देवी के साथ हुए अन्याय के दो अलहदा अफसाने हैं
महाशक्तियों के खेल में बांग्लादेश
बांग्लादेश का घटनाक्रम दक्षिण एशिया के भीतर शक्ति संतुलन और उसमें अमेरिका की भूमिका के संदर्भ में देखे जाने की जरूरत
तलछट से उभरे सितारे
फिल्मों में मामूली भूमिका पाने के लिए वर्षों कास्टिंग डायरेक्टरों के दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले अभिनेता आजकल मुंबई में पहचाने नाम बन गए हैं, उन्हें न सिर्फ फिल्में मिल रही हैं बल्कि छोटी और दमदार भूमिकाओं से उन्होंने अपना अलग दर्शक वर्ग भी बना लिया
"संघर्ष के दिन ज्यादा रचनात्मक थे"
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लगभग सभी कलाकार आज बड़े नाम हो चुके हैं, लेकिन उसके जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले फैसल मलिक के लिए संघर्ष के दिन कुछ और साल तक जारी रहे। बॉलीवुड में करीब 22 साल गुजारने वाले फैसल से राजीव नयन चतुर्वेदी की खास बातचीत के संपादित अंश:
ग्लोबल मंच के लोकल सितारे
सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल का दौर खत्म होने और मल्टीप्लेक्स आने के संक्रमण काल में किसी ने भी गांव-कस्बे में रह रहे लोगों के मनोरंजन के बारे में नहीं सोचा, ओटीटी का दौर आया तो उसने स्टारडम से लेकर दर्शक संख्या तक सारे पैमाने तोड़ डाले
बलात्कार के तमाशबीन
उज्जैन में सरेराह दिनदहाड़े हुए बलात्कार पर लोगों का चुप रहना, उसे शूट कर के प्रसारित करना गंभीर सामाजिक बीमारी की ओर इशारा
कांग्रेस की चुनौती खेमेबाजी
पार्टी चुनाव दोतरफा होने के आसार से उत्साहित, बाकी सभी वजूद बचाने में मशगूल
भगवा कुनबे में बगावत
दस साल की एंटी-इन्कंबेंसी और परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे समीकरण साधने के चक्कर में सत्तारूढ़ भाजपा कलह के चक्रव्यूह में फंसी