يحاولGOLD- Free

एल कंपनी

Outlook Hindi|November 11, 2024
अपराध की दुनिया में लंबे समय बाद एक ऐसा नाम उभरा है जिसका असर देश की सीमाओं के पार राजनयिक संबंधों पर पड़ रहा है, सच और झूठ से इतर, गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस का अपराध-पुराण
- हरीश मानव
एल कंपनी

दस साल से कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल बारादरी से ही अपराधिक गतिविधियां चलाकर देश-दुनिया में कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से लेकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड तक, बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर से लेकर कनाडा में खालिस्तानी हरदीप निज्जर और पंजाबी गायक एपी ढिल्लों पर हमले तक, यहां वहां जहां तहां आजकल लॉरेंस गैंग का नाम चमका-चिपका हुआ है। महज 31 साल का लॉरेंस केवल दो दशक में जुर्म की दुनिया का इतना बड़ा नाम कैसे बन गया कि जेल में बैठे-बैठे ही वह अपना सिक्का चला रहा है और जेल के बाहर खुलेआम घूम रहे उसके गुर्गे सोशल मीडिया पर न सिर्फ ऐसी वारदातों को कबूल रहे हैं बल्कि धमकियां भी जारी कर रहे हैं? एक ओर लॉरेंस गुजरात की जेल से इंटरव्यू देता है तो दूसरी ओर उसका पकड़ा गया गुर्गा पुलिस अभिरक्षा में मीडिया के सामने बेझिझक अपने जरायम तंत्र को लेकर बयान देता है। यह सब कैसे मुमकिन हो रहा है?

वाइ श्रेणी के कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाले नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लौरेंस गैंग का नाम उछलने से जहां मायानगरी मुंबई एक बार फिर से दहल उठी है, वहीं निज्जर की हत्या ने भारत-कनाडा के राजनयिक संबंधों को ऐसा खटाई में डाल दिया कि दोनों देशों ने अपने-अपने दूतावासों से अपने अधिकारियों को हटाकर वापस बुला लिया। निज्जर और गुरपतवंत पन्नू जैसे खालिस्तान समर्थकों को कथित तौर पर संरक्षण देने वाली कनाडा की सरकार अब लॉरेंस बिश्नोई से खतरे की बात कर रही है। इससे सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस का नाम खालिस्तानियों के साथ क्यों जोड़ा जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को खालिस्तानियों के लिए खतरा क्यों बताया जा रहा है? क्या लॉरेंस गैंग इतना शक्तिशाली हो गया है? कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सितंबर में इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि वहां रहने वाले पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई के करीबी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। इससे पहले खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भी बिश्नोई गैंग के ऊपर लगा था।

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 11, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 11, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
जंग आई, फटाफट करो कमाई
Outlook Hindi

जंग आई, फटाफट करो कमाई

लड़ाई शुरू हुई नहीं कि बॉलीवुड और फिल्म उद्योग की जैसे बांछें खिल उठती हैं, हर बार की तरह इस बार भी लालच ठाठे मारने लगा

time-read
6 mins  |
June 09, 2025
बड़े ब्रांड की विदाई
Outlook Hindi

बड़े ब्रांड की विदाई

टेस्ट क्रिकेट में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाले किंग कोहली के संन्यास के फैसले से उपजे खालीपन को भरना आसान नहीं

time-read
4 mins  |
June 09, 2025
ड्राइंग रूम जनरल
Outlook Hindi

ड्राइंग रूम जनरल

व्हॉट्सऐप योद्धा और उन्मादी मीडिया की धमाल ने ड्राइंग रूम में ही पैदा कर दिए सैन्य विशेषज्ञ

time-read
5 mins  |
June 09, 2025
कौन-सी जीवन बीमा पॉलिसी लें*
Outlook Hindi

कौन-सी जीवन बीमा पॉलिसी लें*

टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार और आश्रितों के लिए सुरक्षा कवच है, मगर जोखिम उठाने की क्षमता और जरूरतों के मुताबिक पुराने प्लान या यूलिप पर कर सकते हैं विचार

time-read
4 mins  |
June 09, 2025
परदे पर उन्माद की अफीम
Outlook Hindi

परदे पर उन्माद की अफीम

चार दिन की लड़ाई का टीवी स्टूडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेसिर-पैर की फर्जी खबरों का ऐसा कोलाहल दिखा, जो पहले कभी नहीं देखा गया

time-read
7 mins  |
June 09, 2025
माउंट आबू
Outlook Hindi

माउंट आबू

सूर्य की स्वर्णिम किरणों से नहाई, मेघों से लिपटी अरावली की गोद में स्थित है, राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू। यह पर्वतीय स्थल प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है।

time-read
3 mins  |
June 09, 2025
आंचलिक आख्यान के उर्वर विचार
Outlook Hindi

आंचलिक आख्यान के उर्वर विचार

जगदम्बा की जमीन बिहार है । लेकिन इसमें समाज, राजनीति, आर्थिकी के परंपरागत और बदलते रूपों का विशद चित्रण है, जो इसे क्षेत्र के दायरे और स्त्रीपुरुष के वितान से काफी आगे ले जाता है

time-read
3 mins  |
June 09, 2025
तबाही के मंजर
Outlook Hindi

तबाही के मंजर

चार दिन की लड़ाई में भारी गोलाबारी से एलओसी के आसपास के गांवों में बर्बादी की मौके से रिपोर्ट

time-read
5 mins  |
June 09, 2025
नशे पर नकेल कसेगा कौन
Outlook Hindi

नशे पर नकेल कसेगा कौन

पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार और ड्रग्स बरसने का सिलसिला जारी, आप सरकार नशा मुक्ति यात्रा के जरिए सियासत साधने की राह पर

time-read
3 mins  |
June 09, 2025
खिलाड़ियों के कप्तान का जाना
Outlook Hindi

खिलाड़ियों के कप्तान का जाना

हिटमैन रोहित शर्मा बतौर कप्तान ड्रेसिंग रूम में तनाव घटाने, संवाद कायम करने और पिच पर जोरदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

time-read
4 mins  |
June 09, 2025

نحن نستخدم ملفات تعريف الارتباط لتقديم خدماتنا وتحسينها. باستخدام موقعنا ، فإنك توافق على ملفات تعريف الارتباط. يتعلم أكثر