
खनिज और वन संपदा से भरपूर झारखंड विधानसभा चुनाव में कांटे का संघर्ष है। भाजपा सत्ता में वापसी की जंग लड़ रही है, तो झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले शिबू सोरेन के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुर्सी पर अपना कब्जा कायम रखने और विरासत बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बेशक, लड़ाई में संसाधनों पर भी नजर हो सकती है और आदिवासी पहचान की भी। भाजपा में स्टार प्रचारकों की फौज है तो झामुमो में हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना ही स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं।
हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, छोटा भाई बसंत सोरेन भी चुनाव मैदान में हैं। मामूली परिवार से आने वाले शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा, आदिवासियों के हक और अलग प्रदेश की लड़ाई लड़कर आदिवासियों के हृदय में दिशोम गुरु की अपनी पहचान बनाई। उम्र के चलते वे अस्वस्थ हैं मगर आदिवासियों की उनके प्रति आस्था आज भी वैसी ही है। उनके प्रति श्रद्धा इसी से समझी जा सकती है कि भाजपा की रघुवर सरकार में मंत्री रहीं लुईस मरांडी टिकट से वंचित होने के बाद जब झामुमो की शरण में आईं, तो वे भी शिबू सोरेन के पांव छूकर आशीर्वाद लेना नहीं भूलीं। लुईस की तरह पार्टी में आने वाले तमाम लोग और पार्टी के कार्यकर्ता आदिवासी वोटों की चाहत में बाबा यानी शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं।
शिबू सोरेन ने अपने संघर्ष के बूते जगह बनाई है। उनके बाद एक-एक कर परिवार के बाकी सदस्य राजनीति में आए। शिबू सोरेन के तीन बेटे और एक बेटी, सभी राजनीति में रहे। बड़ा बेटा स्व. दुर्गा सोरेन, मंझला हेमंत सोरेन, छोटा बसंत सोरेन बाद के दिनों में राजनीति में आए। हेमंत सोरेन फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री हैं और उनकी पत्नी कल्पना भी उपचुनाव लड़कर गांडेय से विधायक हैं। दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन भी तीन बार एमएलए रहीं। परिवार में उपेक्षा के बाद लोकसभा चुनाव के मौके पर सीता ने भाजपा का दामन थाम लिया। वे दुमका से लड़ीं मगर पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा अब उन्हें जामताड़ा से चुनाव लड़ा रही है। 2019 में हेमंत सोरेन की छोड़ी दुमका सीट से बसंत सोरेन पहली बार एमएलए बने। हेमंत की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ओडिशा झामुमो की अध्यक्ष हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 25, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 25, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

अलीगढ़
ताले तो अलीगढ़ के - गंगा किनारे वाले छोरे की बंद अकल का ताला भले ही बनारसी पान से खुल जाता होगा लेकिन वह ताला निश्चित रूप से बना इसी शहर में होगा। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की यही पहचान है।

'संगठित अपराध पर सुस्त सरकार'
साइबर अपराध अब महज तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि संगठित अपराध का रूप ले चुका है। हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे हैं। समय के साथ ठगी के तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। अपराधी हर नए ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विषय पर आउटलुक के राजीव नयन चतुर्वेदी ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट और राजस्थान पुलिस के साइबर सेल सलाहकार मुकेश चौधरी से बातचीत की। अंश:

अश्लील बोल के बहाने
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक बोली पर उठे शोर-शराबे के क्या मायने

महत्वाकांक्षी दौरे का हासिल
मोदी के अमेरिका दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में खरीद पर हुए करार बताए जा रहे हैं, हालांकि सतह के नीचे सब कुछ ठीक नहीं

ईमान और पहचान भी छिनी
अमेरिकी सेना के विमान से दूसरी-तीसरी-चौथी खेप में भी अमृतसर लौटे लोगों को सिर्फ जंजीरों में ही नहीं जकड़ा गया, बल्कि उनकी पगड़ी उतार कर केश भी काटे गए

जींद की 'रेखा'
हरियाणा की दूसरी बेटी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा ने साधे एक साथ कई निशाने

डिजिटल माफिया साया
साइबर अपराध अब सिंडिकेट का रूप ले चुका, अपराधियों के तार देश-विदेश के बड़े गिरोहों से जुड़े, मामला फर्जी डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों से आगे बढ़ा, मगर कानून अधूरे और पुलिसिया तंत्र नाकाफी

अस्थाई अदालतें तो कोई हल नहीं
लंबित मामलों के निपटारे के लिए हाइकोर्टों में जजों की तदर्थ नियुक्तियों पर भरोसा करने के बजाय मौजूदा रिक्तियों को योग्य प्रत्याशियों से भरने को तरजीह देना अहम

भारतीय रेल पर फिर सवाल
कुंभ के दौरान स्टेशनों पर हुई बदइंतजामी और मौतों ने रेलवे के दावों की खोली पोल, बहुत सुधार की दरकार

आध्यात्मिक स्मृतियों का संगम
महाशिवरात्रि, 26 फरवरी 2025 को स्नान के साथ ही \"महाकुंभ 2025\" का भव्य समापन हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दावों के मुताबिक तकरीबन 60 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।