
वह 6 जनवरी, 2021 का दिन था जब सैकड़ों लोग वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल में जबरन घुस गए थे। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया, पुलिस पर हमले किए और चुनाव नतीजों के खिलाफ बवाल काटा, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प की हार हुई थी। अमेरिका सहित पूरी दुनिया कैपिटल हिल पर भीड़ के किए इस हमले से सकते में आ गई। इसके बाद की गई इस घटना की जांच फेडेरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआइ) के इतिहास में सबसे बड़ी साबित हुई। ऐसे हमलों के बाद आम तौर से उसे उकसाने वाले का राजनीतिक करियर खत्म ही हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस घटना के कोई चार साल बाद डोनाल्ड ट्रम्प एक बार से अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं।
अमेरिकी इतिहास के सबसे ज्यादा विभाजनकारी व्यक्तियों में एक ट्रम्प ने अमेरिकियों के मन पर ऐसा क्या जादू कर डाला है? पहली बार 2016 में हिलेरी क्लिंटन को हराकर हुआ उनका राजनीतिक उदय और एक बार फिर से एक अन्य महिला प्रत्याशी को हराकर उनका जीतना एक समाज के बतौर हमारे सामने सवाल खड़ा करता है कि हम लोग एक दूसरे को ठीक से जानते भी हैं या नहीं ?
ट्रम्प जब पहली बार 2015 में राजनीति के मंच पर नमूदार हुए थे और उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया था तब बहुत से लोगों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था। उत्साहित भीड़ के सामने उन्होंने कहा था, "हम अपने देश को फिर से महान बनाएंगे!" अगले साल अपने चुनाव प्रचार को उन्होंने प्रवासी विरोधी नीति, व्यापार संधियों के विरोध और मेक्सिको की सरहद पर एक "खूबसूरत दीवार खड़ी करने के मुद्दों पर केंद्रित किया और तत्काल लोकप्रिय हो गए। चुनाव नतीजे आए तो उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को ठिकाने लगा दिया जो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होने की उम्मीद में थीं। देश का उदार वाम तबका ट्रम्प की जीत को डर के मारे मुंह बाये देखता रह गया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة December 09, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة December 09, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

अलीगढ़
ताले तो अलीगढ़ के - गंगा किनारे वाले छोरे की बंद अकल का ताला भले ही बनारसी पान से खुल जाता होगा लेकिन वह ताला निश्चित रूप से बना इसी शहर में होगा। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की यही पहचान है।

'संगठित अपराध पर सुस्त सरकार'
साइबर अपराध अब महज तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि संगठित अपराध का रूप ले चुका है। हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे हैं। समय के साथ ठगी के तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। अपराधी हर नए ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विषय पर आउटलुक के राजीव नयन चतुर्वेदी ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट और राजस्थान पुलिस के साइबर सेल सलाहकार मुकेश चौधरी से बातचीत की। अंश:

अश्लील बोल के बहाने
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक बोली पर उठे शोर-शराबे के क्या मायने

महत्वाकांक्षी दौरे का हासिल
मोदी के अमेरिका दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में खरीद पर हुए करार बताए जा रहे हैं, हालांकि सतह के नीचे सब कुछ ठीक नहीं

ईमान और पहचान भी छिनी
अमेरिकी सेना के विमान से दूसरी-तीसरी-चौथी खेप में भी अमृतसर लौटे लोगों को सिर्फ जंजीरों में ही नहीं जकड़ा गया, बल्कि उनकी पगड़ी उतार कर केश भी काटे गए

जींद की 'रेखा'
हरियाणा की दूसरी बेटी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा ने साधे एक साथ कई निशाने

डिजिटल माफिया साया
साइबर अपराध अब सिंडिकेट का रूप ले चुका, अपराधियों के तार देश-विदेश के बड़े गिरोहों से जुड़े, मामला फर्जी डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों से आगे बढ़ा, मगर कानून अधूरे और पुलिसिया तंत्र नाकाफी

अस्थाई अदालतें तो कोई हल नहीं
लंबित मामलों के निपटारे के लिए हाइकोर्टों में जजों की तदर्थ नियुक्तियों पर भरोसा करने के बजाय मौजूदा रिक्तियों को योग्य प्रत्याशियों से भरने को तरजीह देना अहम

भारतीय रेल पर फिर सवाल
कुंभ के दौरान स्टेशनों पर हुई बदइंतजामी और मौतों ने रेलवे के दावों की खोली पोल, बहुत सुधार की दरकार

आध्यात्मिक स्मृतियों का संगम
महाशिवरात्रि, 26 फरवरी 2025 को स्नान के साथ ही \"महाकुंभ 2025\" का भव्य समापन हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दावों के मुताबिक तकरीबन 60 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।