- मुख्यमंत्री ने सब्जी एवं फल उत्पादक प्रगतिशील किसानों के साथ किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार ने वर्ष 2030 तक वर्तमान में कुल फसल क्षेत्र के लगभग 7 प्रतिशत के बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने तथा उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
वर्ष 2022-23 में बागवानी की विभिन्न स्कीमों के तहत 25 हजार लाभग्राहियों को 166 करोड़ 20 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सब्जी एवं फल उत्पादक प्रगतिशील किसानों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे।
संवाद के दौरान प्रगतिशील किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मायने में हरियाणा सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार की नई नई योजनाएं हमारे लिए चलाई हैं, उससे कृषि लागत में कमी आने के साथ-साथ उपज को बाजार तक पहुंच भी सुनिश्चित हुई है। भावांतर भरपाई योजना, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना जैसी अनूठी योजनाएं किसानों के लिए लागू करके सरकार ने किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी जिले के प्रगतिशील किसान अजीत सिंह को बैंगन की खेती में अधिक मुनाफा कमाने पर सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का एक्शन
संवाद के दौरान फिरोजपुर झिरका के प्रगतिशील किसान आरिफ ने भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि योजना के लाभ के लिए 7000 रुपये की रिश्वत ली गई थी। इस शिकायत पर तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने नूंह के फिरोजपुर झिरका ब्लॉक के बागवानी विकास अधिकारी श्याम सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 09, 2023 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 09, 2023 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के साथ एक युग का अंत, ग्रुप कायापलट के साथ ऐसे किया विस्तार
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। देश के शीर्ष कारोबारी रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ था।
घर से बेदखल नहीं होंगे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, ED के खिलाफ केस पर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम अक्सर किसी न किसी वजह के चलते छाया रहता है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस तक, पिछले कुछ साल से शिल्पा की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही है।
मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड जीत के करीब
पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोए; हैरी ब्रूक ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा
अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज कनिष्का डागर किया जोरदार अभिवादन
पेरू पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में खेली गई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (पिस्टल) में 10 मीटर और 50 मीटर फ्री पिस्टल में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज कनिष्का डागर का गुरुवार को अपने पैतृक गांव जाजरू पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ जोरदार अभिवादन किया गया। यह चैंपियनशिप 26 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चली।
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, प्राधिकरण के बाहर तोड़ा पुलिस बैरिकेड
नोएडा प्राधिकरण के बाहर गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा किया। किसान करीब एक बजे बड़ी संख्या में प्राधिकरण के गेट के बाहर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया।
TCS को दूसरी तिमाही में 11,909 करोड़ का मुनाफा
सालाना आधार पर यह 5% बढ़ा, 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश भी देगी कंपनी
जेल वार्डन समेत तीन नशा तस्कर हेरोइन और ड्रग के साथ गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक और अंतर-सीमा नारकोटिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया
हरियाणा को पीएम नरेंद्र मोदी का पहला गिफ्ट, 1947 करोड़ रुपए जारी
सीएम सैनी बोले - नॉन स्टॉप हरियाणा को और स्पीड मिलेगी
पैक सामान के बीच काम करती नजर आईं मुख्यमंत्री आतिशी
पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर सीएम आवास सील कर दिया। मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाल दिया गया।
अनुच्छेद-370 और 35ए की बहाली पर नरम पड़े उमर अब्दुल्ला
पीएम मोदी एक सम्मानित शख्सियत, उन्होंने किसी दल नहीं जेएंडके की जनता से किया है स्टेटहुड का दर्जा बहाल करने का वादा