छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर आज लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2013 में इन 20 सीटों के मतदान का औसत लगभग 74 प्रतिशत था। इस लिहाज से करीब 3 प्रतिशत वोटिंक कम हुई है। बस्तर के दुरस्थ और अंदरुनी क्षेत्रों में गए कुछ मतदान दल अभी जिला मुख्यालय नहीं लौटे हैं। ऐसे में आयोग के अफसरों के अनुसार आंकड़ा अभी थोड़ा और बढ़ सकता है। इससे मतदान का औसत भी बढ़ सकता है। चुनाव आयोग की तरफ से आज देर शाम को जारी वोटिंग के आंकड़ों के अनुसार 20 में से 18 सीटों पर पिछले चुनावों की तुलना में मतदान कम हुआ है। इसके विपरीत दंतेवाड़ा में 2013 की अपेक्षा इस बार लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में वहां 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 68 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भानुप्रतापपुर में भी पिछले बार की अपेक्षा इस बार लगभग 4 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। पिछली बार वहां 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा 79 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पहले चरण की 20 सीटों में यह सबसे ज्यादा है। बता दें कि 2013 में भाजपा बस्तर संभाग की एक मात्र दंतेवाड़ा सीट ही जीत पाई थी। इस सीट से विधायक चुने गए भीमा मंडावी की 2019 में नक्सली हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस यह सीट जीत गई। इस बार कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट से महेंद्र कर्मा के पुत्र छविंद्र कर्मा को टिकट दिया है। 2019 में हुए उप चुनाव में इस सीट से महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा विधायक चुनी गई थीं। भाजपा ने चैतराम अटामी के रुप में नए चेहरे पर दांव खेला है।
बीजापुर और कोंटा में इस बार भी कम मतदान
बीजापुर और कोंटा विधानसभा सीट पर इस बार भी सबसे कम वोटिंग हुई है। बीजापुर में इस बार लगभग 41 प्रतिशत और कोंटा में लगभग 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि यह दोनों सीट राज्य के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। चुनाव आयोग की लिस्ट में दोनों सीट अति संवेदनशील की श्रेणी में है। इन दोनों सीटों पर पिछले चुनाव में क्रमश: 46 और लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 08, 2023 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 08, 2023 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
अभिमन्यु, हर्षित और नितिश को मौका; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम का भी ऐलान
'हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कीं', पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित ने जताई निराशा
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को मेहमानों ने भारत को पुणे टेस्ट में हराकर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त दर्ज कर ली।
चक्रवात दाना: बंगाल में बिजली का झटका लगने से तीन की मौत, मरने वालों की संख्या चार तक पहुंची
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रात से राज्य के तीन अलग-अलग हिस्सों में पानी से भरी सड़कों पर बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे शुक्रवार के बाद से पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना से संबंधित हताहतों की कुल संख्या चार हो गई है, क्योंकि चक्रवात ने तड़के ओडिशा में दस्तक दी थी।
तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद
तमिलनाडु के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य के चार जिलों में शनिवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। बारिश और तूफान के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखा गया है।
प्रियंका ने वायनाड के लोगों के लिए चिट्ठी लिखी, कहा- आप मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी पारी का आगाज हो गया है। उन्होंने हाल ही वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
जेलेंस्की का दावा- जंग में रूस उतारेगा नॉर्थ कोरियाई सैनिक
इसी हफ्ते होगी तैनाती; पश्चिमी देश बोले- इससे जंग भड़केगी
आधी आबादी: UN में बोला भारत- दुनिया में स्थायी शांति के लिए राजनीति, कानून और आर्थिक क्षेत्र में महिलाएं अहम
संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक शांति में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा में भारत ने अहम बयान दिया। भारतीय राजदूत हरीश ने कहा कि सामाजिक के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
सनातन जागरण मंच ने उठाया अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा
बांग्लादेश में सड़क पर उतरे हिंदू
विधानसभा उपचुनाव के लिए 60 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
चार सीटों पर कुल मतदाता संख्या 6,96,316 और 831 मतदान केंद्र स्थापित किए
डबल इंजन की सरकार हरियाणा के विकास को तेज गति से आगे बढाएगी : सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात