■ कहा, मैं अगले मतदान के लिए नहीं बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए काम कर रह
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार का गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि अनगिनत बलिदान देकर देश की आजादी हासिल करने और देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा करके आधुनिक भारतीय गणराज्य की सृजना करने में पंजाब ने सबसे अधिक योगदान दिया है। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां हुए समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन की पंजाब के लिए विशेष महत्ता है क्योंकि पंजाबियों ने इस देश की खातिर बड़े बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले भी बहुत बार 26 जनवरी का दिन गुजरा था परंतु किसी को राष्ट्रीय ध्वज लहराने की इजाजत नहीं थी। अब हमें यह दिवस मनाने का हक है परंतु बड़े दुख की बात है कि राज्य की झांकी को राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई परेड में से जानबूझ कर बाहर रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय दिवस पंजाब के बिना कैसे मनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब की झांकी को जानबूझ कर बाहर रखा है, उनको यह बताना चाहिए कि इस झांकी में क्या गलत था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई झांकी राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को मूर्तिमान करती थी, क्योंकि हम राज्य के गौरव और प्रतिष्ठा के साथ समझौता नहीं कर सकते। कोई भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाबियों के बेमिसाल बलिदान का मजाक उड़ाया है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसी कारण राज्य सरकार ने केंद्र के इस कदम का जोरदार विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की झांकी रद्द करके माई भागो, गदरी बाबे, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और अन्य शहीदों का अपमान किया है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 28, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 28, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
अंडर-19 टेस्ट के पहले दिन भारत 316/5:4 बैटर्स की फिफ्टी
नित्य पंड्या ने 94 रन बनाए: ऑस्ट्रेलिया से होक्स्ट्रा को 2 विकेट
वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के लिए मराठी में गाया 'फूलों का तारों का' सॉन्ग
एक्टर वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों ये यंग स्टार फिल्म के प्रमोशन में जुट हुआ है।
मुइज्जू ने मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा, 40 करोड़ डॉलर के करेंसी स्वैप पर भी करार
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 अरब रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद दिया।
पावरप्ले में ही विपक्षी टीम की हवा निकालने में माहिर हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने बांग्लादेश को भी नहीं बख्शा
हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पुख्ता प्रबंध: चंद्र मोहन
जिला पुलिस कप्तान ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, मतगणना संबंधी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
CBI के आरोप-पत्र में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र नहीं
हरियाणा कांग्रेस के लिए 40% वोट शेयर क्यों जरूरी
इससे ज्यादा वोटिंग पर एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, कम पर सीटें घटती हैं
यह मुद्दा मजबूती से केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा: सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली, अधिकांश मांगे केंद्र से संबंधित हैं
मतगणना सुबह 8 बजे से
22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए
मोहल्ला क्लीनिक में दवा नहीं: नौ साल में जनता को नहीं हुई कोई परेशानी
केजरीवाल और सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा