- सभी सभी सिख गुरुओं की हरियाणा में जो भी निशानियां व स्मृतियां हैं, उन्हें स्मारक में किया जाएगा संरक्षित
- हरियाणा के 2.80 करोड़ लोग मेरा परिवार, उनके लिए करता हूं कार्य: मनोहर लाल
सिख गुरु परंपराओं व उनकी स्मृतियों को संजोने की दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में पीपली के नजदीक एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें सभी सिख गुरुओं की हरियाणा में जो भी निशानियां व स्मृतियां हैं, उन्हें इस स्मारक में संरक्षित किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ी गुरुओं के जीवन में मानवता की सेवा का अमर संदेश की प्रेरणा ले सकें।
यह संग्रहालय निश्चित ही एक पर्यटन का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा गुरुओं की सेवा में किए गए कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने लेखक और प्रकाशक को इस पुस्तक का टाइटल बदलने की सलाह दी। उनके सुझाव पर अब इस पुस्तक का नाम ‘गुरुवाणी की सीख-सेवा और सेवक मनोहर लाल’ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ें, जाति समाज से ऊपर उठकर मानव मात्र के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें, यही गुरुओं के प्रति सच्चा सेवा भाव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में पिछले साढ़े नौ सालों में सिख गुरुओं के इतिहास को संजोने के लिए किए गए अनेक कार्यों जैसे श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व व बाबा बंदा सिंह बहादुर जी से संबंधित जितने भी कार्यक्रम हुए हैं, उनका उल्लेख किया गया है। उन्होंने पुस्तक के लेखक डा. प्रभलीन सिंह तथा पुस्तक के प्रकाशन हेतु सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ की सराहना की। यह पुस्तक अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी तीनों भाषाओं में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख राज्य की स्थापना करने वाले बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लोहगढ़, जिला यमुनानगर में देश और दुनिया के लिए बेहतरीन भव्य स्मारक बनाया जाएगा।
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 01, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 01, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
अंडर-19 टेस्ट के पहले दिन भारत 316/5:4 बैटर्स की फिफ्टी
नित्य पंड्या ने 94 रन बनाए: ऑस्ट्रेलिया से होक्स्ट्रा को 2 विकेट
वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के लिए मराठी में गाया 'फूलों का तारों का' सॉन्ग
एक्टर वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों ये यंग स्टार फिल्म के प्रमोशन में जुट हुआ है।
मुइज्जू ने मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा, 40 करोड़ डॉलर के करेंसी स्वैप पर भी करार
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 अरब रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद दिया।
पावरप्ले में ही विपक्षी टीम की हवा निकालने में माहिर हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने बांग्लादेश को भी नहीं बख्शा
हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पुख्ता प्रबंध: चंद्र मोहन
जिला पुलिस कप्तान ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, मतगणना संबंधी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
CBI के आरोप-पत्र में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र नहीं
हरियाणा कांग्रेस के लिए 40% वोट शेयर क्यों जरूरी
इससे ज्यादा वोटिंग पर एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, कम पर सीटें घटती हैं
यह मुद्दा मजबूती से केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा: सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली, अधिकांश मांगे केंद्र से संबंधित हैं
मतगणना सुबह 8 बजे से
22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए
मोहल्ला क्लीनिक में दवा नहीं: नौ साल में जनता को नहीं हुई कोई परेशानी
केजरीवाल और सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा