केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव2024 से पहले गुरुवार को अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर दिया। यह मोदी सरकार का अंतरिम (आखिरी) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का छठा बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए फायदे वाला बताया, वहीं निर्मला सीतारमण ने अपने 58 मिनट के बजटीय भाषण में सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनवाईं। उनका सबका साथ, सबका विश्वास पर विशेष फोकस रहा। इसके साथ ही अंतरिम बजट में 4 सेक्टर्सगरीब, महिला, युवा और किसानों पर वित्त मंत्री का फोकस रहा। सीतारमण ने सरकार की भविष्य की योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। साथ ही उन्होंने इंपोर्ट ड्यूटीज समेत डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए मौजूदा टैक्स रेट्स बनाए रखने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री ने कहा, हम लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। शुरू से उन्होंने जनता के हित में काम किए हैं। 10 वर्ष में अर्थव्यवस्था में काफी विकास हुआ है। साथ ही सरकार ने सबका साथ से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। सीतारमण ने हवाई यात्रियों को भी बड़ा तोहफा दिया है। बजट में विमान ईंधन फ्यूल के दाम घटाए गए हैं जिससे हवाई किराया और सस्ता हो सकता है। इससे आम आदमी के लिए भी फ्लाइट टिकट लेना आसान हो जाएगा।
पीएम बोले युवा, महिला, किसान और गरीब हितैषी बजट
- वित्त मंत्री का गरीब, महिला, युवा और किसानों पर फोकस
- बजट में विमान ईंधन फ्यूल के दाम घटाए
राष्ट्रपति ने सीतारमण को दही-शक्कर खिलाई
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 02, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 02, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
घरेलू क्रिकेट खेलकर फिटनेस साबित करेंगे शमी : तेज गेंदबाज ने कहा- दर्द पूरी तरह ¦ खत्म, पूरी क्षमता से बॉलिंग कर रहा हूं
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल कर मैच फिटनेस हासिल करना चाहते हैं।
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11% राजस्व वृद्धि की उम्मीद
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11 प्रतिशत के राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप जीता
साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया; केर ने 43 रन बनाए, 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 34 रन की लीड
मीरपुर टेस्ट में तैजुल इस्लाम को 5 विकेट; बांग्लादेश पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट
पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक
काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
दादा चौधरी बंसीलाल के नक्शे-कदम पर चलकर प्रदेश के लोगों की सेवा करूंगी : श्रुति
महिला एवं बाल विकास विभाग और सिंचाई विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी का विशेष इंटरव्यू
मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश
अधिकारियों को मंडियों में धान की उठाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश
65वां पुलिस यादगार दिवसः डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजीपी ने लोगों से सभी बड़े/छोटे अपराधों के बारे में रिपोर्ट करने की अपील की
हारेगा प्रदूषण, जीतेगी दिल्ली: रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से रेड लाइट पर इंजन बंद कर प्रदूषण घटाने में सहयोग की अपील की।
कांग्रेस के लिए लगातार बढ़ रही चुनौतियां, महाराष्ट्र में हो सकता है खेला
महाराष्ट्र में पार्टी का बड़ा घड़ा अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में