खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में जाकर नमन किया तथा पंजाब को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए महान शहीद के सपनों को संजोने के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प दोहराया। युवा क्रांतिकारी के जीवन को दर्शाने वाले हाईटेक म्यूजियम का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक 2 वर्ष पहले उन्होंने इसी पवित्र धरती पर शपथ लेकर पद्भार संभाला था। उन्होंने कहा कि तब से लेकर अब तक उनका हर कार्य देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीद के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी दर्शन के अनुरूप उनकी सरकार ने राज्य के विकास को गति देने तथा लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए कई जन- पक्षीय तथा नागरिक केंद्रित योजनाएं शुरू की हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2 सालों में उन्होंने 1 मिनट भी आराम नहीं किया और राज्य की तरक्की के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण ही पंजाब में जश्न के समारोह होने लगे हैं और इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले सालों में भी यह गति बरकरार रहेगी और पंजाब जल्द ही देश में अग्रणी राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महान गुरुओं, संतों, महात्माओं और शहीदों के आशीर्वाद और साफ नीयत के साथ उनकी सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह राज्य और देश के युवाओं के लिए जोश और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने के लिए आदर्श हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह धरती उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रही है और जब वह पहली बार सांसद 'गए थे तो सर्टिफिकेट मिलने के तुरंत बाद यहां माथा टेकने आए थे। मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी देश के लोग बुनियादी संसाधनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 17, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 17, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
अंडर-19 टेस्ट के पहले दिन भारत 316/5:4 बैटर्स की फिफ्टी
नित्य पंड्या ने 94 रन बनाए: ऑस्ट्रेलिया से होक्स्ट्रा को 2 विकेट
वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के लिए मराठी में गाया 'फूलों का तारों का' सॉन्ग
एक्टर वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों ये यंग स्टार फिल्म के प्रमोशन में जुट हुआ है।
मुइज्जू ने मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा, 40 करोड़ डॉलर के करेंसी स्वैप पर भी करार
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 अरब रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद दिया।
पावरप्ले में ही विपक्षी टीम की हवा निकालने में माहिर हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने बांग्लादेश को भी नहीं बख्शा
हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पुख्ता प्रबंध: चंद्र मोहन
जिला पुलिस कप्तान ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, मतगणना संबंधी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
CBI के आरोप-पत्र में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र नहीं
हरियाणा कांग्रेस के लिए 40% वोट शेयर क्यों जरूरी
इससे ज्यादा वोटिंग पर एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, कम पर सीटें घटती हैं
यह मुद्दा मजबूती से केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा: सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली, अधिकांश मांगे केंद्र से संबंधित हैं
मतगणना सुबह 8 बजे से
22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए
मोहल्ला क्लीनिक में दवा नहीं: नौ साल में जनता को नहीं हुई कोई परेशानी
केजरीवाल और सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा