यमुनानगर की छछरौली विजय संकल्प रैली एवं अपने अभिनंदन समारोह में उमड़े जनसैलाब के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप लोगों का भाई पहले हूं और मुख्यमंत्री बाद में हूं।
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने विपक्ष को 'घमंडिया' गठबंधन कहकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए 'घमंडिया' गठबंधन के पास न नीति है, न नीयत है और न ही नेतृत्व है। सैनी ने कहा कि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की नीति है, मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है और देश को समृद्ध करने के लिए साफ नीयत है, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता प्राप्ति करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को जिताने की अपील की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और विपक्ष पर हमलावर रहे।
बुधवार को यमुनानगर की छछरौली अनाज मंडी में आयोजित समारोह में पहुंचने पर नायब सैनी का भाजपा पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर व गदा भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर आढ़तियों ने नायब सैनी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। सैनी समाज ने भी फूल मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
स्वागत से गदगद् मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह सम्मान आप सभी का सम्मान है। मैं आपके सम्मान की सदा रक्षा करूंगा। सीएम नायब सैनी ने कहा कि मोदी और डबल इंजन की सरकार ने 10 वर्षों में लाजवाब काम किए हैं। भाजपा ने जो कहा, वह समय पर करके दिखाया है।
कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस पार्टी के लोग झूठी घोषणा करके लोगों से वोट ले लेते थे लेकिन 3-3 कार्यकालों में भी लोगों के काम नहीं होते थे। चुनाव-दर-चुनाव कांग्रेस सिर्फ झूठे आश्वासन देकर लोगों को बरगलाती रही और वोट लेकर सत्ता का सुख भोगती रही। अब जनता कांग्रेस की मंशा जान चुकी है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 04, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 04, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
घरेलू क्रिकेट खेलकर फिटनेस साबित करेंगे शमी : तेज गेंदबाज ने कहा- दर्द पूरी तरह ¦ खत्म, पूरी क्षमता से बॉलिंग कर रहा हूं
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल कर मैच फिटनेस हासिल करना चाहते हैं।
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11% राजस्व वृद्धि की उम्मीद
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11 प्रतिशत के राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप जीता
साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया; केर ने 43 रन बनाए, 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 34 रन की लीड
मीरपुर टेस्ट में तैजुल इस्लाम को 5 विकेट; बांग्लादेश पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट
पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक
काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
दादा चौधरी बंसीलाल के नक्शे-कदम पर चलकर प्रदेश के लोगों की सेवा करूंगी : श्रुति
महिला एवं बाल विकास विभाग और सिंचाई विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी का विशेष इंटरव्यू
मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश
अधिकारियों को मंडियों में धान की उठाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश
65वां पुलिस यादगार दिवसः डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजीपी ने लोगों से सभी बड़े/छोटे अपराधों के बारे में रिपोर्ट करने की अपील की
हारेगा प्रदूषण, जीतेगी दिल्ली: रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से रेड लाइट पर इंजन बंद कर प्रदूषण घटाने में सहयोग की अपील की।
कांग्रेस के लिए लगातार बढ़ रही चुनौतियां, महाराष्ट्र में हो सकता है खेला
महाराष्ट्र में पार्टी का बड़ा घड़ा अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में