भाजपा ओबीसी मोर्चा सचिव कुलदीप, शिअद एससी विंग दोआबा के महासचिव गुरदर्शन आप में आए
एनएसयूआई के पंजाब उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी आप में शामिल
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल बादल को बड़ा झटका दिया है। शनिवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सचिव कुलदीप सिंह पैंटी और अकाली दल के एससी विंग दोआबा के महासचिव गुरदर्शन लाल अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और मुख्यमंत्री भगवंत मान औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।
इस मौके पर आप के जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और की वरिष्ठ महिला नेता राजविंदर कौर थियाड़ा मौजूद थी। दोआबा के साथ साथ माझा क्षेत्र में भी आज आम आदमी पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली। गुरदासपुर हलके के प्रभावशाली युवा नेता और एनएसयूआई के पंजाब उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी आप में शामिल हो गए। गुरदासपुर हलके के युवाओं के बीच राहुल शर्मा काफी लोकप्रिय हैं। राहुल शर्मा को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। राहुल शर्मा का कांग्रेस पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए गुरदासपुर में एक बड़ा झटका है। सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार के पिछले दो साल के कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी 13-0 से जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी।
भाजपा उम्मीदवार का वीडियो बना चर्चा का विषय
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 28, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 28, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
घरेलू क्रिकेट खेलकर फिटनेस साबित करेंगे शमी : तेज गेंदबाज ने कहा- दर्द पूरी तरह ¦ खत्म, पूरी क्षमता से बॉलिंग कर रहा हूं
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल कर मैच फिटनेस हासिल करना चाहते हैं।
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11% राजस्व वृद्धि की उम्मीद
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11 प्रतिशत के राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप जीता
साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया; केर ने 43 रन बनाए, 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 34 रन की लीड
मीरपुर टेस्ट में तैजुल इस्लाम को 5 विकेट; बांग्लादेश पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट
पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक
काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
दादा चौधरी बंसीलाल के नक्शे-कदम पर चलकर प्रदेश के लोगों की सेवा करूंगी : श्रुति
महिला एवं बाल विकास विभाग और सिंचाई विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी का विशेष इंटरव्यू
मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश
अधिकारियों को मंडियों में धान की उठाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश
65वां पुलिस यादगार दिवसः डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजीपी ने लोगों से सभी बड़े/छोटे अपराधों के बारे में रिपोर्ट करने की अपील की
हारेगा प्रदूषण, जीतेगी दिल्ली: रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से रेड लाइट पर इंजन बंद कर प्रदूषण घटाने में सहयोग की अपील की।
कांग्रेस के लिए लगातार बढ़ रही चुनौतियां, महाराष्ट्र में हो सकता है खेला
महाराष्ट्र में पार्टी का बड़ा घड़ा अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में