नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में एनडीए के 13 दलों के नेता शामिल हुए।
बैठक में एनडीए के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद थे। इसके बाद एनडीए ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा।
बैठक के बाद मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मिले। इसके बाद पीएम शाम को 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके बाद मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा रहेगी।
राजनाथ ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण दिया। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 08, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 08, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
दूसरा टी-20 जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा किया : स्कॉटलैंड को 70 रन से हराया
जोश इंग्लिस की सेंचुरी; स्टोइनिस ने 4 विकेट लिए
इंडिया-सी ने इंडिया-डी को 4 विकेट से हराया
इंडिया-ए के खिलाफ इंडिया-बी को 240 रन की बढ़त, ऋषभ पंत की फिफ्टी
पेरिस पैरालिंपिक के मेडलिस्ट भारत लौटे
दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, प्लेयर बोले- अगली बार और मेडल जीतेंगे
पेरिस में 30 का आंकड़ा छूने के लिए भारत को तीन पदक की जरूरत
पैरालंपिक में आज यानी शनिवार को 200 मीटर दौड़ में सिमरन और 400 मीटर दौड़ में दिलीप गावित से पदक की उम्मीदें हैं। इसके अलावा साइकिलिंग और स्विमिंग में भी पदक की उम्मीद है।
फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीसरे दिन 02 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
विधान सभा के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर - 410 में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दिए जा सकते हैं
टिकट घोषित होते ही गिरिराज महाराज के दर पर पहुंचे कांग्रेस विधायक नीरज शमा
कांग्रेस की पहली लिस्ट में नाम घोषित होते ही एनआइटी 86 विधायक नीरज शर्मा रात को ही गिरिराज महाराज के दर्शन करने पहुंच गए।
रोहतक में टिकट कटने से नाराज शमशेर ने बुलाई पंचायत
रोहतक जिले की महम विधानसभा से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने अपने गांव खरकड़ा में पंचायत बुलाई।
मिशन रोजगार शुरू, 30 महीनों में 44,974 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी
पंजाब सरकार की नौकरियां पाने के लिए विदेश से लौट रहे हैं युवा: सीएम भगवंत मान
टिकट न मिलने पर बागी हुए कांग्रेस नेता हुड्डा
बोले-मेरी राजनीतिक हत्या हुई, बाबू - बेटे ने मुझसे ज्यादा भालू पर भरोसा किया, मेरा गला काटा
रोड शो में शामिल हुए सीएम सैनी
टोहाना में भाजपा प्रत्याशी बबली ने भरा नामांकन