नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम के तौर पर ली शपथ
Aaj Samaaj|October 18, 2024
पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम के तौर पर ली शपथ

11 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ, पंचकूला में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, लोगों का उमड़ा हुजूम

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 11 कैबिनेट मंत्रियों और 2 राज्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी तथा आरती सिंह राव शामिल हैं। इनके अलावा, राजेश नागर तथा गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। जिला पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतनराम मांझी तथा मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुज्जर, राम दास अठावले, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल भी मौजूद रहे। समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ टी.वी.एस. एन. प्रसाद ने शपथ समारोह का संचालन किया। समारोह में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

هذه القصة مأخوذة من طبعة October 18, 2024 من Aaj Samaaj.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة October 18, 2024 من Aaj Samaaj.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من AAJ SAMAAJ مشاهدة الكل
मध्यप्रदेश में एविएशन और शहरी विकास को बढ़ावा: उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट
Aaj Samaaj

मध्यप्रदेश में एविएशन और शहरी विकास को बढ़ावा: उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट

इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी

time-read
3 mins  |
February 27, 2025
भव्य-दिव्य महाकुंभ का समापन, 66 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे, वाराणसी में भी जबरदस्त भीड़ उमड़ी
Aaj Samaaj

भव्य-दिव्य महाकुंभ का समापन, 66 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे, वाराणसी में भी जबरदस्त भीड़ उमड़ी

सनातन परंपरा के दिव्य और भव्य प्रदर्शन के साथ 45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन हो गया।

time-read
2 mins  |
February 27, 2025
66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था के सागर में लगाई डुबकी
Aaj Samaaj

66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था के सागर में लगाई डुबकी

महाकुंभ : 45 दिनों बाद संपन्न हुआ दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन

time-read
2 mins  |
February 27, 2025
बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
Aaj Samaaj

बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है।

time-read
1 min  |
February 27, 2025
पदाधिकारी बैठने लगे हैं नए मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को सीधे एंट्री नहीं, स्टाफ अधर में
Aaj Samaaj

पदाधिकारी बैठने लगे हैं नए मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को सीधे एंट्री नहीं, स्टाफ अधर में

कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी के नए मुख्यालय 9 ए कोटला रोड में जा कर बैठने तो लगे हैं, लेकिन कार्यकताओं और नेताओं को एंट्री के लिए जूझना पड़ रहा है।

time-read
2 mins  |
February 27, 2025
खत्म करो इंतजार: नाहर सिंह स्टेडियम के निर्माण का इंतजार बढ़ा
Aaj Samaaj

खत्म करो इंतजार: नाहर सिंह स्टेडियम के निर्माण का इंतजार बढ़ा

एसीबी जांच की वजह नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण अटका

time-read
2 mins  |
February 27, 2025
अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
Aaj Samaaj

अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री

अदा शर्मा की भगवान शिव में विशेष आस्था है।

time-read
1 min  |
February 27, 2025
Aaj Samaaj

नई सरकार बनते ही सामने आई अस्पतालों की बदहाली

सीएजी रिपोर्ट में खुल रही पोल

time-read
2 mins  |
February 27, 2025
यूजीसी विनियम, 2025 का किया स्वागत, सुझाव दिए
Aaj Samaaj

यूजीसी विनियम, 2025 का किया स्वागत, सुझाव दिए

जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा भारतीय शिक्षण मंडल (बीएसएम), हरियाणा इकाई के सहयोग से यूजीसी (विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति के लिए न्यूनतम योग्यताएं तथा उच्च शिक्षा में मानकों के रखरखाव के उपाय) विनियम, 2025 के मसौदे पर चर्चा करने के लिए विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया।

time-read
1 min  |
February 27, 2025
राज्यपाल ने सकेतड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Aaj Samaaj

राज्यपाल ने सकेतड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सकेतड़ी के प्राचीन मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

time-read
1 min  |
February 27, 2025