2011 के जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्धनगर में हिंदू आबादी करीब 85 फीसदी है। 47 फीसदी शहरी और 53 फीसदी ग्रामीण आबादी वाली इस सीट पर पहली बार 2009 में हुए चुनाव में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर जीते थे। भाजपा से उतरे डॉ. महेश कुमार शर्मा तब महज 2.15 प्रतिशत वोटों के अंतर से हारे थे। 2014 में भाजपा से फिर डॉ. महेश शर्मा उतरे और 50.01 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भगवा परचम फहरा दिया। 2009 के चुनाव में 33.24 फीसदी वोट शेयर हासिल करने वाली बसपा 2014 में 16.53 प्रतिशत पर सिमटकर तीसरे पायदान पर खिसक गई। जबकि 26.64 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सपा दूसरे स्थान पर आने में कामयाब रही थी। 2019 की बात करें तो भाजपा ने अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 59.64 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। बसपा से उतरे सतवीर ने दम दिखाया जिससे पार्टी की मतों में हिस्सेदारी बढ़कर 35.46 प्रतिशत हो गई। ये आंकड़े बहुत कुछ इस सीट के मिजाज को स्पष्ट कर देते हैं।
हम सुबह नोएडा के सेक्टर-76 से आगे स्थित बरौला गांव पहुंचे। पार्क में टहलने आए कुछ लोग चर्चा में मशगूल मिले। ये सभी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। चुनावी चर्चा छिड़ते ही अकाउंटेंट प्रवीन कुमार कहते हैं, हम तो सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा के साथ हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिनेश बेरोजगारी पर सवाल उठाते हैं। पर, यह भी कहते हैं कि विकल्प के अभाव में वे भाजपा के साथ हैं। वहीं, सरजू गुर्जर बताते हैं कि वह पहले भाजपा के साथ थे, पर अब सपा के साथ हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 16, 2024 من Amar Ujala.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 16, 2024 من Amar Ujala.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
सीबीआई के आरोपपत्र में मनोज रॉय आरोपी, गैंगरेप का जिक्र नहीं
डॉक्टर से दरिंदगी : चार्जशीट में करीब 200 लोगों के बयान, जांच अभी जारी
नक्सली हिंसा में 53 फीसदी की कमी 2026 तक पूरी तरह करेंगे खत्म : शाह
कहा-नक्सली सबसे बड़े मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता और विकास में बाधक
विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होने तक आराम नहीं करूंगा : पीएम
नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक पद पर 23 साल किए पूरे, कहा- अधिक जोश के साथ करूंगा काम
ओलंपिक के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरेंगे सिंधू-लक्ष्य
आर्कटिक ओपन में दोनों पेश करेंगे दावेदारी, शुरुआती दौर में मिलेगी कड़ी चुनौती
गेंद की गति पर है फोकस पर निरंतरता जरूरी : मयंक
युवा गेंदबाज ने कहा, पदार्पण से पूर्व था नर्वस
चुनौती : बेटियों को जीत के साथ मजबूत नेट रनरेट दिलाएगा सेमीफाइनल में प्रवेश
टी-20 विश्वकप : श्रीलंका पर बड़ी जीत और छह बार के चैंपियन मजबूत ऑस्ट्रेलिया को होगा हराना
अयोध्या में साधु बनकर रह रहे हत्यारोपी गिरफ्तार
गोंडा के नवाबगंज में हत्या कर 17 साल से चल रहे थे फरार
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बढ़ा बेटियों का दबदबा, पांच साल में संख्या हुई दोगुनी
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में संख्या बढ़ी, लड़कों के दाखिले में अपेक्षाकृत कम हुआ है इजाफ
जलाए गए पेपर के टुकड़े से खुला राज, तालाबों से बरामद किए फोन
नीट-यूजी पेपर लीक मामला : 144 अभ्यर्थियों ने खरीदे थे प्रश्नपत्र
धर्म के बिना सुशासन की व्यवस्था लागू कर पाना संभव नहीं : दत्तात्रेय होसबाले
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि सुशासन हर समाज व देश की आवश्यकता होती है।