यह बात 21 नवंबर, 1963 की है जब केरल के तुंबा से अमेरिका में बना रॉकेट, नाइक अपाचे के प्रक्षेपण के साथ भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत हुई थी। भारत के दिग्गज भौतिक विज्ञानी और अंतरिक्ष अनुसंधान के अगुआ रहे विक्रम साराभाई ने एक टेलीग्राम भेजा जिसमें लिखा था, 'जी विज वंडरफुल रॉकेट शॉट।' चार साल के भीतर 20 नवंबर, 1967 को देश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तैयार किए गए पहले रॉकेट रोहिणी75 को प्रक्षेपित किया। इसरो ने 1960 के दशक में जिस तरह के कदम उठाए थे ठीक उसी तरह के कदम देश के निजी क्षेत्र ने तब दोहराए जब हैदराबाद स्थित स्काईरूट एरोस्पेस ने लगभग छह दशकों के बाद पिछले हफ्ते विक्रम-एस (साराभाई की याद में रखे गए नाम) का प्रक्षेपण किया।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के वैज्ञानिक सलाहकार और इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के पूर्व निदेशक एम सी दातन ने यह जानकारी देते हुए कहा, 'इस रॉकेट का महत्त्व यह है कि इस क्षेत्र को खोले जाने के बाद पहली बार निजी क्षेत्र इस तरह की उपलब्धि हासिल कर रहा है।' साउंडिंग रॉकेट एक शोध रॉकेट है जिसे माप लेने के साथ-साथ अपनी उपकक्षीय उड़ान के दौरान वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।
जून 2020 में भारत ने अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया जिसके बाद से विक्रम-एस निजी क्षेत्र की पहल से प्रक्षेपित किया जाने वाला पहला रॉकेट बन गया है। इसके बाद सरकार ने निजी अंतरिक्ष कंपनियों और इसरो के बीच समन्वय के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान और प्राधिकरण केंद्र की स्थापना की थी। कुछ समय पहले तक, निजी कंपनियों की भूमिका मुख्य रूप से कुछ अहम पुर्जों और उपप्रणालियों की आपूर्ति तक सीमित थी और यह एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से देश ने अमेरिका में ईलॉन मस्क के स्पेसएक्स जैसी कंपनियों की तरह देश में ऐसी कंपनी का उभार नहीं देखा गया।
स्काईरूट एरोस्पेस एक भारतीय अंतरिक्षप्रौद्योगिकी स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना इसरो के दो पूर्व वैज्ञानिकों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्रों नागा भरत डाका और पवन चांदना ने 2018 में की थी।
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 24, 2022 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة November 24, 2022 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर दिशानिर्देशों का कड़ा विरोध
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उन प्रारूप दिशानिर्देशों का विरोध किया है, जिनमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए रिसाइकलिंग और प्रसंस्करण की कीमतें तय कर दी हैं।
जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी
भारत में आधे से ज्यादा कर्मचारी हर हफ्ते कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जो कई अन्य देशों और कानूनी कायदों के मुकाबले ज्यादा है।
फीचर फोन के समक्ष नई चुनौती
दूरसंचार विभाग के नए फरमान से बढ़ी फीचर फोन विनिर्माताओं की चिंता
जमीन आवंटन मामले में सिद्धरमैया को झटका
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तगड़ा झटका दिया है। उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भूमि आवंटन से जुड़े एक मामले में कथित अनियमितता के आरोप की जांच शुरू करने पर राज्यपाल की अनुमति को बहाल रखा है।
मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताई
न्यूयॉर्क में मिले दोनों नेता, आपसी संबंधों को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता
मंत्रियों के समूह की बैठक में रियल एस्टेट संबंधी ज्यादातर प्रस्ताव टले
गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वस्तु एवं सेवा कर संबंधी ज्यादातर प्रस्तावों पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। सू्त्रों ने यह जानकारी दी।
मजबूत बुनियाद से घटेगी वैश्विक अनिश्चितता
वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका अपने मुख्य बुनियादी तत्वों को मजबूत करना है।
बॉन्ड से धन जुटाएंगी एनबीएफसी
एक सप्ताह में बॉन्ड जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां
स्विगी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
बाजार नियामक सेबी ने फूड डिलिवरी दिग्गज स्विगी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी दे दी है।
छोटे आईपीओ से जुड़े 6 निवेश बैंकों की जांच
यह जांच कुछ बैंकों द्वारा लिए शुल्कों से जुड़ी है