प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेल्लारी में लोगों से खचाखच भरी एक चुनावी रैली में एक हिंदी फिल्म का जिक्र किया था। इस फिल्म का नाम उछलने के साथ ही केरल में एक पुराना विवाद फिर सामाजिक-राजनीतिक स्तर पर सबको झकझोरने लगा है। 'द केरला स्टोरी' नाम की इस फिल्म की विषय-वस्तु को लेकर केरल में राजनीतिक बवाल हो रहा है। फिल्म की पटकथा में यह दिखाया गया है कि राज्य में कथित तौर पर महिलाएं सीरिया और अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए धर्मांतरण के जरिये इस्लाम धर्म अपना रही हैं।
कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रधानमंत्री के बयान को राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार बताया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि केरल पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ते इस खतरे से जूझ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसे दुनिया में राज्य को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा बताया। इस फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि तमिलनाडु और केरल में इसके प्रदर्शन पर पाबंदी लगने की आशंका पैदा हो गई थी। मगर केरल उच्च न्यायालय ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय के पीठ ने कहा, 'इस फिल्म में इस्लाम के खिलाफ क्या है ? इस धर्म के खिलाफ इस फिल्म में कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। जो भी आरोप हैं वह आईएसआईएस के खिलाफ हैं।
मगर उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी केरल और तमिलनाडु में इस फिल्म को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 09, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 09, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
भारत संग मिलकर काम करेंगे : अनुरा
मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके (56) ने सोमवार को भारत के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले दिसानायके ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का समर्थन करते हैं।
इजरायल का लेबनान में हमला, 100 मरे
इजराइल ने लेबनान में फिर घातक हमला किया है, जिसमें कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। इजराइल की सेना कहा है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला के 300 ठिकानों को निशाना बनाया।
ईवाई कर्मी की मौत : वित्त मंत्री ने बयान पर साफ किया रुख
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईवाई में एक महिला कर्मचारी की मौत पर अपने पिछले बयान पर उठे सवाल के बाद रुख साफ किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि वह केवल बच्चों को मदद देने में संस्थानों एवं परिवारों की भूमिका पर जोर दे रही थीं न कि किसी व्यक्ति विशेष का उल्लेख कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उनका इरादा पीड़िता पर टिप्पणी करना नहीं था।
सबसे बड़ी होगी एमेजॉन सेल!
एमेजॉन इंडिया को उम्मीद है कि इस बार का उसका महत्त्वपूर्ण सेल कार्यक्रम एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (एजीआईएफ) अब तक का सबसे बड़ा होगा। इस बार एजीआईएफ 27 सितंबर से शुरू हो रहा है और प्राइम सदस्यों के लिए यह 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
अमेरिका में खुलेंगे दो नए वाणिज्य दूतावास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बॉस्टन और लॉस एंजलिस में होंगे दोनों कार्यालय, इन शहरों में बढ़ी भारतवंशियों की संख्या
सीएम कुर्सी पर नहीं बैठीं, विपक्ष हमलावर
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रभार संभाला, भाजपा और कांग्रेस ने साधा निशाना
सैमसंग में हड़ताल जारी तो विनिर्माण के लिए जोखिम
सैमसंग के श्रीपेरंबुदूर संयंत्र में यदि श्रमिकों की हड़ताल जल्द समाप्त नहीं होती है तो भारत के लिए वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की अपनी चाहत में महत्त्वपूर्ण जमीन खोने का जोखिम हो सकता है। दिल्ली स्थित ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने सोमवार को यह अनुमान जताया।
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढी
भारत में बेरोजगारी दर में लगातार 5 साल तक की गिरावट के बाद 2023-24 के जुलाई-जून अवधि के दौरान बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत पर स्थिर हो गई है। इससे रोजगार के बाजार में गिरावट के संकेत मिलते हैं।
मंत्रियों का समूह जीएसटी की दर पर करेगा चर्चा
छह सदस्यीय मंत्रियों का समूह गोवा में दो दिवसीय चर्चा करेगा
क्रेडिट कार्ड से ऋण पर चूक बढ़ी
वित वर्ष 2025 की पहली तिमाही (जून 2024 में समाप्त तिमाही) में क्रेडिट कार्ड सेग्मेंट में बैलेंस लेवल डिलिक्वेंसीज यानी शेष राशि के स्तर पर चूक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17 आधार अंक की वृद्धि हुई है। वहीं व्यक्तिगत ऋण सहित अन्य सभी ऋण सेग्मेंट में कर्ज के भुगतान में चूक कम हुई है। हालांकि इस दौरान खुदरा ऋण में वृद्धि की रफ्तार कम हुई है। ट्रांस यूनियन सिबिल की एक रिपोर्ट में सोमवार को इसका ब्योरा सामने आया है।