बैजूस ने अपने ऋणदाताओं को 6 महीने के अंदर 1.2 अरब डॉलर का समूचा टर्म लोन बी (टीएलबी) चुकाने की पेशकश की है। जानकारों ने बताया कि बैजूस ने 1.2 अरब डॉलर के कर्ज में से 30 करोड़ डॉलर अगले तीन महीने में चुकाने की बात कही है। मगर यह तभी होगा, जब ऋणदाता बैजूस के इस नए प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे।
एक शख्स ने कहा, 'ऋणदाताओं को कर्ज चुकाने का प्रस्ताव दिया गया है और इस पर बातचीत भी सही दिशा में जा रही है। प्रस्ताव में कहा गया है कि कंपनी एपिक और ग्रेट लर्निंग जैसी संपत्तियों को बेचकर पूंजी जुटाएगी और कारोबार को पटरी पर लाएगी।'
ऋणदाता बैजूस के संशोधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और कर्ज चुकाने के प्रस्ताव पर उन्होंने और भी जानकारी मांगी है। टर्म लोन संस्थागत निवेशक लंबे समय तक रिटर्न हासिल करने के मकसद से देते हैं।
बैजूस ने इस पर कुछ भी करने से इनकार कर दिया। ब्लूमबर्ग ने बैजूस के कर्ज भुगतान प्रस्ताव के बारे में सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी।
कोरोनावायरस महामारी के कारण जब ऑनलाइन शिक्षा का चलन बढ़ा तो वर्ष 2021 में बैजूस दुनिया भर में जोर-शोर से अधिग्रहण करने में जुट गई । जुलाई 2021 में उसने 50 करोड़ डॉलर के सौदे में अमेरिकी डिजिटल रीडिंग प्लेटफॉर्म एपिक का अधिग्रहण कर लिया। उसी महीने उसने 60 करोड़ डॉलर में सिंगापुर की पेशेवर एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण किया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 12, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 12, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
केजरीवाल ने संघ से पछे पांच सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीतिक रणनीति के तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जवाब मांगा।
घाटी में इंटरनेट बार-बार बंद, घुटता कारोबार का दम
कश्मीर घाटी में स्टार्टअप अक्सर इंटरनेट ठप होने की दिक्कतों से जूझते हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि राज्य की नई सरकार इस पर ध्यान देगी और कारोबारी तरक्की के लिए काम करेगी। सार्थक चौधरी की रिपोर्ट
क्वाड किसी देश के खिलाफ नहीं: मोदी
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक मंच का एशिया-प्रशांत पर व्यापक असर
भारत ने आईपीईएफ के समझौते पर किए हस्ताक्षर
समझौते का मकसद एक निष्पक्ष अर्थव्यवस्था पर जोर देने के साथ ही आईपीईएफ के सदस्य देशों के बीच आर्थिक प्रतिस्पर्द्धा और संपन्नता बढ़ाना
कर रिफंड मेसेज से सावधान, इनसे होती है ठगी आसान
आयकर विभाग के नाम पर आने वाले ईमेल या मेसेज की जांच लें सत्यता, वरना हो सकते हैं जालसाजी के शिकार
अटकते-भटकते अब परवान चढ़ रहा है इंदौर का नमकीन क्लस्टर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला इंदौर देश भर में अपने खास स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां की नमकीन और पोहा के दीवाने बड़ी संख्या में हैं। इंदौर के नमकीन उद्योग को संगठित रूप देने के लिए 12 साल पहले यहां नमकीन क्लस्टर बनाने की योजना बनी थी मगर लंबे इंतजार के बाद अब इस नमकीन क्लस्टर की योजना ने रफ्तार पकड़ी है।
महत्त्वपूर्ण खनिजों की नीलामी सुस्त
भारत ने बीते साल जून में 29 महत्त्वपूर्ण खनिजों की खोज व खनन पहली बार निजी क्षेत्र के लिए खोला था। इसके बाद महत्त्वपूर्ण खनिज के 38 ब्लॉकों की नीलामी की गई है लेकिन इसमें से केवल 14 ब्लॉक यानी 37 फीसदी से कम को ही बोलीदाता मिले हैं।
वेनेजुएला से तेल का जुगाड़
भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तेलशोधक अमेरिका से प्रतिबंधों में ढील मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वेनेजुएला से तेल खरीदा जा सके, वहीं उन्होंने 'सेकंड ऑर्डर ट्रांजैक्शन' से तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिन्हें पहले से ही छूट मिली हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकारी उद्यमों में लैटरल एंट्री जारी
सरकार में लैटरल एंट्री रोक दी गई है, लेकिन सार्वजनिक उद्यम भर्ती बोर्ड (पीईएसबी) निजी क्षेत्र के लोगों को केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में वरिष्ठ पद पर भर्ती करना जारी रख सकता है।
नई दवाओं व कीमतों से फार्मा को ताकत
अमेरिका में मजबूत मांग और घरेलू वृद्धि से फार्मा क्षेत्र को मदद मिलने की संभावना। इस सप्ताह 8 फार्मा कंपनियों का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार। ल्यूपिन और अरविंदो फार्मा को पसंदीदा शेयरों के रूप में देखा जा रहा है