दरअसल केवल औपचारिक श्रमबल को ही श्रम कानूनों के तहत संरक्षित सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता है। ऐसे में गिरावट का यह आंकड़ा खासतौर पर महत्त्वपूर्ण हो जाता है।
ईपीएफओ के हालिया आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अक्टूबर 2023 तक कर्मचारी भविष्य निधि कोष (ईपीएफ) में 90.6 लाख नए सदस्य जुड़े थे जबकि बीते साल की इस अवधि में 101 लाख नए सदस्य जुड़े थे। इस क्रम में 18-28 वर्ष के समूह के नए सदस्यों की संख्या इस साल 11 फीसदी गिरकर 59.7 लाख हो गई जबकि बीते साल की इस अवधि में यह संख्या 67.1 लाख थी। यह संख्या इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इस आयु वर्ग के लोग आमतौर पहली बार श्रम मार्केट में आते हैं।
टीम लीज की सह संस्थापक ऋतुपर्णा चक्रवर्ती के अनुसार सेवा क्षेत्र में ज्यादातर औपचारिक श्रमबल है और यह तकनीक व ज्ञान आधारित क्षेत्र में है। इन क्षेत्रों ने राजस्व घटने और मांग सिकुड़ने के कारण श्रमबल को तार्किक आधार पर कम करने की कोशिश की है। इससे नई नौकरियों में गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार नई महिला सदस्यों की संख्या 12 फीसदी गिरकर 23.5 लाख हो गई जबकि बीते साल यह संख्या 26.8 लाख थी।
هذه القصة مأخوذة من طبعة December 27, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة December 27, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना अधिसूचित
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना, 2024 अधिसूचित कर दी है।
ऑडिट मानदंडों के संशोधन पर विवाद
आईसीएआई ने संशोधन पर विराम लगाने की मांग की और कहा, ऑडिटिंग 600 के हालिया मानदंड प्रभावी
अमेरिका में छाप छोड़ रहे प्रवासियों का भारत पर भी गहरा असर
आज के दौर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की अनदेखी नहीं कर सकता भारत
तिरुपति मंदिर के लड्डु में मिलावट, गहराया विवाद
चंद्रबाबू नायडू ने साधा पूर्ववर्ती जगन सरकार पर निशाना
'विश्वकर्मा योजना समृद्धि की प्रतीक'
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपैरल पार्क की आधारशिला रखी
100 रुपये वाला एसआईपी लाएगा एलआईसी एमएफ
एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना अक्टूबर के पहले हफ्ते में छोटी रकम वाला एसआईपी पेश करने की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी आर के झा ने यह जानकारी दी। यह एसआईपी 100 रुपये का होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब बाजार नियामक सेबी छोटे एसआईपी की वकालत कर रहा है ताकि निवेशकों की भागीदारी ज्यादा हो।
गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी चमक
सोने के लिए मजबूत परिदृश्य। सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड निर्गम न आने से भी गोल्ड ईटीएफ की चमक बढ़ी
एमपी बिड़ला समूह करेगा मप्र में 3,500 करोड रु. का निवेश
एमपी बिड़ला समूह मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट प्लांट की स्थापना करने जा रहा है।
रिलायंस इन्फ्रा को प्रवर्तकों से मिलेंगे 1,000 करोड़ रुपये
अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रवर्तकों से 1,100 करोड़ रुपये इक्विटी निवेश के जरिये और मुंबई के दो निवेश फर्मों से 1,910 करोड़ रुपये मिलने जा रहा है।
बीएसएनएल ने जुलाई में जोड़े 29 लाख नए ग्राहक
जून में बीएसएनएल को हुआ था 7.4 लाख उपभोक्ताओं का नुकसान