चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश को भी बनाया गया मंत्री
गठबंधन सहयोगी जेएसपी के पवन कल्याण बने उपमुख्यमंत्री
एनटीआर तीन बार ही रहे थे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शानदार समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पांच दशक से अधिक के राजनीतिक करियर में चंद्रबाबू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह चौथा कार्यकाल है। इस नए रिकॉर्ड के साथ उन्होंने अपने ससुर और पार्टी संस्थापक एनटी रामा राव (एनटीआर) को पीछे छोड़ दिया जो तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
एनटीआर की तरह नायडू की राजनीतिक यात्रा भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। वह जमीनी स्तर से उठकर राज्य के राजनीतिक फलक पर छाए हैं। धनशोधन के मामले में कुछ महीने पहले ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, जेल से छूटने के बाद उन्होंने पार्टी के लिए जी-जान लगा दी और सत्ताधारी दल को बहुत बड़े अंतर से हराते हुए वापसी की है। विधान सभा ही नहीं, उनकी पार्टी ने लोक सभा की 25 में से 16 सीट पर जीत दर्ज कर राजग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भाजपा, जनसेना पार्टी (जेएसपी) के साथ तेदेपा नीत गठबंधन ने राज्य की 175 में से 164 सीट जीती हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 13, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 13, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
वेनेजुएला से तेल का जुगाड़
भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तेलशोधक अमेरिका से प्रतिबंधों में ढील मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वेनेजुएला से तेल खरीदा जा सके, वहीं उन्होंने 'सेकंड ऑर्डर ट्रांजैक्शन' से तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिन्हें पहले से ही छूट मिली हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकारी उद्यमों में लैटरल एंट्री जारी
सरकार में लैटरल एंट्री रोक दी गई है, लेकिन सार्वजनिक उद्यम भर्ती बोर्ड (पीईएसबी) निजी क्षेत्र के लोगों को केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में वरिष्ठ पद पर भर्ती करना जारी रख सकता है।
नई दवाओं व कीमतों से फार्मा को ताकत
अमेरिका में मजबूत मांग और घरेलू वृद्धि से फार्मा क्षेत्र को मदद मिलने की संभावना। इस सप्ताह 8 फार्मा कंपनियों का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार। ल्यूपिन और अरविंदो फार्मा को पसंदीदा शेयरों के रूप में देखा जा रहा है
रेलिगेयर की एजीएम में विलंब पर इनगवर्न ने जताई चिंता
वित्तीय फर्म रेलिगेयर ने अपनी एजीएम इस साल सितंबर से दिसंबर तक के लिए टाल दी है
सक्रिय एसआईपी खाते 10 करोड़ के करीब
म्युचुअल फंडों में सक्रिय एसआईपी खातों की संख्या करीब 10 करोड़ हो गई है। इसे इक्विटी बाजार में तेजी और एनएफओ में बढ़ोतरी से सहारा मिला है और इस कारण कैलेंडर वर्ष 2024 में खातों की बढ़ती संख्या को मजबूती मिली है। कैलेंडर वर्ष के पहले आठ महीने में म्युचुअल फंडों ने 1.97 करोड़ खाते जोड़े जबकि कैलेंडर वर्ष 2023 की पूरी अवधि में 1.51 करोड़ खाते जुड़े थे।
बढ़ते आयात, घटते निर्यात से दबाव में घरेलू इस्पात
खास तौर से चीन से बढ़ते स्टील निर्यात की वजह वैश्विक स्टील उद्योग जोखिम का सामना कर रहा
'हम अब एक अलग कंपनी हैं'
आकाश के सीईओ ने कहा...
चाकण के अलावा कहीं और नया कारखाना नहीं लगा रही महिंद्रा
एसयूवी श्रेणी की बाजार हिस्सेदारी में 21.6 प्रतिशत राजस्व हासिल करने वाली एसयूवी विनिर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) चाकण में अपने आगामी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ईवी बैटरी विनिर्माण संयंत्र की राह पर बढ़ रही है और उसने अपने नए ईवी आर्किटेक्चर के लिए अन्य इकाई की योजना से इनकार किया है।
दाम घटने पर भी भारत में महंगा आईफोन
ऐपल इंक पहली बार प्रो और प्रो मैक्स सहित आईफोन 16 की पूरी श्रृंखला भारत में ही असेंबल करने जा रही है। कंपनी चीन के अलावा केवल भारत में ऐसा कर रही है। हालांकि भारत में उसने महंगे मॉडलों की रिटेल कीमत कम की हैं। फिर भी ये फोन दुनिया के कई देशों के मुकाबले महंगे पड़ रहे हैं। इन देशों में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मलेशिया के साथ थाईलैंड तक शामिल है। भारत में कीमत ज्यादा इसलिए है कि इस फोन पर सबसे अधिक कर (जीएसटी) यहीं लगता है।
बजाज तीसरा सबसे मूल्यवान वित्तीय समूह
10.36 लाख करोड़ रुपये के कुल बाजार पूंजीकरण के साथ एसबीआई को पीछे छोड़ा