देश के 90% हिस्से में छा चुका मानसून महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा है। गुरुवार को सबसे बुरा हाल पुणे का रहा। बारिश के चलते 3 लोगों की मौत हो गई। कई घर तहस-नहस हो गए। दरअसल, यहां 24 घंटे में 114 मिमी बारिश होने से खड़कवासला डैम से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। इससे नदियां लबालब हो गईं और पानी पुणे शहर में घुसने से बाढ़ आ गई। कटराज झील भी ओवरफ्लो हो जाने से पानी कई बस्तियों में घुस आया। निंबजनगर, कल्याणीनगर, एकता नगरी, बिट्ठल नगर में रात से ही लोगों को बचाने का ऑपरेशन शुरू करना पड़ा। प्राइवेट सिटी लवासा में लैंडस्लाइड के बाद बंगलों में दरार आ गई। वहीं, सिंघगढ़ रोड के एकतानगर में 4 से 5 फीट पानी भर गया। हालात बिगड़ते देख सरकार ने सेना को बुला लिया। करीब 400 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल पुणे जिले के सभी पर्यटन स्थल, स्कूल-कॉलेज, सरकारी व प्राइवेट दफ्तर दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पुणे के पालकमंत्री अजित पवार अधिकारियों के साथ बैठक कर और बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों के साथ नौसेना और एयरफोर्स को भी तैयार रहने को कहा है।
भारी बारिश से मुंबई बेहाल... स्कूल-कालेजों की छुट्टी, जलजमाव के कारण सड़कों पर लगा लंबा जाम
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 26, 2024 من Dainik Bhaskar Mumbai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 26, 2024 من Dainik Bhaskar Mumbai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
मरो या मारो के मोड़ पर तीन देश इजराइल, ईरान और फिलिस्तीन
पश्चिमी एशिया के देशों के आपसी संघर्ष के चलते पूरी दुनिया में तनाव
एससीओ में जा रहा... पाक से रिश्तों पर चर्चा नहीं: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि वह पाकिस्तान दौरे पर 'भारत-पाकिस्तान संबंधों' पर चर्चा करने नहीं जा रहे हैं, बल्कि यह दौरा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन 2024 के लिए है।
पाकिस्तान पर हैट्रिक का मौका
महिला टी20 वर्ल्ड कप • भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज दोपहर 3.30 बजे से
ग्वालियर में आज 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी
भारत Vs बांग्लादेश • पहला टी20 मैच शाम 7 बजे से
ज्वेलरी बाजार में कॉर्पोरेट कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत तक पहुंची
भारत के ज्वेलरी बाजार में लंबे समय से पारंपरिक व्यापारियों और कारीगरों का वर्चस्व रहा है। अब इस क्षेत्र में कॉर्पोरेट कंपनियों का तेजी से झुकाव बढ़ रहा है। 8 लाख करोड़ रुपये के इस रिटेल ज्वेलरी उद्योग में, पिछले पांच वर्षों में कॉर्पोरेट कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जबकि 65 प्रतिशत हिस्सा अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के पास है।
खरीदारी के तरीके में बदलाव, बड़ी आबादी डिलीवरी पर शिफ्ट हो रही
कंज्यूमर ट्रेंड • तेज डिलीवरी, जगह की बचत से मोबाइल एप पर ऑर्डर बढ़ रहे
कभी कमाते थे 25 हजार, अब दीपोत्सव में ही बन जाते हैं लखपति
रामनगरी के दीपोत्सव ने अयोध्या के कुम्हारों का जीवन बदला
नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीटें जीतने का टारगेट
जदयू की पार्टी मीटिंग में विधानसभा चुनाव पर बनी रणनीति
आदमखोर तेंदुए का आतंक ... 11वां हमला, बाल-बाल बचीं मां-बेटी, शूटर की नई टीम बुलाई
आदमखोर तेंदुए ने उदयपुर में गुरुवार रात 11वें शिकार का प्रयास किया। गोगुंदा के खेड़ा गांव में रात करीब 9 बजे पूनाराम गमेती के बाहर तेंदुए ने हमला किया। इसमें मां-बेटी बाल-बाल बच गईं। दोनों घर बंद कर जोरजोर से चिल्लाने लगीं तो गांव वाले भी इकट्ठे हो गए। पता चला तेंदुआ जाते-जाते कुछ मुर्गियों का शिकार कर चला गया।
धर्मांतरण के खिलाफ बजरंग दल का हंगामा
मीरा रोड पुलिस ने ईसाई धर्म से जुड़े 41 को हिरासत में लिया