भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस अभियान को यहां तक पहुंचाने में तमिलनाडु के बेटों - पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, चंद्रयान-2 के मिशन निदेशक मायिलसामी अन्नादुरई, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथेवल पी का ही योगदान नहीं है बल्कि राज्य की माटी ने भी इसमें अहम योगदान दिया है।
राज्य की राजधानी चेन्नई से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित नामक्कल 2012 से चंद्रयान मिशन की क्षमताओं को जांचने के लिए इसरो को माटी उपलब्ध करा रहा है, क्योंकि इस जिले की जमीन चंद्रमा की सतह से मिलती जुलती है। इस प्रकार से इसरो को अपने लैंडर मॉड्यूल की क्षमताओं की जांच करने और इसमें सुधार लाने में मदद मिली है। अगर चंद्रयान - 3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा में सॉफ्ट लैंडिंग के अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो इससे तमिलनाडु के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। तमिलनाडु ने इसरो के महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन के परीक्षण के लिए तीसरी बार मिट्टी की आपूर्ति की है। पेरियार विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर एस अनबझगन ने बताया कि नामक्कल में प्रचुर मात्रा में मिट्टी उपलब्ध थी, ऐसे में जरूरत पड़ने पर इसरो ने इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, हम भूविज्ञान में शोध करते रहे हैं। तमिलनाडु में इस प्रकार की मिट्टी है जैसी चंद्रमा की सतह पर है। यह मिट्टी खासतौर पर दक्षिणी ध्रुव (चंद्रमा के) पर मौजूद मिट्टी से काफी मिजली-जुलती है। चंद्रमा की सतह पर मिट्टी एनॉर्थोसाइट' है जो मिट्टी का एक प्रकार है।"
प्रोफेसर एस अनबझगन ने बताया, 'इसरो ने जब चंद्रमा अन्वेषण कार्यक्रम की घोषणा की, इसके बाद से हम लगातार मिट्टी भेज रहे हैं।' उन्होंने कहा, इसरो को कम से कम 50 टन मिट्टी भेजी गई, जो चंद्रमा की सतह पर मौजूद मिट्टी से मिलती-जुलती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न परीक्षणों से इसरो के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की कि नामक्कल में मौजूद मिट्टी चंद्रमा की सतह पर मौजूद मिट्टी की ही भांति है।
एक प्रश्न के उत्तर में अनबझगन ने कहा कि नामक्कल के पास स्थित सीतमपुंडी और कुन्नामलाई गांव, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और देश के उत्तरी क्षेत्रों में इस प्रकार की मिट्टी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 24, 2023 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 24, 2023 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
रतन टाटा: अपनी सादगी और ईमानदारी के बूते बनाई अपनी एक अलग पहचान
रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे, फिर भी वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं, इसके बावजूद वह एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे।
सीरत के धनकुबेर रतन टाटा
जिंदगी भर कारोबार... कारोबार... बस कारोबार... जिद, जुनून और लगन के चलते बिज़नेस के सिवा कुछ नहीं किया. ठोस फैसले लेते गए... सही साबित भी करते गए... दुनिया इन्हें रतन नवल टाटा के नाम से जानती और पहचानती है।
भाजपा पश्चिम बंगाल में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध: नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
अगले महीने डेविस कप फाइनल्स के बाद टेनिस को अलविदा कहेंगे रफेल नडाल
बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल्स के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। 38 वर्ष के नडाल से अधिक ग्रैंडस्लैम पुरूष वर्ग में नोवाक जोकोविच (24) ने जीते हैं जबकि रोजर फेडरर 20 बार विजेता रहे हैं। तीनों टेनिस के 'बिग थ्री' कहे जाते रहे हैं।
इल्तिजा ने नेशनल कांफ्रेंस और माकपा पर चुनाव में जीत के बाद गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया
श्री गुफवाड़ा-बिजबेहरा से नेशनल कांफ्रेस के निर्वाचित विधायक (बशीर वीरी) गुंडागर्दी में शामिल हैं। उनके कार्यकर्ता पीडीपी कार्यकर्ताओं के घरों की बाहरी दीवारों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। पीडीपी कार्यकर्ता की एक जगह को भी आग लगा दी गई। मैं उमर अब्दुल्ला से पूछती हूं कि क्या यह भारी बहुमत इसलिए मिला है।
मोदी सरकार पर 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।
ज्ञान, विज्ञान और तकनीक भारत के डीएनए में है: मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक भारत के डीएनए में है तथा अपार संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवाओं की तरफ पूरी दुनिया नई उम्मीद से देख रही है।
हरियाणा चुनाव के परिणामों का असर राजस्थान पर नहीं: पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणामों का असर राजस्थान में होने वाले उपचुनावों पर नहीं पड़ेगा।
चेन्नई हवाई अड्डे पर एयर कस्टम्स ने 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया
चेन्नई एयर कस्टम्स अधिकारियों ने 08 अक्टूबर, 2024 को अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1.02 करोड़ रुपये मूल्य के तस्करी के सामान की एक बड़ी जब्ती की।
मादक पदार्थ मामला: तेलंगाना पुलिस ने अभिनेता श्रीनाथ भासी से कई घंटों तक पूछताछ की
कोच्चि में एक आलीशान होटल में एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आए मादक पदार्थ के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभिनेता श्रीनाथ भासी से कई घंटों तक पूछताछ की।