द्रमुक की युवा शाखा के प्रमुख उदयनिधि राज्य के युवा कल्याण एवं खेल विभाग के मंत्री हैं। उन्होंने इस संबंध में हर तरह के मामलों का कानूनी रूप से सामना करने का संकल्प जताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि 'वह मणिपुर हिंसा को लेकर उठते सवालों का सामना करने से डरकर दुनिया भर में घूम रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली में अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ तमिलनाडु के नेता की कथित सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर विवाद पर चर्चा की थी। मोदी ने कहा था कि ऐसी बयानबाजी करने वाले दलों और नेताओं को बेनकाब किया जाना चाहिए और सच्चाई लोगों के सामने लानी चाहिए।
उदयनिधि स्टालिन ने कहा, पिछले नौ वर्षों से आपके (भाजपा) सभी वादे खोखले रहे हैं। आपने वास्तव में हमारे कल्याण के लिए क्या किया है, यह सवाल वर्तमान में फासीवादी भाजपा सरकार के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर उठा रहा है। यह इसी पृष्ठभूमि में कि नेताओं भाजपा ने है टीएनपीडब्ल्यूएए सम्मेलन में मेरे भाषण को तोड़-मरोड़कर नरसंहार 'भड़काने वाला' बताया। वे इसे खुद को बचाने का वे हथियार मानते हैं।
उदयनिधि ने कहा 'आश्चर्य की बात यह है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री 'फर्जी खबर' के आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पूरी निष्पक्षता से कहें तो मुझे उनके खिलाफ आपराधिक मामले और अन्य अदालती मामले दायर करना चाहिए क्योंकि उन्होंने सम्मानजनक पदों पर रहते हुए मुझे बदनाम किया। लेकिन मुझे पता है कि यह उनके अपने अस्तित्व को बचाए रखने का तरीका है। वे नहीं जानते कि अस्तित्व बचाने का और तरीका क्या है, इसलिए मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। वह द्रमुक के संस्थापक, द्रविड़ वरिष्ठ नेता दिवंगत सीएन अन्नादुरई के राजनीतिक उत्तराधिकारियों में से एक हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 08, 2023 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 08, 2023 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
रतन टाटा: अपनी सादगी और ईमानदारी के बूते बनाई अपनी एक अलग पहचान
रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे, फिर भी वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं, इसके बावजूद वह एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे।
सीरत के धनकुबेर रतन टाटा
जिंदगी भर कारोबार... कारोबार... बस कारोबार... जिद, जुनून और लगन के चलते बिज़नेस के सिवा कुछ नहीं किया. ठोस फैसले लेते गए... सही साबित भी करते गए... दुनिया इन्हें रतन नवल टाटा के नाम से जानती और पहचानती है।
भाजपा पश्चिम बंगाल में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध: नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
अगले महीने डेविस कप फाइनल्स के बाद टेनिस को अलविदा कहेंगे रफेल नडाल
बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल्स के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। 38 वर्ष के नडाल से अधिक ग्रैंडस्लैम पुरूष वर्ग में नोवाक जोकोविच (24) ने जीते हैं जबकि रोजर फेडरर 20 बार विजेता रहे हैं। तीनों टेनिस के 'बिग थ्री' कहे जाते रहे हैं।
इल्तिजा ने नेशनल कांफ्रेंस और माकपा पर चुनाव में जीत के बाद गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया
श्री गुफवाड़ा-बिजबेहरा से नेशनल कांफ्रेस के निर्वाचित विधायक (बशीर वीरी) गुंडागर्दी में शामिल हैं। उनके कार्यकर्ता पीडीपी कार्यकर्ताओं के घरों की बाहरी दीवारों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। पीडीपी कार्यकर्ता की एक जगह को भी आग लगा दी गई। मैं उमर अब्दुल्ला से पूछती हूं कि क्या यह भारी बहुमत इसलिए मिला है।
मोदी सरकार पर 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।
ज्ञान, विज्ञान और तकनीक भारत के डीएनए में है: मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक भारत के डीएनए में है तथा अपार संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवाओं की तरफ पूरी दुनिया नई उम्मीद से देख रही है।
हरियाणा चुनाव के परिणामों का असर राजस्थान पर नहीं: पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणामों का असर राजस्थान में होने वाले उपचुनावों पर नहीं पड़ेगा।
चेन्नई हवाई अड्डे पर एयर कस्टम्स ने 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया
चेन्नई एयर कस्टम्स अधिकारियों ने 08 अक्टूबर, 2024 को अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1.02 करोड़ रुपये मूल्य के तस्करी के सामान की एक बड़ी जब्ती की।
मादक पदार्थ मामला: तेलंगाना पुलिस ने अभिनेता श्रीनाथ भासी से कई घंटों तक पूछताछ की
कोच्चि में एक आलीशान होटल में एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आए मादक पदार्थ के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभिनेता श्रीनाथ भासी से कई घंटों तक पूछताछ की।