दक्षिणी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय (भाजपा)-नीत जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों को पुरस्कृत करने के इरादे से रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई सांसदों को अपने मंत्रिपरिषद में शामिल करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश से विजयी हुए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और भाजपा के दो-दो सांसद मोदी के साथ मंत्रिपद की शपथ लेंगे। आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 25 लोकसभा सीट में से 21 पर जीत हासिल की है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 10, 2024 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 10, 2024 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
हरियाणा में समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल : शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतरीन प्रदर्शन से पता चलता है कि समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल हो गई है।
असम में आनलाइन शेयर कारोबार घोटाला मामलों की जांच सीबीआई ने संभाली : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूरे राज्य भर में दर्ज ऑनलाइन शेयर कारोबार घोटाले के 41 मामलों की जांच आधिकारिक तौर पर संभाल ली है।
आमजन को जमीन से जुड़े प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग जमीनों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए वर्तमान नियमों में यथासंभव संशोधन करने एवं नियमों के सरलीकरण के निर्देश भी दिए।
हरियाणा में भाजपा की जीत, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जलेबी बनाकर मनाया जश्न
भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। इस अवसर पर राजस्थान के जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जश्न मनाया।
आइए, हम अधिक सक्षम और पूर्ण आत्मनिर्भर वायुसेना की दिशा में प्रयास जारी रखें: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) से वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे पुनः संगठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा का माहौल लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्षों ने एक मजबूत और सक्षम वायुसेना की आवश्यकता को दर्शाया है। इसलिए, भारतीय वायुसेना को हमारे राष्ट्रीय हितों को चुनौती देने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
केरल सरकार ने केंद्र से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए सहायता में तेजी लाने का आग्रह किया
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि वायनाड जिले के चूरलमाला और मुंडक्कई में हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए मांगी गई सहायता राशि केंद्र सरकार ने अब तक प्रदान नहीं की है। राज्य के वायनाड जिले में 30 जुलाई को विनाशकारी भूस्खलन हुआ था। विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से यथाशीघ्र विशेष वित्तीय सहायता जारी करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।
तमिलनाडु मंत्रिमंडल ने 38,698 करोड़ रुपये के 14 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न कंपनियों के 38,698.80 करोड़ रुपये के 14 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री तंगम तेन्नारासु ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। यहां सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के बाद मंत्री वाहन, ने कहा कि नए निवेश से लगभग 46, 931 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।
जम्मू कश्मीर चुनाव में इंजीनियर रशीद की एआईपी, जमात-ए-इस्लामी कोई असर छोड़ने में नाकाम
कश्मीर घाटी में विधानसभा चुनाव के नतीजों में अलगाववादी उम्मीदवारों की बड़ी हार हुई है, जिनमें इंजीनियर रशीद के नेतृत्व वाली अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) और जमात-एइस्लामी के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो चुनावों में कोई बड़ा प्रभाव डालने में विफल रहे।
जैसे अभी चल रहा है, वो नहीं चलेगा, पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी होगी : सैलजा
कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को निराशाजनक करार दिया और कहा कि पार्टी नेतृत्व को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए, जो इन नतीजों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस को नए सिरे से सोचना होगा और जैसे अभी चल रहा है, वो अब नहीं चलेगा।
भाजपा, केंद्र ने पाक के दुष्प्रचार का कड़ा जवाब दिया : जम्मू-कश्मीर चुनाव पर फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में पाकिस्तान के दुष्प्रचार का कड़ा जवाब दिया है।