इस तरह हमारे एक महानायक की महान स्मृतियों से जुड़ी इस प्रतिमा का गिरना एवं ध्वस्त होना सरकार में गहरे पैठ चुके भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं रिश्वतखोरी को उजागर करता है। आजादी के अमृत-काल में पहुंचने के बाद भी भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, बेईमानी हमारी व्यवस्था में जिस तीव्रता से व्याप्त है, उसका यह एक ज्वलंत उदाहरण है, जो सरकार की साख को धुंधला रही है, यह घटना भारतीय नौसेना की साख को भी बट्टा लगा रही है, घटना इसलिए भी गंभीर चिंता की बात है कि इससे हमारे सार्वजनिक निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की कलई खुल गई है। गौर कीजिए, इस प्रतिमा के निर्माण पर करीब 3,600 करोड़ रुपये की लागत आई थी और इसी 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर इसका अनावरण किया गया था।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 29, 2024 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 29, 2024 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
सपा-बसपा गठबंधन टूटने को लेकर मायावती और अखिलेश के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
साल 2019 लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन टूटने के मामले पर मायावती और अखिलेश यादव के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।
खुद पर भरोसा रखें, आप सब विशिष्ट कौशल के धनी हैं
सूर्यकुमार ने भारत के युवा खिलाड़ियों से कहा
बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का अभ्यास, कोहली ने की लंबी बल्लेबाजी
एक महीने के ब्रेक के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है और पहले अभ्यास सत्र में चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने नेट पर 45 मिनट बिताये जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी जमकर अभ्यास किया।
दृढ़ इच्छाशक्ति, आपसी समन्वय और संवाद से महज दो वर्ष में 'इंसेफेलाइटिस' पर पाया काबू : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आपसी समन्वय और संवाद से महज दो वर्ष में ‘इंसेफेलाइटिस’ यानि दिमागी बुखार पर काबू पाया गया है।
ऐसे शोध और अनुसंधान को बढ़ावा मिले जिससे भारत कृषि क्षेत्र में बने अग्रणी : बागड़े
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने वर्षा जल संरक्षण के लिए अधिकाधिक कार्य करने के साथ ही कृषि विश्वविद्यालयों में इस तरह के शोध और अनुसंधान को बढ़ावा दिए देते हुए कहा है कि ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि भारत कृषि क्षेत्र में विश्वभर में अग्रणी बन सके।
अरविंद केजरीवाल को जमानत भाजपा नीत केंद्र सरकार के लिए 'एक झटका' : मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शुक्रवार को कहा कि 'आबकारी नीति घोटाला' मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश से सच्चाई और न्याय के लिए लड़ने वाले सभी लोगों में उम्मीद जगी है।
होटल मालिक और सीतारमण की बातचीत का वीडियो साझा होने पर तमिलनाइ भाजपा प्रमुख ने माफी मांगी
तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई ने शुक्रवार को कोयंबटूर में होटलों के एक मालिक और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बीच निजी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के अपने पार्टी पदाधिकारियों के कृत्य के लिए माफी मांगी।
हम शांति कायम रखने की अपील करते हैं, पर्यटकों का स्वागत है : सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मंडी में मस्जिद के 'अनधिकृत' ढांचे को गिराने की हिंदू संगठनों की मांग और उनके प्रदर्शन के बाद पैदा हुए तनाव के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जनता से शांति और भाईचारा कायम रखने की अपील की और कहा कि पर्यटकों का राज्य में स्वागत है।
मस्जिद में अनधिकृत निर्माण को लेकर शिमला के बाद मंडी में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछार की
हिंदू संगठनों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी एक मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को ध्वस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर में विरोध मार्च निकाला और ढांचे की ओर जाने की कोशिश की।
रेलमंत्री वैष्णव ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, यात्रियों से बात की "
अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मुंबईवासियों की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर किया और इस दौरान यात्रियों से बातचीत भी की।