प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के उत्सव पर जातिवाद और क्षेत्रवाद पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर निशाना साधा, जिन पर उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने के लिए जाति और क्षेत्र के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश का बार-बार आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, हमें सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जातिवाद पर ऐसे समय बोला है जब विपक्षी दल जाति जनगणना के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले वे इसे मुद्दा बनाने लगे हैं।
नई दिल्ली के द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह हर किसी का सौभाग्य है कि वे सदियों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का गवाह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा और लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने भारत के सफल चंद्र मिशन, नए संसद भवन के उद्घाटन और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बीच हो रहा है। मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिकआर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है। जब सबका विकास होगा, तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने पानी की बचत, डिजिटल लेनदेन, स्वच्छता, स्थानीय चीजों के लिए मुखर रहने, गुणवत्तापूर्ण कार्य, घरेलू पर्यटन, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उपभोग और फिटनेस पर भी जोर दिया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 25, 2023 من Hari Bhoomi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 25, 2023 من Hari Bhoomi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
शोर मचा रहे पैप्स को कराया शांत
एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो भागों में रिलीज होगी 'द दिल्ली फाइल्स'
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज की तारीख की घोषणा की।
एक साथ क्रूज पर दिखी 'हाउसफुल- 5' की टीम
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के साथ प्रशंसकों को कुछ ऐसा अनुभव देने का फैसला किया है।
खुशी को कांस्य, भारत के पदकों की संख्या हुई 15
आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप
अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से हराया
मार्क एडेयर ने आयरलैंड के लिए चार विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 139 रन से हार का समना करना पड़ा।
गॉफ का सेमीफाइनल में बडोसा से होगा मुकाबला
छठी रैंकिंग की खिलाड़ी कोको गॉफ ने यूक्रेन की क्वालीफायर खिलाड़ी यूलिया स्टारोडुबत्सेवा के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां जीत के साथ चीन ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारत को शीर्ष खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ मुकाबला आज शाम 7.30 बजे
बांग्लादेश का जीत से आगाज स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया
महिला टी20 विश्व कप मोनी ने 15 रन देकर झटके दो विकेट
त्योहारों में क्लासिक ग्रुप का फेस्टिव ऑफर प्रॉपर्टी बुकिंग पर शानदार सुविधाएं व उपहार
त्योहारों के शुभ अवसर पर रियल एस्टेट कंपनी क्लासिक ग्रुप अपने ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर लेकर आई है।
भारत के सामने खड़ी आर्थिक, सामरिक और भारतीयों की सुरक्षा की चुनौती
इजराइल-ईरान जंग