स्टील उद्योगों को मिली छूट या जनता के पैसे की लूट, महंगी बिजली के नाम पर उद्योग बंद, साय बोले- बढ़ोतरी केवल 25 पैसे
Hari Bhoomi|July 31, 2024
पिछली सरकार में करीब 4000 हजार करोड़ की राहत दी गई, लेकिन स्टील के दाम 34 हजार से 53 हजारो
स्टील उद्योगों को मिली छूट या जनता के पैसे की लूट, महंगी बिजली के नाम पर उद्योग बंद, साय बोले- बढ़ोतरी केवल 25 पैसे

प्रदेशभर में महंगी बिजली के विरोध में स्टील उद्योगों में तालाबंदी के आंदोलन के बीच बड़े खुलासे हो रहे हैं। पिछली सरकार के समय उद्योगों को करीब 4000 करोड़ रुपए की राहत स्टील उद्योगों को दी गई। इसकी भरपाई पॉवर कंपनियों ने की। पॉवर कंपनी को जो चार हजार करोड़ का घाटा हुआ, उसके कारण इस साल के टैरिफ में हर वर्ग के उपभोक्ताओं की बिजली महंगी हो गई है। वहीं स्टील उद्योग ने जमकर मुनाफा काटा। स्टील के दाम 34 हजार से 53 हजार तक पहुंच गए। कंपनियों की वैल्यू अरबों रुपए हो गई और शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियों के शेयर राकेट बन गए। बिजली नियामक आयोग के पूर्व सचिव पीएन सिंह का कहना है, लोड फैक्टर के खेल के कारण पॉवर कंपनी को चार हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी वजह से ही हर वर्ग का टैरिफ भी बढ़ा और प्रदेश सरकार को हजार करोड़ देने पड़े। स्टील उद्योग फिर से उद्योगों को बंद कर राहत की मांग कर रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि बिजली मंहगी होने के कारण घाटा हो रहा है इसकी वजह से उद्योग चलाना कठिन हो रहा है। वहीं 25 फीसदी बिजली महंगी होने की बात कर रहा है, उसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, स्टील उद्योग की बिजली की कीमत 25 पैसे बढ़ाई गई, 25 प्रतिशत नहीं । स्टील उद्योग को गलतफहमी हुई है। इधर छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने भी बयान जारी करके अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि स्टील उद्योग को 713 करोड़ की बड़ी छूट अब भी दी जा रही है। श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्टील उद्योगों के बंद को लेकर कहा, बात चल रही है, इसका कोई न कोई हल निकलेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा, बिजली की कीमत को लेकर पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने वास्तविकता को उजागर किया है। स्टील उद्योग को जरूर कोई गलतफहमी हुई है। बिजली की कीमत सिर्फ 25 पैसे बढ़ी है। बाकी वर्ग की कीमत में भी 20 पैसे का इजाफा किया गया है।

هذه القصة مأخوذة من طبعة July 31, 2024 من Hari Bhoomi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة July 31, 2024 من Hari Bhoomi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من HARI BHOOMI مشاهدة الكل
भारत फाइनल में पहुंचा, हरमनप्रीत के दो गोल, कोरिया को 4-1 से रौंदा
Hari Bhoomi

भारत फाइनल में पहुंचा, हरमनप्रीत के दो गोल, कोरिया को 4-1 से रौंदा

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : मेजबान चीन से सामना आज

time-read
2 mins  |
September 17, 2024
भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता अब कोई मुद्दा नहीं, विदेशी बाजारों में मिल रही तरजीह
Hari Bhoomi

भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता अब कोई मुद्दा नहीं, विदेशी बाजारों में मिल रही तरजीह

विदेशी खरीदार अब चीन पर निर्भरता कम कर रहे

time-read
2 mins  |
September 17, 2024
8,000 करोड़ की परियोजनाओं को किया समर्पित, गरीबों को सौंपी आवास की चाबी
Hari Bhoomi

8,000 करोड़ की परियोजनाओं को किया समर्पित, गरीबों को सौंपी आवास की चाबी

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में दी सौगात

time-read
1 min  |
September 17, 2024
190 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, मैदान में 1031 प्रत्याशी
Hari Bhoomi

190 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, मैदान में 1031 प्रत्याशी

हरियाणा चुनाव - 2019 और 2014 विस चुनाव के मुकाबले इस प्रत्याशी कम

time-read
2 mins  |
September 17, 2024
घरेलू-वैश्विक चुनौतियों के बीच आज से राजधानी दिल्ली में शुरू होगा नौसैन्य कमांडर सम्मेलन
Hari Bhoomi

घरेलू-वैश्विक चुनौतियों के बीच आज से राजधानी दिल्ली में शुरू होगा नौसैन्य कमांडर सम्मेलन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे नौसैन्य कमांडरों को संबोधित

time-read
2 mins  |
September 17, 2024
'शोगन' का एमी अवॉर्ड्स में दबदबा, जीते 14 अवॉर्ड
Hari Bhoomi

'शोगन' का एमी अवॉर्ड्स में दबदबा, जीते 14 अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट जगत में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड एमी अवॉर्ड्स का इंतजार काफी वक्त से हर कोई कर रहा था जो कि 15 सितंबर को खत्म हो गया।

time-read
1 min  |
September 17, 2024
फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब में ट्रंप की हत्या की कोशिश
Hari Bhoomi

फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब में ट्रंप की हत्या की कोशिश

एके-47 जैसी राइफल लेकर गोल्फ क्लब में छिपा था हमलावर

time-read
1 min  |
September 17, 2024
कैप्टन रूद्रसेन बने उत्कल आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक
Hari Bhoomi

कैप्टन रूद्रसेन बने उत्कल आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक

गुरुकुल आश्रम आमसेना में हुआ त्रि-वार्षिक निर्वाचन

time-read
1 min  |
September 17, 2024
'कश्मीर को फिर आतंकवाद की ओर धकेलना चाहती हैं कांग्रेस और नेकां'
Hari Bhoomi

'कश्मीर को फिर आतंकवाद की ओर धकेलना चाहती हैं कांग्रेस और नेकां'

किश्तवाड़ की चुनावी सभा में बोले गृहमंत्री शाह

time-read
2 mins  |
September 17, 2024
सेना को मिली एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग करने वाली 35 हजार राइफलें
Hari Bhoomi

सेना को मिली एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग करने वाली 35 हजार राइफलें

छत्तीसगढ़ के मेजर जनरल सुधीर के नेतृत्व में बनाई गई 35 हजार एके 203 असॉल्ट राइफलें सेना के जवानों तक पहुंचीं

time-read
1 min  |
September 17, 2024