दिल्ली सरकार ने 2020 में कहा था कि वह राजधानी की सड़कों को यूरोपीय स्वरूप दे देगी। 100 फीट या उससे अधिक की चौड़ाई वाली 540 किलोमीटर लंबी सड़कों के नेटवर्क के पुनर्विकास की योजना घोषित हुई। तीन साल बाद, इसने लगभग 41 किलोमीटर की कुल 16 सड़क खंडों का नवीनीकरण कर दिया है, सुंदर फुटपाथ, साइकिल पथ, सार्वजनिक सुविधाएं बनाई गई हैं, कलाकृतियां दर्शाई गई हैं और सड़क फर्नीचर स्थापित किए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता विनय शील सक्सेना बताते हैं, 'हमने सड़क पर मौजूद स्थान के समान वितरण की अवधारणा को अपनाया है। सड़क का उपयोग करने वालों की जरूरत के अनुसार, ऐसा किया गया है। फुटपाथों को चौड़ा किया है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और सौंदर्य में सुधार और यातायात बाधाओं को कम करना है।'
आज सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश भर के कई शहर जैसे चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और सूरत, अपनी सड़कों को संपूर्ण सड़कें, स्वस्थ सड़कें या रहने योग्य सड़कों में बदल रहे हैं। ऐसी सड़कें, जो आकर्षक हैं, सुलभ हैं और सभी उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा व गतिशीलता को प्राथमिकता देती हैं, साथ ही, जीवंत सार्वजनिक स्थान के रूप में भी सेवा देती हैं।
ध्यान रहे, चेन्नई, 2014 में प्रगतिशील गैरमोटर चालित परिवहन नीति (एनएमटी) अपनाने वाला पहला शहर बन गया था। चेन्नई ने मेगा स्ट्रीट्स परियोजना शुरू की है, जिसका लक्ष्य 2025 तक 150 किलोमीटर सड़कों को स्वस्थ सड़क में बदलना है। पिछले कुछ वर्षों में शहर ने 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का पुनर्विकास किया है, जिसमें पॉन्डी बाजार इलाका भी शामिल है। यहां की कार-केंद्रित अनेक सड़कों को व्यापक पैदल मार्गों के साथ ही पैदल यात्री सैरगाह में बदल दिया गया है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 26, 2023 من Hindustan Times Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 26, 2023 من Hindustan Times Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
भारत ब्रांड दाल-चावल और आटा फिर मिलेंगे
जून के महीने में आटा और चावल की बिक्री बंद कर दी गई थी
मध्य-पूर्व में तनाव ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, महंगाई के आसार
भारत का खाड़ी देशों के साथ हर साल 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार
हैरी बुक मुल्तान के नए सुल्तान बने
सहवाग का इस स्टेडियम के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड ने 823/7 रन पर घोषित की पारी
यूपीआई भुगतान प्रणाली में मदद करेगा भारत
शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में चुनौतियों का हल करने के लिए सहयोग की संभावना तलाशी जाएगी
यूपी उपचुनाव में सपा-कांग्रेसका गठबंधन जारी रहेगा: अखिलेश
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सैफई में श्रद्धांजलि दी गई
आतंकवाद-उग्रवाद पर प्रचंड प्रहार किया: शाह
गृह मंत्री बोले, केंद्र पर 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं
कारोबार और परोपकार के अनमोल रतन
कार की दुनिया में क्रांति लाने वाले उद्योगपति थे रतन टाटा, कई अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए
कृत्रिम बारिश के लिए केंद्र सरकार से गुहार
मंत्री गोपाल राय ने सर्दी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए पत्र लिखा
जीपीएस ने करोड़ों की कोकीन तक पहुंचाया
नेटवर्क के संचलान में दुबई-यूके-इंडिया के तस्कर थे लिप्त, अबतक सात गिरफ्तार, गोदाम में छिपाने वाला ब्रिटेन भागा
हम सड़क से काम करने को तैयारः आतिशी
मुख्यमंत्री ने सीएम आवास खाली कराने के मामले में भाजपा को घेरा, राजकोषीय घाटे के आरोप भी नकारे