मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू होने के साथ ही मुख्य आयोजन की तैयारियां भी अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सुंदर प्रवेश द्वार, साफ-सुथरी और चौड़ी सड़कें, सड़क पर चमचमाते सूर्य स्तंभ, म्यूरल पेंटिंग, निर्मल सरयू, साफ-सुथरे आकर्षक तट, राम की पैड़ी का सुंदरीकरण, सब कुछ यहां आने वालों को आकर्षित करने के लिए काफी है। एक ही पैटर्न पर बनाई गई दुकानें भी नई अयोध्या के दर्शन कराएंगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण भी किया।
अयोध्या में घुसते ही चौड़ी सड़क लोगों का स्वागत करती है। इसके बीच में लगे सूर्य स्तंभ रात में गरी की सुंदरता दोगुना कर रहे हैं। प्रवेश द्वार देखकर अहसास हो जाता है कि नई अयोध्या में प्रवेश कर रहे हैं। किनारे की दीवारों पर भगवान राम के अलग-अलग प्रसंगों से जुड़ी पेंटिंग और आकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
साफ-सुथरे घाट, सरयू में चलेगी बोट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर सरयू की स्वच्छता के साथ ही साथ-सुथरे घाटों का निर्माण कराया है। यहां ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि पूरे साल सरयू का जल घाटों पर बना रहे। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। अब सरकार क्रूज और बोट भी चलाने जा रही है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 17, 2024 من Hindustan Times Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 17, 2024 من Hindustan Times Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
अमेठी में शिक्षक की परिवार समेत हत्या
रायबरेली निवासी शिक्षक को पत्नी, दो बेटियों समेत गोलियों से भूना
भारतीय बेटियां आज से करेंगी 'दे दनादन'
हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने न्यूजीलैंड की पहली चुनौती, कप्तान को रोहित शर्मा की तरह आगे बढ़कर संभालना होगा मोर्चा
इजरायली हमले में नसरल्लाह का दामाद ढेर
इजरायली सेना ने सीरिया की राजधानी में दमिश्क में हमला कर इमारत को बनाया निशाना, चार अन्य लोग भी मारे गए
दावा: 11 कुकी के बदले दो युवकों की रिहाई
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों द्वारा बंधक बनाए गए दो युवकों अपहरण के एक सप्ताह बाद गुरुवार की सुबह मुक्त कराया गया । दावा किया गया है कि दोनों की रिहाई सजीवा जेल से 11 कुकी- जो विचाराधीन कैदियों की रिहाई के बदले हुई है।
भारी बिकवाली से शेयर बाजार में दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट
इजरायल-ईरान में युद्ध की आशंका से विदेशी निवेशकों ने 30 हजार करोड़ के शेयर बेचे
ड्रोन से नक्सलियों पर पैनी नजर रखेंगे जवान
नक्सली इलाकों में ड्रोन इंटेलिजेंस पर फोकस बढ़ाएंगे, जहां जमीनी मूवमेंट दुरूह वहां मददगार होंगे
जेलों में भेदभाव औपनिवेशिक काल की निशानी : सुप्रीम कोर्ट
राज्यों की 2016 की जेल नियमावली के भेदभावपूर्ण प्रावधान खारिज, अदालत ने कहा- अधिकांश ब्रिटिश शासनकाल के बनाए गए
हरियाणा में लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने नूंह और महेंद्रगढ़ में चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर तीखे हमले किए
केजरीवाल-सिसोदिया पंजाब के सांसदों को आवंटित बंगलों में रहेंगे
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री नए आवास से ही चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे
अस्पताल में डॉक्टर को मार डाला
जैतपुर इलाके में उपचार के बहाने आए थे हमलावर, सिर में गोली मारकर हुए फरार